/financial-express-hindi/media/media_files/2025/03/26/wLhpTuKu0CU26cSB7DRP.jpg)
Buy ICICI Pru AMC : अगर आप आईपीओ में चूक गए थे तो अभी भी आपके पास लिस्टिंग प्राइस के आस पास दांव लगाने का अच्छा मौका है. (Pixabay)
ICICI Pru AMC Stock : देश की दूसरी सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (ICICI Prudential Mutual Fund) का स्टॉक अपने लिस्टिंग प्राइस के आस पास ही ट्रेड कर रहा है. कंपनी का स्टॉक बीएसई पर 2,606 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ है, जबकि आईपीओ (IPO) प्राइस 2,165 रुपये था. अगर आप आईपीओ में चूक गए थे तो अभी भी आपके पास लिस्टिंग प्राइस के आस पास दांव लगाने का अच्छा मौका है. इस स्टॉक पर 3 बड़े ब्रोकरेज हाउस बुलिश हैं और 2,900 रुपये से 3,181 रुपये तक शेयर प्राइस पहुंचने का अनुमान लगा रहे हैं.
Gujarat Kidney IPO : खुल गया 251 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड से लेकर GMP और सब्सक्रिप्शन डिटेल
इक्विरस सिक्योरिटीज : वैल्यू के साथ अच्छी क्वालिटी
ब्रोकरेज हाउस इक्विरस सिक्योरिटीज का कहना है कि ICICI प्रू एएमसी का कुल एवरेज एसेट अंडर मैनेजमेंट FY25 से FY28 के बीच हर साल लगभग 18.6% की दर से बढ़ने की उम्मीद है. इक्विटी फंड में लगातार निवेश, पैसिव फंड्स की बढ़ती हिस्सेदारी और AIF व PMS में मजबूत ग्रोथ (करीब 22% CAGR), इसकी प्रमुख वजह हैं.
हालांकि म्यूचुअल फंड से मिलने वाली औसत फीस (यील्ड) घटकर 45 बेसिस प्वॉइंट तक आ सकती है, लेकिन हाई-यील्ड अल्टरनेटिव प्रोडक्ट्स (AIF/PMS) से होने वाली कमाई इस असर को काफी हद तक संभाल लेगी और मुनाफा बनाए रखने में मदद करेगी.
शेयर का वैल्यूएशन अभी आकर्षक है. यह लगभग FY27 की कमाई के 30 गुना और FY28 की कमाई के 26 गुना भाव पर ट्रेड कर रहा है. यह अपने पियर्स से सस्ता है, जबकि कंपनी की मुनाफा क्षमता ज्यादा है, इक्विटी मार्केट में हिस्सेदारी मजबूत है और फीस बनाए रखने की क्षमता बेहतर है.
ब्रोकरेज ने हम शेयर को FY28 की कमाई के 35 गुना पर वैल्यू दिया है और मार्च 2027 तक इसका टारगेट प्राइस 2,900 रुपये रखा है.
Centrum : 3,181 रुपये का टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज हाउस सेंट्रम ने आईसीआईसीआई प्रू एमएसी के स्टॉक पर BUY की सलाह दी है और 3,181 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. यह आईपीओ प्राइस 2,165 रुपये के मुकाबले 47 फीसदी अधिक है. IPRU AMC भारत की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनियों में से एक है. IPO के ऊपरी प्राइस बैंड पर यह शेयर FY28E की कमाई के मुकाबले 27 गुना वैल्युएशन पर है. ब्रोकरेज ने वैल्युएशन 39 गुना पर किया है, जो HDFC AMC के अनुमानित वैल्युएशन से करीब 5% ज्यादा है. इससे शेयर का टारगेट प्राइस 3,181 रुपये निकलता है.
कंपनी को भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की लंबी अवधि की मजबूत ग्रोथ से बड़ा फायदा मिल रहा है. FY23 से FY25 के बीच IPRU AMC का QAAUM 33% की सालाना दर से बढ़कर 8.8 लाख करोड़ रुपये हो गया है. इससे यह करीब 13% मार्केट शेयर के साथ भारत की दूसरी सबसे बड़ी AMC बन गई है और एक्टिव म्यूचुअल फंड्स में लीडर है.
पीएल कैपिटल : PAT में तेज ग्रोथ का अनुमान
ब्रोकरेज हाउस पीएल कैपिटल ने BUY रेटिंग के साथ टारगेट प्राइस 3,000 रुपये तय किया है. यह आईपीओ प्राइस 2,165 रुपये की तुलना में 40% अधिक है. ब्रोकरेज के अनुसार कंपनी की मजबूत पैरेंटेज, बेहतर बिजनेस मिक्स और लगातार बेहतर प्रदर्शन इसे इंडस्ट्री में अलग पहचान मिलती है. FY26 के पहले 8 महीनों में कंपनी की नेट इक्विटी फ्लो मार्केट शेयर 17.5% रही, जो सभी AMC में सबसे ज्यादा है. साथ ही, ICICI बैंक की क्लोज्ड डिस्ट्रीब्यूशन व्यवस्था के चलते बैंक के जरिए होने वाली कुल म्यूचुअल फंड बिक्री में कंपनी की हिस्सेदारी करीब 73.7% है.
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी की नॉन-म्यूचुअल फंड आय का योगदान 9.2% है, जो इसके प्रतिस्पर्धियों से अधिक है. उम्मीद है कि FY25 से FY28 के बीच कंपनी की इक्विटी एवरेज एसेट्स अंडर मैनेजमेंट की ग्रोथ इंडस्ट्री से 2.5% ज्यादा CAGR रहेगी, जिससे कंपनी का कोर प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) करीब 18.5% CAGR से बढ़ सकता है.
Tata Power, AFL, Amber : ये 3 स्टॉक दे सकते हैं 21 से 46% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल ने दी Buy रेटिंग
जोखिम फैक्टर्स
बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव
TER से जुड़े नियमों में बदलाव
SIFs की वजह से PMS में कमी
फंड स्कीम्स का कमजोर प्रदर्शन
कंपनी के साथ पॉजिटिव फैक्टर्स
कम निवेशकों की पहुंच : लगभग 5.7 करोड़ म्यूचुअल फंड निवेशक, जबकि 78 करोड़ PAN कार्ड होल्डर हैं, आगे बड़ी ग्रोथ की संभावना.
इक्विटी AUM में लीडरशिप : करीब 13.4% मार्केट शेयर, Q1 और Q2 में लगातार अच्छा प्रदर्शन
इक्विटी यील्ड ज्यादा : 64.2 बेसिस पॉइंट, जो फीस डिसिप्लिन और सही AUM मिक्स की वजह से प्रतिद्वंदियों से बेहतर है.
इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा मुनाफा : EBITDA मार्जिन 70% से ज्यादा, RoE 70% से ऊपर
कमाई के सोर्स में विविधता : म्यूचुअल फंड के अलावा अन्य सोर्स से कमाई बढ़कर लगभग 16%
मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क : बड़ी सेल्स टीम, और पैरेंट बैंक पर कम निर्भरता
(Disclaimer: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार भी नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशक निवेश का कोई फैसला लेने के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us