scorecardresearch

IPO Alert : ICICI Prudential AMC का स्टॉक लिस्टिंग पर दे सकता है 17% रिटर्न, आज अलॉट होंगे शेयर

IPO Share Allotment News : देश की दूसरी सबसे बड़ी म्‍यूचुअल फंड कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) के आईपीओ में आज 17 दिसंबर 2025 को शेयर अलॉटमेंट होने जा रहा है.

IPO Share Allotment News : देश की दूसरी सबसे बड़ी म्‍यूचुअल फंड कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) के आईपीओ में आज 17 दिसंबर 2025 को शेयर अलॉटमेंट होने जा रहा है.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
KSH International stock market listing, KSH International stock Debut, KSH International IPO, KSH International stock price, ipo alert, ipo market news, केएसएच इंटरनेशनल, आईपीओ

ICICI Pru AMC के आईपीओ को लेकर क्रेज बना हुआ है. कंपनी के अनलिस्टेड स्टॉक ग्रे मार्केट में 360 रुपये के प्रीमियम पर हैं. (Freepik)

ICICI Prudential AMC IPO Share Allotment Today : देश की दूसरी सबसे बड़ी म्‍यूचुअल फंड कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) के आईपीओ में आज 17 दिसंबर 2025 को शेयर अलॉटमेंट होने जा रहा है. आज आवेदन करने वाले सफल निवेशकों को शेयर मिलेंगे. कंपनी के शेयर 19 दिसंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे. इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से बंपर रिस्पांस मिला था और 1,37,14,88,316 शेयरों के लिए बोली लगी, जबकि ऑफर में सिर्फ 3,50,15,691 शेयर थे. वहीं ग्रे मार्केट में भी इसका क्रेज है. 

ऐसे में मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद है और आवेदकों को शेयर अलॉटमेंट का इंतजार होगा. निवेशक अपना ICICI Prudential AMC IPO का अलॉटमेंट स्टेटस BSE, NSE और KFin Technologies (जो इस इश्यू का रजिस्ट्रार है) की वेबसाइट पर नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके चेक कर सकते हैं.

Advertisment

Tata Power, AFL, Amber : ये 3 स्टॉक दे सकते हैं 21 से 46% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल ने दी Buy रेटिंग

सब्सक्रिप्शन स्टेटस

आईसीआईसीआई प्रू एएमसी (ICICI Prudential Mutual Fund) का आईपीओ ओवरआल 39.17 गुना भरा है. 

कर्मचारियों का हिस्सा : 9.75 गुना
रिटेल इन्वेस्टर्स (RII) का हिस्सा : 2.53 गुना
QIB (Qualified Institutional Buyers) का हिस्सा : 123.87 गुना
NII (Non-Institutional Investors) का हिस्सा : 22.04 गुना

ICICI Prudential AMC IPO : GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम)

आईसीआईसीआई प्रू एएमसी के आईपीओ को लेकर क्रेज बना हुआ है. कंपनी के अनलिस्टेड स्टॉक ग्रे मार्केट में 360 रुपये के प्रीमियम पर हैं. यह अपर प्राइस बैंड 1,062 रुपये की तुलना में 17 फीसदी प्रीमियम है. यही ट्रेंड रहा तो 1,062 रुपये आईपीओ प्राइस की तुलना में स्टॉक 1,422 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. 

Adani Power : अडानी ग्रुप के शेयर में कमाई का मौका, अभी खरीदें तो मिल सकता है 30% रिटर्न

BSE वेबसाइट से चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

सबसे पहले BSE की वेबसाइट bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं.
‘Issue Type’ में ‘Equity’ चुनें.
‘Issue Name’ की ड्रॉपडाउन लिस्ट से ‘ICICI Prudential AMC’ सेलेक्ट करें.
अपना Application Number या PAN नंबर दर्ज करें.
कैप्चा को वेरिफाई करें और ‘Search’ पर क्लिक करें.

Zepto IPO: आईपीओ के जरिए 4546 करोड़ जुटाने की तैयारी में जेप्टो, सब्सक्रिप्शन के लिए कब खुलेगा इश्यू?

NSE वेबसाइट से चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

NSE के IPO एप्लीकेशन ट्रैकिंग पेज nseindia.com/invest/check-application-status पर जाएं.
वहां ‘Equity and SME IPO Bid Details’ पर क्लिक करें.
लिस्ट में से ‘ICICI Prudential AMC’ चुनें.
Application Number और PAN जैसी डिटेल्स भरें.
सबमिट करने पर आपको अलॉटमेंट स्टेटस दिखेगा.

Suzlon Energy : 100 रुपये से सस्ता ये स्टॉक दे सकता है 45% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल क्यों है बुलिश

रजिस्ट्रार KFin Technologies की वेबसाइट से चेक करें

KFin Technologies की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
https://ipostatus.kfintech.com/

फिर ड्रॉपडाउन में कंपनी का नाम ‘ICICI Prudential AMC’ टाइप करें.
PAN, एप्लीकेशन नंबर, DP ID/Client ID या बैंक अकाउंट नंबर में से कोई एक जानकारी भरें.
फिर ‘Search’ बटन पर क्लिक करके अपना अलॉटमेंट स्टेटस जानें.

(Disclaimer: यहां आईपीओ के बारे में जानकारी दी गई है. आईपीओ को लेकर यह किसी तरह की सलाह नहीं है. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशके पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

ICICI Prudential Mutual Fund