/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/09/incred-holidings-ipo-2025-11-09-16-02-29.jpg)
आईपीओ लाने की तैयारी कर रहा NBFC कंपनी इनक्रेड, 4000 करोड़ रुपये तक जुटाने का प्लान. (Image: X/@Incredfin)
InCred IPO Update: वित्तीय क्षेत्र में तेजी से उभर रही नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी इनक्रेड होल्डिंग्स (InCred Holdings, an arm of NBFC InCred Financial Services) अब प्राइमरी मार्केट में कदम रखने की तैयारी में है. कंपनी ने अपने इनीशीियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ (IPO) के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास कॉन्फिडेंशियल फाइलिंग (Confidential Filing) किया है.
सूत्रों के हवाले समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा ने बताया कि इस आईपीओ के जरिए कंपनी 3,000 से 4,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है. हालांकि सेबी के पास आवेदन गोपनीय रूप से किया गया है, ऐसे में डाक्यूमेंट के विस्तृत विवरण को सार्वजनिक करने की अनुमति बाद के चरणों तक नहीं होगी.
कंपनी ने रविवार को एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि उसने अपने इक्विटी शेयरों के प्रस्तावित आईपीओ से संबंधित दस्तावेज सेबी और प्रमुख शेयर बाजारों के पास जमा करा दिए हैं.
तेजी से बढ़ती NBFC इनक्रेड फाइनेंस का विस्तार
इनक्रेड फाइनेंशियल सर्विसेज, इनक्रेड होल्डिंग्स की एक प्रमुख इकाई है. 2016 में बनी ये कंपनी अब तक 140 से अधिक शाखाओं और 2,600 से अधिक कर्मचारियों के माध्यम से 4 लाख से अधिक ग्राहकों को सर्विस दे चुकी है.
कंपनी ने अब तक कुल 25,000 करोड़ रुपये से अधिक का लोन बांट दिया है.
वित्त वर्ष 2024-25 में इनक्रेड की ग्रोथ शानदार रही. कंपनी की कुल एसेट्स (AUM) सालाना आधार पर 39% बढ़कर 12,585 करोड़ रुपये तक पहुंच गईं. इस दौरान नेट प्रॉफिट 18% बढ़कर 372 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, कुल इनकम में 50% की वृद्धि के साथ यह 1,255 करोड़ रुपये रही.
तेजी से बढ़ता ग्राहक बेस और मुनाफे की मजबूती
इनक्रेड का कहना है कि बीते कुछ सालों में NBFC कंपनी ने न सिर्फ अपने नेटवर्क का विस्तार किया है बल्कि डिजिटल तकनीक और डेटा एनालिटिक्स की मदद से ग्राहकों तक पहुंच को भी बढ़ाया है. यही वजह है कि इनक्रेड अब NBFC सेक्टर में तेजी से उभरते ब्रांड्स में से एक बन चुकी है.
बताया जा रहा है कि आने वाले महीनों में कंपनी का आईपीओ निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकता है, खासकर तब जब NBFC सेक्टर में कर्ज की मांग और क्रेडिट ग्रोथ लगातार बढ़ रही है. इस आईपीओ से जुटाई गई पूंजी का इस्तेमाल कंपनी अपने लोन पोर्टफोलियो को मजबूत करने, तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और नए बाजारों में प्रवेश के लिए करेगी.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us