/financial-express-hindi/media/media_files/2025/02/27/0fMqu0frSqv0OQUxWpUZ.jpg)
ICICI Pru AMC Stock : कंपनी की नॉन-म्यूचुअल फंड इनकम कुल रेवेन्यू में 9.2% का योगदान देती है, जो पियर्स से बेहतर है. (Freepik)
ICICI Prudential AMC Stock Get Buy Rating Before Listing : अगर आप आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी के आईपीओ में अप्लाई करने से चूक गए तो लिस्टिंग पर नजर रखें. अगर कंपनी का स्टॉक आईपीओ प्राइस के आस पास या हल्की बढ़त के साथ लिस्ट होता है तो आप स्टॉक में निवेश कर सकते हैं. ब्रोकरेज हाउस पीएल कैपिटल ने लिस्टिंग के पहले ही इसपर कवरेज की शुरुआत ‘BUY’ रेटिंग के साथ की है और सितंबर 2027 के कोर EPS पर 38x वैल्यूएशन के आधार पर इसका टारगेट प्राइस 3,000 रुपये तय किया है. यह आईपीओ प्राइस 2,165 रुपये की तुलना में 40% अधिक है.
Investment strategy 2026 : नए साल के लिए टॉप 5 स्टॉक, 1 साल में 30% तक दे सकते हैं रिटर्न
नेट इक्विटी फ्लो मार्केट शेयर सबसे ज्यादा
ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी का मजबूत पैरेंटेज, बेहतर बिजनेस मिक्स और लगातार बेहतर प्रदर्शन इसे इंडस्ट्री में अलग पहचान देता है. FY26 के पहले 8 महीनों में कंपनी की नेट इक्विटी फ्लो मार्केट शेयर 17.5% रही, जो सभी AMC में सबसे ज्यादा है.
साथ ही, ICICI बैंक की क्लोज्ड डिस्ट्रीब्यूशन व्यवस्था के चलते बैंक के जरिए होने वाली कुल म्यूचुअल फंड बिक्री में कंपनी की हिस्सेदारी करीब 73.7% है.
नॉन-म्यूचुअल फंड इनकम बेहतर
ब्रोकरेज ने यह भी बताया कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी की नॉन-म्यूचुअल फंड आय का योगदान 9.2% है, जो इसके प्रतिस्पर्धियों से अधिक है.
ब्रोकरेज को उम्मीद है कि FY25 से FY28 के बीच कंपनी की इक्विटी एवरेज एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AAuM) की ग्रोथ इंडस्ट्री से 2.5% ज्यादा CAGR रहेगी, जिससे कंपनी का कोर प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) करीब 18.5% CAGR से बढ़ सकता है.
Flexi Cap Funds : फ्लेक्सी कैप फंड्स 2025 में बना टॉप च्वॉइस, नेट सेल्स 12 महीनों में सबसे ज्यादा
कम जोखिम, बेहतर यील्ड और मजबूत मार्जिन
ब्रोकरेज का कहना है कि ICICI Pru AMC का प्रदर्शन न सिर्फ बेहतर है, बल्कि जोखिम के लिहाज से भी ज्यादा संतुलित है. कंपनी का स्मॉल और मिडकैप (SMID) एक्सपोजर 36.4% है, जो पियर्स की तुलना में कम है. साथ ही, कंपनी की इक्विटी यील्ड 67 बेसिस प्वॉइंट है, जो कम डिस्ट्रीब्यूटर पेआउट के चलते इंडस्ट्री में सबसे बेहतर मानी जाती है. कुल मिलाकर कंपनी की म्यूचुअल फंड यील्ड 47.4 bps है, जो इसके प्रमुख प्रतिस्पर्धियों से ज्यादा है.
डाइवर्सिफाइड रेवेन्यू, मजबूत ग्रोथ आउटलुक
ICICI Pru AMC की खास बात इसका डाइवर्सिफाइड रेवेन्यू मॉडल है. कंपनी की नॉन-म्यूचुअल फंड आय (जैसे PMS, AIF और एडवाइजरी बिजनेस) कुल रेवेन्यू में 9.2% का योगदान देती है, जो पियर्स से बेहतर है. मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन, बेहतर परफॉर्मेंस और डाइवर्सिफाइड बिजनेस के चलते ICICI AMC आने वाले समय में अपने प्रमुख प्रतिस्पर्धियों की तुलना में प्रीमियम वैल्यूएशन हासिल कर सकती है.
Tata Power, AFL, Amber : ये 3 स्टॉक दे सकते हैं 21 से 46% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल ने दी Buy रेटिंग
सब्सक्रिप्शन स्टेटस
आईसीआईसीआई प्रू एएमसी (ICICI Prudential Mutual Fund) का आईपीओ ओवरआल 39.17 गुना भरा है.
कर्मचारियों का हिस्सा : 9.75 गुना
रिटेल इन्वेस्टर्स (RII) का हिस्सा : 2.53 गुना
QIB (Qualified Institutional Buyers) का हिस्सा : 123.87 गुना
NII (Non-Institutional Investors) का हिस्सा : 22.04 गुना
ICICI Prudential AMC IPO : GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम)
आईसीआईसीआई प्रू एएमसी के आईपीओ को लेकर क्रेज बना हुआ है. कंपनी के अनलिस्टेड स्टॉक ग्रे मार्केट में 360 रुपये के प्रीमियम पर हैं. यह अपर प्राइस बैंड 1,062 रुपये की तुलना में 17 फीसदी प्रीमियम है. यही ट्रेंड रहा तो 1,062 रुपये आईपीओ प्राइस की तुलना में स्टॉक 1,422 रुपये पर लिस्ट हो सकता है.
(Disclaimer: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार भी नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशक निवेश का कोई फैसला लेने के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us