scorecardresearch

Stocks to Watch : आज HUL, Bajaj Housing Finance, Hyundai Motor, Tata Motors समेत फोकस में रहेंगे ये स्टॉक

Stocks in Focus Today: बेहतर सेंटीमेंट के चलते कुछ शेयर आज फोकस में रहेंगे. अगर इंट्राडे में अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर रखें. किसी न किसी डेवलपमेंट के चलते इन्हें लेकर सेंटीमेंट बेहतर हैं.

Stocks in Focus Today: बेहतर सेंटीमेंट के चलते कुछ शेयर आज फोकस में रहेंगे. अगर इंट्राडे में अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर रखें. किसी न किसी डेवलपमेंट के चलते इन्हें लेकर सेंटीमेंट बेहतर हैं.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Stocks to Watch, Stocks in News, Stocks in Action, Stocks in Focus

Trending Stocks Today : उतार चढ़ाव वाले बाजार में आज 2 दिसंबर 2025 को कुछ शेयर एक्शन दिखाने को तैयार हैं. (Pixabay)

Stocks in Focus Today : आज 2 दिसंबर 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव या निगेटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो पॉजिटिव ट्रिगर वाले इन शेयरों पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की लिस्ट में Bajaj Housing Finance, Hyundai Motor India, Indian Hotels, Bharat Dynamics, Tata Motors, Aditya Birla Capital, Ambuja Cements, Hindustan Unilever, Jubilant FoodWorks, Bhagyanagar India, Ramco Industries, Ashika Credit Capital, Home First Finance, NMDC, Afcons Infrastructure शामिल हैं. 

Bajaj Housing Finance

प्रमोटर Bajaj Finance ने 2% हिस्सेदारी (लगभग 16.66 करोड़ शेयर) खुले बाजार में बेचने का प्रस्ताव दिया है. यह बिक्री 2 दिसंबर से शुरू होगी, ताकि न्यूनतम पब्लिक शेयरहोल्डिंग के नियम पूरे किए जा सकें. इस 2% हिस्सेदारी की बिक्री से 1,740 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे.

Advertisment

Hyundai Motor India

हुंडई मोटर इंडिया ने नवंबर 2025 में कुल 66,840 यूनिट्स की बिक्री की, जो सालाना बेसिस पर 9.1% की बढ़त है. यह बढ़ोतरी SUV की मजबूत मांग और बेहतर निर्यात के कारण हुई है. कंपनी अभी भी भारत में वॉल्यूम के आधार पर दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता है.

Indian Hotels

इंडियन होटल्स ने बताया कि उसकी सहायक कंपनी रूट्स कॉरपोरेशन ने दो अलग-अलग सौदों के तहत प्राइड हॉस्पिटैलिटी और ANK होटल्स में 51% हिस्सेदारी खरीदी है. इन सौदों में 81.2 करोड़ रुपये और 109.3 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है.

Bharat Dynamics

कंपनी ने बताया कि 13 नवंबर के बाद से उसे 2,461.62 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ऑर्डर मिले हैं. इन नए ऑर्डरों में एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें शामिल हैं, जिन्हें इमरजेंसी खरीद के तहत लिया गया है.

Tata Motors

टाटा मोटर्स की नवीनतम पैसेंजर व्हीकल बिक्री नवंबर में सालाना बेसिस पर 26% बढ़कर 59,199 यूनिट्स हो गई. घरेलू बिक्री में भी लगभग 22% की बढ़त दर्ज हुई. यह बढ़त EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल) और SUV सेगमेंट में मजबूत मांग के कारण है.

Aditya Birla Capital

आदित्य बिरला कैपिटल ने अपनी 100% सहायक कंपनी आदित्य बिरला हाउसिंग फाइनेंस में 300 करोड़ रुपये का निवेश राइट्स इश्यू के जरिए शुरू किया है.

Ambuja Cements

अंबुजा सीमेंट ने छत्तीसगढ़ के भाटापारा प्लांट में 4 MTPA की ब्राउनफील्ड क्लिंकर क्षमता बढ़ाने का काम पूरा किया है. इसके बाद कंपनी की कुल क्लिंकर क्षमता बढ़कर 66 MTPA हो गई है.

Hindustan Unilever

HUL ने वंदना सूरी को होम केयर सेगमेंट के लिए एग्जिक्युटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है. यह नियुक्ति 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी.

Stocks In Focus stocks to watch stocks in news Stocks in Focus Today