/financial-express-hindi/media/media_files/2025/05/20/MQTbYieIc5HRoxaVBBl4.jpg)
ICICI Pru AMC : कंपनी को भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की लंबी अवधि की मजबूत ग्रोथ से बड़ा फायदा मिल रहा है. (Shutterstock)
ICICI Pru AMC Stock Market Listing News : देश की दूसरी सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (ICICI Prudential Mutual Fund) के स्टॉक ने आज शेयर बाजार में मजबूत एंट्री की है. कंपनी का स्टॉक बीएसई पर 2,606 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ है, जबकि आईपीओ (IPO) प्राइस 2,165 रुपये था. इस लिहाज से लिस्टिंग पर शेयर ने 20 फीसदी या प्रति शेयर 441 रुपये का रिटर्न दिया. सवाल यह है कि अगर आप आईपीओ में चूक गए थे तो क्या लिस्टिंग के बाद इसमें निवेश कर सकते हैं. ब्रोकरेज की रिपोर्ट मानें तो शेयर में आगे भी तेजी जारी रहेगी और यह 3,100 रुपये का भाव पार कर सकता है.
Centrum : 3,181 रुपये का टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज हाउस सेंट्रम ने आईसीआईसीआई प्रू एमएसी के स्टॉक पर BUY की सलाह दी है और 3,181 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. यह आईपीओ प्राइस 2,165 रुपये के मुकाबले 47 फीसदी अधिक है. IPRU AMC भारत की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनियों में से एक है. IPO के ऊपरी प्राइस बैंड पर यह शेयर FY28E की कमाई के मुकाबले 27 गुना वैल्युएशन पर है. ब्रोकरेज ने वैल्युएशन 39 गुना पर किया है, जो HDFC AMC के अनुमानित वैल्युएशन से करीब 5% ज्यादा है. इससे शेयर का टारगेट प्राइस 3,181 रुपये निकलता है.
ICICI Pru AMC : ये म्यूचुअल फंड स्टॉक 3,000 रुपये तक होगा मजबूत, आईपीओ प्राइस से 40% ग्रोथ की उम्मीद
कंपनी को भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की लंबी अवधि की मजबूत ग्रोथ से बड़ा फायदा मिल रहा है. FY23 से FY25 के बीच IPRU AMC का QAAUM 33% की सालाना दर से बढ़कर 8.8 लाख करोड़ रुपये हो गया है. इससे यह करीब 13% मार्केट शेयर के साथ भारत की दूसरी सबसे बड़ी AMC बन गई है और एक्टिव म्यूचुअल फंड्स में लीडर है.
प्रमुख रिस्क : AUM की ग्रोथ धीमी होना, इक्विटी फंड से पैसा निकलना, फंड स्कीम का अच्छा प्रदर्शन न करना और सरकार / रेगुलेटर द्वारा TER (एक्सपेंस रेश्यो) पर दखल.
Tata Power, AFL, Amber : ये 3 स्टॉक दे सकते हैं 21 से 46% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल ने दी Buy रेटिंग
पीएल कैपिटल : टारगेट प्राइस 3,000 रुपये
ब्रोकरेज हाउस पीएल कैपिटल ने कवरेज की शुरुआत ‘BUY’ रेटिंग के साथ की है और सितंबर 2027 के कोर EPS पर 38x वैल्यूएशन के आधार पर इसका टारगेट प्राइस 3,000 रुपये तय किया है. यह आईपीओ प्राइस 2,165 रुपये की तुलना में 40% अधिक है. ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी का मजबूत पैरेंटेज, बेहतर बिजनेस मिक्स और लगातार बेहतर प्रदर्शन इसे इंडस्ट्री में अलग पहचान देता है. FY26 के पहले 8 महीनों में कंपनी की नेट इक्विटी फ्लो मार्केट शेयर 17.5% रही, जो सभी AMC में सबसे ज्यादा है. साथ ही, ICICI बैंक की क्लोज्ड डिस्ट्रीब्यूशन व्यवस्था के चलते बैंक के जरिए होने वाली कुल म्यूचुअल फंड बिक्री में कंपनी की हिस्सेदारी करीब 73.7% है.
Investment strategy 2026 : नए साल के लिए टॉप 5 स्टॉक, 1 साल में 30% तक दे सकते हैं रिटर्न
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी की नॉन-म्यूचुअल फंड आय का योगदान 9.2% है, जो इसके प्रतिस्पर्धियों से अधिक है. ब्रोकरेज को उम्मीद है कि FY25 से FY28 के बीच कंपनी की इक्विटी एवरेज एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AAuM) की ग्रोथ इंडस्ट्री से 2.5% ज्यादा CAGR रहेगी, जिससे कंपनी का कोर प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) करीब 18.5% CAGR से बढ़ सकता है.
कम जोखिम, बेहतर यील्ड और मजबूत मार्जिन
पीएल कैपिटल का कहना है कि ICICI Pru AMC का प्रदर्शन न सिर्फ बेहतर है, बल्कि जोखिम के लिहाज से भी ज्यादा संतुलित है. कंपनी का स्मॉल और मिडकैप (SMID) एक्सपोजर 36.4% है, जो पियर्स की तुलना में कम है. साथ ही, कंपनी की इक्विटी यील्ड 67 बेसिस प्वॉइंट है, जो कम डिस्ट्रीब्यूटर पेआउट के चलते इंडस्ट्री में सबसे बेहतर मानी जाती है. ICICI Pru AMC की खास बात इसका डाइवर्सिफाइड रेवेन्यू मॉडल है.
(Disclaimer: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार भी नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशक निवेश का कोई फैसला लेने के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us