scorecardresearch

India Stock Market Outlook 2026 : अगले साल लार्ज कैप कर सकते हैं आउटपरफॉर्म, किन सेक्टर पर रखें नजर

Sectors to Watch : FY26 में अर्निंग की बढ़ोतरी कुछ सेक्टर तक सीमित रहने की उम्मीद है, जिसमें फाइनेंशियल्स, मेटल्स व माइनिंग, ऑयल & गैस और टेलीकॉम सेक्टर हैं. FY27 में ज्यादातर सेक्टर में मिली जुली और व्यापक रिकवरी देखने को मिल सकती है.

Sectors to Watch : FY26 में अर्निंग की बढ़ोतरी कुछ सेक्टर तक सीमित रहने की उम्मीद है, जिसमें फाइनेंशियल्स, मेटल्स व माइनिंग, ऑयल & गैस और टेलीकॉम सेक्टर हैं. FY27 में ज्यादातर सेक्टर में मिली जुली और व्यापक रिकवरी देखने को मिल सकती है.

author-image
Sushil Tripathi
एडिट
New Update
Indian equity market outlook 2026, Nifty 50 target December 2026, India stock market forecast 2026, Nifty outlook 2026 Large cap vs mid cap vs small cap

Stock Market : 2026 में लार्ज-कैप शेयर बाजार के केंद्र में बने रह सकते हैं. इसकी वजह है कि इनके वैल्यूएशन सही स्तर पर हैं. (Pixabay)

Nifty 50 Target, Risks, and Sector Opportunities : पिछले एक साल में ग्लोबल बाजारों में काफी उतार-चढ़ाव रहा और भारत का शेयर बाजार कई विकसित और उभरते देशों से पीछे रहा. इसके बावजूद भारतीय शेयर बाजार ने अपनी मजबूती साबित की. साल के दौरान लगभग 17% की गिरावट आने के बाद भी निफ्टी 50 ने साल के अंत तक सारी गिरावट पूरी कर ली और नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ.

इसका सबसे बड़ा कारण घरेलू निवेशकों की ताकत रही. विदेशी निवेशकों (FPI) की बिकवाली के बावजूद घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने लगातार खरीदारी की और बाजार को सहारा दिया. इससे साफ है कि अब भारत का बाजार घरेलू पूंजी पर ज्यादा निर्भर हो गया है.

Advertisment

IPO : नए साल में RJio, SBI MF, OYO समेत आएंगे ये आईपीओ, 2025 में जुटाए रिकॉर्ड 1.76 लाख करोड़

इसके अलावा सरकार के ठोस फैसले, नीतियों में क्लेरिटी और कैपेक्स साइकिल के मजबूत होने से कंपनियों की अर्निंग को लेकर भरोसा बढ़ा है. पिछले 12–15 महीनों में ज्यादा महंगे शेयरों और कमाई घटने के डर जैसी चिंताएं काफी हद तक खत्म हो चुकी हैं. इससे 2026 के लिए एक बेहतर और मजबूत ग्रोथ साइकिल की नींव तैयार हुई है.

2026 : शेयर बाजार के लिए क्या होंगे ट्रिगर 

कोटक सिक्योरिटीज के हेड इक्विटी रिसर्च - इक्विटी मार्केट, श्रीकांत चौहान का कहना है कि 2026 में शेयर बाजार की दिशा (Stock Market Outlook) घरेलू आर्थिक प्रदर्शन और ग्लोबल हालात, दोनों पर निर्भर करेगी. अगर पॉजिटिव फैक्टर्स की बात करें, तो FY26 में कंपनियों की अर्निंग का स्थिर होना, FY27 में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद, इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार का खर्च जारी रहना और महंगाई का नियंत्रण में रहना बाजार का भरोसा बढ़ा सकता है. इसके अलावा प्राइवेट सेक्टर के निवेश में तेजी और रूरल डिमांड में सुधार से ग्रोथ और मजबूत हो सकती है.

KSH International की शेयर बाजार में कमजोर एंट्री, आईपीओ प्राइस से 4% कमजोर होकर लिस्ट हुआ स्टॉक

दूसरी ओर, कुछ जोखिम भी हैं. जैसे - अमेरिका के हाई टैरिफ, दूसरे देशों का टैरिफ पर जवाबी एक्शन, जियो-पॉलिटिकल टेंशन, भारत का बढ़ता ट्रेड डेफिसिट और रुपये में लगातार कमजोरी. अगर रुपया और कमजोर होता है, तो विदेशी निवेशक दोबारा पैसा निकाल सकते हैं और कंपनियों व सरकार के लिए कर्ज महंगा हो सकता है, जिससे बाजार के सेंटीमेंट पर असर पड़ेगा.

वैल्यूएशन में सुधार + अर्निंग में क्लेरिटी 

श्रीकांत चौहान का कहना है कि अब शेयरों का वैल्युएशन पहले की तुलना में बेहतर दिख रहे हैं, कंपनियों की अर्निंग को लेकर तस्वीर भी साफ होती जा रही है. इसी वजह से भारतीय शेयर बाजार को लेकर पहले से अधिक पॉजिटिव हैं. उन्होंने दिसंबर 2026 के लिए बेस केस में निफ्टी 50 का टारगेट 29,120 दिया है.

ICICI Pru AMC : इस म्यूचुअल फंड स्टॉक पर 3 बड़े ब्रोकरेज बुलिश, आईपीओ में चूकने वालों के पास अच्छा मौका

सब कुछ अच्छा रहता है, मसलन कंपनियों की कमाई बढ़ती है, ग्लोबल स्तर पर लिक्विडिटी स्थिर रहती है और विदेशी निवेशक (FPI) दोबारा निवेश शुरू करते हैं, तो निफ्टी इससे भी ऊपर जा सकता है. लेकिन ग्लोबल मंदी लंबी खिंच जाती है, रुपये में तेज गिरावट आती है या नीतियों में ढिलवाही दिखती है, तो रिटर्न सीमित रह सकते हैं.

2026 में किन सेक्टर पर रखना चाहिए नजर 

FY26 में अर्निंग की बढ़ोतरी कुछ सेक्टर तक सीमित रहने की उम्मीद है, जिसमें फाइनेंशियल्स, मेटल्स व माइनिंग, ऑयल & गैस और टेलीकॉम सेक्टर आगे रहेंगे. लेकिन FY27 में ज्यादातर सेक्टर में मिली जुली और व्यापक रिकवरी देखने को मिल सकती है.

उन्होंने अपने पसंदीदा सेक्टर में BFSI (बैंकिंग व फाइनेंशियल्स), IT, हेल्थकेयर और हॉस्पिटैलिटी को शामिल किया है. 
 
बड़े बैंक अभी सही वैल्यूएशन पर दिखते हैं, जबकि Tier-2 और Tier-3 बैंक और NBFCs में जोखिम के मुकाबले बेहतर रिटर्न की संभावना है. IT सेक्टर में शेयर काफी सस्ते लग रहे हैं और मांग को लेकर हालात स्थिर होते दिख रहे हैं.

हॉस्पिटल सेक्टर को नई क्षमता जोड़ने और मरीजो की संख्या बढ़ने से फायदा मिल रहा है, जबकि हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में कमरों की मांग ज्यादा और सप्लाई कम होने से टैरिफ लगातार बढ़ रहे हैं.

SEBI rules changes : म्यूचुअल फंड नियमों में बदलाव के क्या हैं मायने? किन 4 एएमसी स्टॉक में बनेंगे पैसे

2026 में लार्ज-कैप बन सकते हैं बाजार के विनर

श्रीकांत चौहान का कहना है कि 2026 में लार्ज-कैप शेयर बाजार के केंद्र में बने रहने की संभावना है. इसकी वजह है, इनके वैल्यूएशन अब काफी हद तक सही स्तर पर हैं, अर्निंग ज्यादा स्थिर है और बैलेंस शीट मजबूत है. जब ग्लोबल स्तर पर अनिश्चितता होती है, तो निवेशक आमतौर पर ऐसे ही मजबूत और भरोसेमंद शेयरों को प्राथमिकता देते हैं.

मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों में दोबारा तेजी आने में अभी 1–2 तिमाहियां लग सकती हैं. यह काफी हद तक H2 FY26 में कंपनियों की अर्निंग बेहतर रहने पर निर्भर करेगा. भले ही इन सेगमेंट्स में एक साथ तेज रैली थोड़ी देर से आए, लेकिन इनमें चुनिंदा अच्छे मौके जरूर मिल सकते हैं.

ऐसे मिड और स्मॉल-कैप शेयरों को लेकर पॉजिटिव व्यू हैं, जिनमें मजबूत ग्रोथ की संभावना, बेहतर मैनेजमेंट (कॉरपोरेट गवर्नेंस) और उचित वैल्यूएशन हो. कुल मिलाकर, 2026 ऐसा साल बनता दिख रहा है, जहां बिना सोचे-समझे जोखिम लेने के बजाय अच्छी कमाई वाली कंपनियों को चुनकर निवेश करना ज्यादा अहम रहेगा.

(Disclaimer : यहां हमने जानकारी एक्सपर्ट से बात चीत के आधार पर दी है. सेक्टर और स्टॉक कैटेगरी पर सलाह भी एक्सपर्ट के हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं हैं. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की सलाह लें.)

Stock Market