scorecardresearch

ITC Alert : आईटीसी पर ज्यादातर ब्रोकरेज ने घटाया टारगेट प्राइस, शेयर में बड़ी गिरावट

ITC, cigarette tax hike : सिगरेट पर पहले से लग रहे 40 फीसदी GST के अलावा अब एक्साइज ड्यूटी भी लगेगी. वित्त मंत्रालय ने बताया कि सिगरेट की लंबाई के हिसाब से 1,000 सिगरेट पर 2,050 रुपये से 8,500 रुपये तक एक्साइज ड्यूटी लगेगी.

ITC, cigarette tax hike : सिगरेट पर पहले से लग रहे 40 फीसदी GST के अलावा अब एक्साइज ड्यूटी भी लगेगी. वित्त मंत्रालय ने बताया कि सिगरेट की लंबाई के हिसाब से 1,000 सिगरेट पर 2,050 रुपये से 8,500 रुपये तक एक्साइज ड्यूटी लगेगी.

author-image
Sushil Tripathi
एडिट
New Update
ITC Share Price Today, Cigarette Tax Hike Impact, Why ITC Stock Is Facing Heavy Selling, ITC Outlook Weakens, Brokerages Lower Target Prices on ITC

ITC brokerage downgrade : सिगरेट पर नई ड्यूटी के बाद कई ब्रोकरेज ने कंपनी के स्टॉक पर अपनी रेटिंग घटा दी है. (Pixabay)

ITC Share Price Crashes : आज यानी 2 जनवरी को ITC के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है. आज शेयर 345 रुपये तक कमजोर हुआ, जबकि 1 जनवरी को यह 364 रुपये (ITC Stock Price) पर बंद हुआ था. सरकार द्वारा सिगरेट पर नई एक्साइज ड्यूटी लगाने के बाद यह लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट रही. यह नई ड्यूटी अगले महीने से लागू होगी. इसके बाद कुछ ब्रोकरेज ने कंपनी के स्टॉक पर अपनी रेटिंग घटा दी है. 

VA Tech Wabag : रेखा झुनझुनवाला का ये स्टॉक दे सकता है 49% रिटर्न, भारी डिस्काउंट पर निवेश का मौका

Advertisment

ITC के शेयरों में क्यों आ रही गिरावट?

दिसंबर में संसद ने केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025 को मंजूरी दे दी थी. इससे सिगरेट और दूसरे तंबाकू उत्पादों पर टैक्स काफी बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है. यह विधेयक पहले से लगे अस्थायी टैक्स की जगह लेगा.

जारी आदेश के मुताबिक, सिगरेट पर पहले से लग रहे 40 फीसदी GST के अलावा अब एक्साइज ड्यूटी भी लगेगी. वित्त मंत्रालय ने बताया कि सिगरेट की लंबाई के हिसाब से 1,000 सिगरेट पर 2,050 रुपये से 8,500 रुपये तक एक्साइज ड्यूटी लगेगी, जो 1 फरवरी से लागू होगी.

Defense Stocks : साल 2026 में निवेश के लिए टॉप 4 डिफेंस स्टॉक, लिस्ट में HAL, Bharat Dynamics समेत ये नाम

मोतीलाल ओसवाल : Neutral रेटिंग 

ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि सरकार ने हाल ही में अधिसूचना जारी कर 1 फरवरी 2026 से सिगरेट पर टैक्स बढ़ा दिया है. इससे सिगरेट पर कुल टैक्स लगभग 50% तक बढ़ जाएगा. ITC को अपनी मौजूदा कमाई बनाए रखने के लिए सिगरेट की कीमतों में करीब 25% तक बढ़ोतरी करनी पड़ेगी. इतना बड़ा टैक्स बढ़ना पहले कभी नहीं देखा गया है. इससे कानूनी सिगरेट और अवैध सिगरेट के दामों में बड़ा अंतर आ जाएगा, जिससे ग्राहक सस्ती अवैध सिगरेट की ओर जा सकते हैं. इसका असर ITC की बिक्री और मुनाफे पर नकारात्मक पड़ सकता है.

पहले भी 2012 से 2020 के बीच टैक्स ज्यादा था, तब ITC का शेयर ज्यादा नहीं बढ़ पाया, हालांकि कंपनी ने मुनाफा संभाल लिया था. इस बार टैक्स बढ़ोतरी ज्यादा तेज है, इसलिए मुनाफा बचाना चुनौतीपूर्ण होगा. इसी वजह से ब्रोकरेज ने ITC की कमाई के अनुमान घटाए हैं और शेयर की रेटिंग BUY से घटाकर Neutral कर दी है. नया टारगेट प्राइस 400 रुपये रखा गया है, जबकि हाल ही में शेयर करीब 10% गिर चुका है.

Stock Market 2025 : बीते साल निफ्टी 10.5% मजबूत, बैंक, आटो और मेटल इंडेक्स रहे विनर, स्मॉल कैप बिग लूजर

JP Morgan : Neutral रेटिंग

JPMorgan ने ITC के शेयर की रेटिंग ‘Buy’ से घटाकर ‘Neutral’ कर दी है और इसका टारगेट प्राइस 475 रुपये से घटाकर 375 रुपये प्रति शेयर कर दिया है. ब्रोकरेज ने सिगरेट पर टैक्स में हुई तेज बढ़ोतरी को इस डाउनग्रेड की मुख्य वजह बताया है, हालांकि टैक्स से जुड़े कुछ पहलुओं पर अभी क्लेरिटी का इंतजार है. शुरुआती आकलन के मुताबिक, अगर NCCD हटाया जाता है तो ITC को औसतन 25 फीसदी से ज्यादा कीमत बढ़ानी होगी, और अगर NCCD बना रहता है तो करीब 35 फीसदी तक कीमत बढ़ानी पड़ेगी, ताकि कंपनी की कमाई पर असर न पड़े.

JPMorgan का मानना है कि ITC टैक्स का बोझ ग्राहकों पर डालेगी, जिससे बिक्री और कमाई की रफ्तार पर असर पड़ेगा और शेयर के वैल्यूएशन पर दबाव रहेगा. अगले 6–9 महीनों में शेयर में ज्यादा तेजी की संभावना कम है.

ICICI Pru AMC : इस म्यूचुअल फंड स्टॉक पर 3 बड़े ब्रोकरेज बुलिश, आईपीओ में चूकने वालों के पास अच्छा मौका

Nuvama : Hold रेटिंग  

Nuvama ने ITC के शेयर की रेटिंग ‘Hold’ कर दी है और इसका टारगेट प्राइस 415 रुपये रखा है. ब्रोकरेज ने कहा कि उसे सिगरेट पर टैक्स बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन बढ़ोतरी उम्मीद से कहीं ज्यादा है. इससे ITC की सिगरेट बिक्री और EBITDA के अनुमान घट सकते हैं.

Nuvama का अनुमान है कि सिगरेट की कीमतों में 20 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी और कुल टैक्स में 30 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी होगी. इसी वजह से उसने FY27 और FY28 के लिए EBITDA अनुमान 7 फीसदी घटा दिए हैं.

इन्होंने भी घटाए टारगेट प्राइस

Emkay ने ITC पर Reduce रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस घटाकर 350 रुपये कर दिया है. 

Antique ब्रोकिंग ने ITC पर Buy रेटिंग तो दी है लेकिन टारगेट प्राइस घटाकर 445 रुपये कर दिया है. 

UBS ने ITC पर Buy रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस घटाकर 430 रुपये कर दिया है.

(Disclaimer: स्टॉक को लेकर सलाह एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

ITC ITC Stock Price