scorecardresearch

FY27 में 6-7% बढ़ेगा सीमेंट उद्योग - हाउसिंग, इंफ्रा की डिमांड और GST घटने से मिलेगी मजबूती : ICRA रिपोर्ट

ICRA Report on Cement Industry : इक्रा के मुताबिक FY27 में भारतीय सीमेंट इंडस्ट्री की ग्रोथ रेट 6-7% के आसपास रहेगी, जिसमें मुख्य योगदान हाउसिंग डिमांड, इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च और कैपेसिटी एक्सपेंशन का होगा.

ICRA Report on Cement Industry : इक्रा के मुताबिक FY27 में भारतीय सीमेंट इंडस्ट्री की ग्रोथ रेट 6-7% के आसपास रहेगी, जिसमें मुख्य योगदान हाउसिंग डिमांड, इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च और कैपेसिटी एक्सपेंशन का होगा.

author-image
Viplav Rahi
New Update
Indian cement industry growth supported by housing and infrastructure projects ICRA Report

ICRA रिपोर्ट के मुताबिक भारत की सीमेंट इंडस्ट्री FY27 में 6-7% की रफ्तार से बढ़ सकती है. (Image : Pixabay)

Cement Industry | Infrastructure Demand | Housing Sector Expectations : देश का सीमेंट उद्योग आने वाले समय में भी मजबूती से आगे बढ़ता दिख रहा है. रेटिंग एजेंसी ICRA की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2026-27 यानी FY27 में सीमेंट इंडस्ट्री की ग्रोथ 6 से 7 फीसदी रह सकती है. वहीं मौजूदा वित्त वर्ष FY26 में ग्रोथ का अनुमान थोड़ा ज्यादा, करीब 6.5 से 7.5 फीसदी लगाया गया है.

क्या है इस ग्रोथ की वजह

रिपोर्ट के मुताबिक इस ग्रोथ के पीछे सबसे बड़ी वजह हाउसिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से लगातार बनी रहने वाली मांग है. शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों और कस्बों में भी कंस्ट्रक्शन से जुड़ी गतिविधियां तेज बनी हुई हैं. इसके अलावा सड़क, रेलवे, ब्रिज और अन्य सरकारी प्रोजेक्ट्स पर हो रहा खर्च भी सीमेंट की खपत को सपोर्ट कर रहा है.

Advertisment

ICRA का कहना है कि FY26 में सीमेंट की मांग मजबूत रही है और वॉल्यूम में करीब 8.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई. मानसून के बाद कंस्ट्रक्शन के काम में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे FY26 की दूसरी छमाही में मांग और बेहतर हो सकती है.

Also read : Reliance AI Manifesto : मुकेश अंबानी ने रिलायंस के लिए पेश किया AI मैनिफेस्टो, प्रोडक्टिविटी 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य

GST में बदलाव का भी असर

सरकार की ओर से GST में किए गए बदलाव भी एक अहम कारण हैं. तैयार सीमेंट पर टैक्स को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी किया गया है, जिससे कीमतों पर दबाव कम हुआ है और मांग को सहारा मिला है. साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकारी खर्च FY26 और FY27 तक मांग को मजबूत बनाए रख सकता है.

मजबूत मांग को देखते हुए बड़ी सीमेंट कंपनियां अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने में जुटी हैं. यह विस्तार नए प्लांट लगाने के साथ-साथ अधिग्रहण के जरिए भी किया जा रहा है. ICRA के मुताबिक, FY26 और FY27 के दौरान कुल मिलाकर सालाना 85 से 90 मिलियन टन (MTPA) की नई क्षमता जुड़ सकती है. सिर्फ FY27 में ही 42 से 44 MTPA क्षमता जोड़े जाने का अनुमान है.

Also read : Debt Funds in 2025: FD से बेहतर रिटर्न देने वाली टॉप 10 डेट फंड कैटेगरी, एक साल में 11% तक हुई कमाई

कैपेसिटी यूटिलाइजेशन 70 से 71% रहने के आसार

क्षेत्रीय स्तर पर देखें तो उत्तर और मध्य भारत में कैपेसिटी यूटिलाइजेशन राष्ट्रीय औसत से ज्यादा रह सकता है, जबकि दक्षिण भारत में पहले से मौजूद अतिरिक्त क्षमता के कारण यूटिलाइजेशन थोड़ा कमजोर रह सकता है. कुल मिलाकर FY27 में इंडस्ट्री का कैपेसिटी यूटिलाइजेशन करीब 70 से 71 फीसदी पर बने रहने का अनुमान है.

सीमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के मुताबिक, भारत की कुल स्थापित सीमेंट क्षमता करीब 700 MTPA है. चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक है.

Housing Sector Expectations Infrastructure Cement