scorecardresearch

ICICI प्रू एएमसी ने IPO के लिए 2,061 से 2,165 रुपये प्रति शेयर तय किया प्राइस बैंड, GMP घटकर 6% पर आया

New IPO : आईसीआईसीआई बैंक की सब्सिडियरी कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) का आईपीओ पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 12 दिसंबर को खुल रहा है और इसे 16 दिसंबर तक सब्सक्राइब किया जा सकता है.

New IPO : आईसीआईसीआई बैंक की सब्सिडियरी कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) का आईपीओ पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 12 दिसंबर को खुल रहा है और इसे 16 दिसंबर तक सब्सक्राइब किया जा सकता है.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
IPO Big Update : Sebi approves five new IPOs including LEAP India and Eldorado Agritech

ICICI Pru AMC IPO GMP : आईपीओ ग्रे मार्केट में 125 रुपये के प्रीमियम पर है. यह अपर प्राइस बैंड 2,165 रुपये की तुलना में 6%​ अधिक है. (Image : Pixabay)

ICICI Prudential AMC IPO : आईसीआईसीआई बैंक की सब्सिडियरी कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) का आईपीओ (IPO) पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 12 दिसंबर को खुल रहा है और इसे 16 दिसंबर तक सब्सक्राइब किया जा सकता है. एंकर निवेशकों के लिए यह 11 दिसंबर को खुलेगा. यह देश की दूसरी सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है. 

REC : रिन्यूएबल एनर्जी बूम से मिलने वाला है बड़ा फायदा, स्टॉक दे सकता है 24 फीसदी रिटर्न

Advertisment

प्राइस बैंड और इश्यू साइज

कंपनी (ICICI Prudential Mutual Fund) ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 2,061 रुपये से 2,165 रुपये प्रति शेयर तय किया है. हर शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये होगी. इश्यू साइज 10,602.65 करोड़ रुपये है. यह इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है. इसमें प्रमोटर कंपनी ब्रिटेन की प्रूडेंशियल कॉर्पोरेशन होल्डिंग्स 4.89 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेंगे. चूंकि आईपीओ में कोई नए शेयर नहीं जारी हो रहे, इसलिए कंपनी को इस इश्यू से कोई पैसा नहीं मिलेगा.

Market Outlook 2026 : इक्विटी के साथ फिक्स्ड इनकम में भी निवेश के मौके, ये हैं 4 पावरफुल थीम

आईसीआईसीआई ग्रुप की लिस्ट होने वाली 5वीं कंपनी

शेयर अलॉटमेंट 17 दिसंबर को फाइनल होगा. 19 दिसंबर के कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं. यह आईसीआईसीआई ग्रुप की लिस्ट होने वाली 5वीं कंपनी होगी. इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और आईसीआईसीआई लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी बाजार में लिस्ट हो चुकी हैं.

Where Should You Invest : बाजार में कहां लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल ने चुनें बेस्ट लार्ज कैप और मिड कैप स्टॉक

लेटेस्ट GMP

यह आईपीओ ग्रे मार्केट में 125 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध है. यह अपर प्राइस बैंड 2,165 रुपये की तुलना में 6 फीसदी ​अधिक है. अगर यही ट्रेंड रहा तो कंपनी का स्टॉक 2,290 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. हालांकि, ग्रे मार्केट में स्थिति लगातार बदलती रहती है. सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है और केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है.

Titan, PAGE, UBBL : कंज्यूमर सेक्टर में कहां तेजी का संकेत और किस पर है दबाव? मोतीलाल ओसवाल की राय

कंपनी के फाइनेंशियल 

कंपनी का कहना है कि वह तिमाही औसत एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (QAAUM) के आधार पर भारत की दूसरी सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 13.2% है. सितंबर 2025 को समाप्त मौजूदा फाइनेंशियल के पहले छह महीनों में कंपनी ने 1,618 करोड़ का मुनाफा और 2,949.4 करोड़ रुपये की आय दर्ज की. यह पिछले साल की तुलना में मुनाफे में 21.9% और आय में 20% की बढ़ोतरी है.

मार्च 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष में कंपनी का मुनाफा 29.3% बढ़कर 2,650.7 करोड़ रुपये हो गया, जबकि कंपनी की आय 32.4% बढ़कर 4,977.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. ICICI Prudential AMC इस समय 143 म्यूचुअल फंड स्कीम चलाती है, जो भारत में किसी भी घरेलू एसेट मैनेजर के मुकाबले सबसे ज्यादा है. कंपनी का मुकाबला HDFC AMC, Nippon Life India Asset Management, UTI AMC और Aditya Birla Sun Life AMC जैसी लिस्टेड कंपनियों से है.

(Disclaimer: यहां आईपीओ के बारे में जानकारी दी गई है. आईपीओ को लेकर यह किसी तरह की सलाह नहीं है. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशके पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

ICICI Prudential Mutual Fund