/financial-express-hindi/media/media_files/2025/03/04/s499rit62XD246rP64Em.jpg)
Trending Stocks Today : उतार चढ़ाव वाले बाजार में आज 9 दिसंबर 2025 को कुछ शेयर एक्शन दिखाने को तैयार हैं. (Pixabay)
Stocks in Focus Today : आज 9 दिसंबर 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव या निगेटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो पॉजिटिव ट्रिगर वाले इन शेयरों पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की लिस्ट में InterGlobe Aviation, PhysicsWallah, Larsen & Toubro, Siemens, ICICI Bank, Welspun Corp, JSW Infrastructure, Torrent Power, Mahindra & Mahindra, Bajaj Finserv, VTM शामिल हैं.
InterGlobe Aviation (IndiGo)
IndiGo के शेयरों पर आज भी नजर रहेगी, जिसमें लगातार गिरावट दिख रही है. नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि देशभर में IndiGo की उड़ानों में हुई गड़बड़ियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने राज्यसभा में बताया कि एयरलाइन में हुआ पूरा अव्यवस्था उसकी अंदरूनी रोस्टरिंग और संचालन से जुड़ी गलतियों की वजह से था, न कि नए FDTL नियमों की वजह से.
PhysicsWallah
PhysicsWallah ने सितंबर 2025 में खत्म तिमाही के लिए 69.7 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जो सालाना बेसिस पर 70% की बढ़ोतरी है. कंपनी ने अपना यूजर बेस बढ़ाया और काम करने की दक्षता में सुधार किया. Q2 FY26 में इसकी ऑपरेशनल इनकम 26% बढ़कर 1,051.2 करोड़ रुपये हो गई. EBITDA मार्जिन 23% से बढ़कर 26% हो गया. कंपनी का प्रॉफिट मार्जिन 5% से बढ़कर 7% हो गया.
Larsen & Toubro (L&T)
कंपनी के बोर्ड ने फैसला किया है कि इसकी रियल एस्टेट बिजनेस यूनिट को इसकी ही सब्सिडियरी L&T Realty Properties को ट्रांसफर किया जाएगा. यह ट्रांसफर स्लंप सेल के जरिए एक स्कीम ऑफ अरेंजमेंट के तहत होगा, जो नियामकीय मंजूरियों पर निर्भर करेगा.
Siemens
कंपनी के बोर्ड ने अपने लो वोल्टेज मोटर्स और गियर्ड मोटर्स बिजनेस को, जिसमें कस्टमर सर्विस ऑपरेशंस भी शामिल हैं, इनोमोटिक्स इंडिया को बेचने की मंजूरी दे दी है. यह बिक्री स्लंप सेल के रूप में होगी और इस डील की वैल्यू 2,200 करोड़ रुपये रखा गया है. डील कैश-फ्री और डेट-फ्री आधार पर होगी.
ICICI Bank
ICICI बैंक ने प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन होल्डिंग्स (PCHL) से आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी में 2% हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इस सौदे की कुल कीमत 2,140 करोड़ रुपये है.
Welspun Corp
कंपनी की सहयोगी संस्था ईस्ट पाइप्स इंटीग्रेटेड कंपनी फॉर इंडस्ट्री (EPIC), जो सऊदी अरब में लिस्टेड है, को सउदी वाटर अथॉरिटी से स्टील पाइप बनाने और सप्लाई करने का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है. इस कॉन्ट्रैक्ट का कुल मूल्य 485 मिलियन SAR (लगभग 1,165 करोड़ रुपये) है. कॉन्ट्रैक्ट की अवधि 6 महीने है, और इसका वित्तीय असर Q4 FY26 और Q1 FY27 में दिखाई देगा.
JSW Infrastructure
JSW Infrastructure ने रेलवे रेक (रेल माल ढुलाई डिब्बे) कारोबार में बड़े विस्तार की घोषणा की है. कंपनी ने JSW समूह की तीन रेक कंपनियों को 1,212 करोड़ रुपये में खरीदने का निर्णय लिया है. इस खरीद में शामिल कंपनियां हैं : JSW Rail Infra Logistics, JSW Minerals Rail Logistics, JSW (South) Rail Logistics.
Torrent Power
टोरेंट पावर ने जापानी कंपनी JERA के साथ एक समझौता किया है जिसके तहत कंपनी को 0.27 MMTPA तक LNG की सप्लाई 10 साल तक मिलेगी (2027 से शुरू). यह LNG पूरे भारत में फैले 2,730 MW गैस-आधारित पावर प्लांट्स को चलाने में इस्तेमाल की जाएगी. कंपनी का कहना है कि इससे बढ़ती बिजली मांग पूरी करने, पीक-ऑवर जरूरतों को संभालने और नवीकरणीय ऊर्जा के उतार-चढ़ाव को बैलेंस करने में मदद मिलेगी.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us