/financial-express-hindi/media/media_files/2025/02/26/1tx9kXAsCuHSAA65scGz.jpg)
Short Term Trading Ideas : ये 3 स्टॉक महज 3 से 4 हफ्तों में हाई डबल डिजिट रिटर्न दे सकते हैं. (Pixabay)
Stock Market Investment Ideas : क्या आप बाजार में शॉर्ट टर्म के लिए पैसा लगाकर 3 से 4 हफ्तों में हाई रिटर्न चाहते हैं. अगर हां तो आपके पास अच्छा मौका है. फंडामेंटली मजबूत कुछ स्टॉक आने वाले 3 से 4 हफ्ते के अंदर तेज रैली दिखाने को तैयार (Stocks to Buy) हैं. ब्रोकरेज हाउस एक्सिस सिक्योरिटीज ने ऐसे 3 शेयरों की लिस्ट (Stocks to Buy for Short Term) दी है, जो अगले 21 से 28 दिनों में करंट प्राइस से 10 से 14 फीसदी तक मजबूत हो सकते हैं.
यानी आप 1 महीने के लिए (Short Term Investment) बाजार में 1 लाख रुपये लगाकर उस पर 14,000 रुपये तक मुनाफा कमा सकते हैं. ये शेयर ब्रेक आउट के बाद टेक्निकल चार्ट पर मजबूत दिख रहे हैं और इनमें तेजी बने रहने के संकेत मिल रहे हैं. इन शेयरों की लिस्ट में IndusInd Bank, DOMS Industries और Tata Power Company शामिल हैं.
Mazagon Dock Shipbuilders : ये डिफेंस स्टॉक दे सकता है 40% रिटर्न, 6 महीने में 24% आ चुकी है गिरावट
IndusInd Bank
CMP: 902 रुपये
Buy Range: 890-874 रुपये
Stop loss: 848 रुपये
Upside: 8%–14%
वीकली चार्ट पर इंडसइंड बैंक ने 893 के स्तर के ऊपर मजबूती से ब्रेकआउट दिया है. इससे एसेंडिंग ट्रायंगल पैटर्न पूरा हुआ है और यह मीडियम टर्म में तेजी (अपट्रेंड) की शुरुआत का संकेत देता है. शेयर लगातार हायर हाई–हायर लो का पैटर्न बना रहा है और अपनी ऊपर जाती ट्रेंडलाइन के ऊपर बना हुआ है, जिससे तेजी का संकेत और मजबूत होता है.
मोमेंटम इंडिकेटर्स भी इस तेजी के पक्ष में हैं. वीकली RSI ऊपर की ओर बढ़ रहा है, अपने रेफरेंस लेवल के ऊपर बना हुआ है और ऊपर जाती ट्रेंडलाइन को फॉलो कर रहा है, जो मजबूत पॉजिटिव ट्रेंड दिखाता है. कुल मिलाकर, इस सेटअप से यह साफ होता है कि शेयर में खरीदारी की दिलचस्पी बनी हुई है और मीडियम टर्म में इसमें और तेजी की गुंजाइश है.
शेयर में 3 से 4 हफ्ते में 950 से 1,006 के स्तर तक तेजी देखने को मिल सकती है.
DOMS Industries
CMP: 2674 रुपये
Buy Range: 2665-2613 रुपये
Stop loss: 2511 रुपये
Upside: 10% – 14%
वीकली चार्ट पर DOMS ने 2,625 के स्तर पर लंबे समय से चल रहे सिमेट्रिकल ट्रायंगल कंसोलिडेशन से मजबूती के साथ ब्रेकआउट दिया है. यह ब्रेकआउट एक मजबूत बुलिश कैंडल के साथ हुआ है, जो करीब एक साल की सुस्ती के बाद मीडियम टर्म में तेजी जारी रहने का संकेत देता है.
शेयर अभी भी अपने सभी अहम मूविंग एवरेज (20, 50, 100 और 200 दिन) के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जिससे शॉर्ट और मीडियम टर्म दोनों में मजबूती और पॉजिटिव ट्रेंड साफ दिखाई देता है. वीकली RSI ने 50 के रेजिस्टेंस लेवल के ऊपर ब्रेकआउट दिया है, जो शेयर में लगातार बनी हुई मजबूती और तेजी के संकेत को और पुख्ता करता है.
RSI अपने रेफरेंस लेवल के ऊपर बना हुआ है, जिससे शेयर में पॉजिटिव ट्रेंड बना रहने का संकेत मिलता है. इस टेक्निकल एनालिसिस के मुताबिक, शेयर में अगले 1 महीने में 2,900 से 3,000 के स्तर तक तेजी देखने को मिल सकती है.
मोतीलाल ओसवाल के टॉप लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स, 2026 में दे सकते हैं हाई रिटर्न
Tata Power Company
CMP: 393 रुपये
Buy Range: 390-384 रुपये
Stop loss: 374 रुपये
Upside: 7%–9%
वीकली चार्ट पर टाटा पावर मीडियम टर्म के ऊपर जाते चैनल में बना हुआ है. इस हफ्ते शेयर ने लोअर बैंड से सपोर्ट लेकर तेज उछाल दिखाया है, जिससे दोबारा खरीदारी की दिलचस्पी का संकेत मिलता है. सपोर्ट जोन के पास वॉल्यूम बढ़ना यह दिखाता है कि निवेशकों की भागीदारी और भरोसा दोनों बढ़े हैं.
2026 में ये 10 स्टॉक दे सकते हैं 50% तक रिटर्न, लेकिन निवेश में इन बातों का रखें ध्यान
शेयर ने फरवरी 2025 से जून 2025 की रैली के 50% फिबोनैचि रिट्रेसमेंट से मजबूती से वापसी की है, जिससे 372 का स्तर मजबूत सपोर्ट के रूप में फिर से कन्फर्म होता है. वीकली RSI ने अपने रेफरेंस लेवल के ऊपर पॉजिटिव क्रॉसओवर दिया है, जिससे नया खरीदारी का संकेत मिला है. वहीं, 44 के सपोर्ट लेवल से RSI का उछलना शेयर की अंदरूनी मजबूती को दिखाता है.
कुल मिलाकर, RSI का रेफरेंस लाइन के ऊपर जाना शेयर की कीमत में मजबूती को सही ठहराता है. इस टेक्निकल एनालिसिस के मुताबिक, शेयर में अगले 30 दिनों के अंदर ही 413 से 420 के स्तर तक तेजी देखने को मिल सकती है.
(Disclaimer: स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us