/financial-express-hindi/media/media_files/2025/10/28/rekha-jhunjhunwala-stock-analysis-and-expert-view-ai-image-2025-10-28-16-08-51.jpg)
Rekha Jhunjhunwala stocks : इन कंपनियों में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है और इनके शेयर 38% तक रिटर्न दे सकते हैं. Photograph: (AI Image)
Jhunjhunwala portfolio stocks : अगर आप झुनझुनवाला पोर्टफोलियो (Rekha Jhunjhunwala) पर नजर रखते हैं और उसमें से निवेश के लिए कुछ मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों की तलाश में हैं तो मौका अच्छा है. सितंबर तिमाही के नतीजों के आधार पर ब्रोकरेज हाउस कुछ कंपनियों के शेयरों को लेकर बुलिश नजर आ रहे हैं. इन कंपनियों में आगे मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है और इनके शेयर आने वाले दिनों में 38 फीसदी तक रिटर्न दे सकते हैं. इन शेयरों की लिस्ट और उनके आउटलुक पर ब्रोकरेज की राय आप इस रिपोर्ट में समझ सकते हैं.
Suzlon share target : 100 रुपये से सस्ते इस शेयर में कमाई का मौका, 70 से 76 रुपये का मिला टारगेट
टाइटन कंपनी (Titan Company)
ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने टाइटन कंपनी (Titan Company) में निवेश की सलाह दी है और इसमें 4,500 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. यह करंट प्राइस 3,752 रुपये की तुलना में 20 फीसदी अधिक है. ब्रोकरेज ने FY26 और FY27 के लिए EPS (प्रति शेयर कमाई) का अनुमान 3% बढ़ाया है.
टाइटन अपनी बेहतरीन रणनीति (अच्छा सोर्सिंग, ज्यादा स्टडेड ज्वेलरी बिक्री, युवाओं पर फोकस और लगातार निवेश) की वजह से बाकी ब्रांड्स से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. Tanishq ब्रांड की पहचान और बाजार में पकड़ बहुत मजबूत है, जिसे कॉपी करना आसान नहीं है. इसलिए इसका फायदा आगे भी मिलता रहेगा.
सितंबर 2025 तक कंपनी के स्टोर की संख्या 3,377 हो गई है और आगे भी स्टोर बढ़ाने की योजना मजबूत है. ज्वेलरी के अलावा बाकी बिजनेस भी अच्छी रफ्तार से बढ़ रहा है और आने वाले समय में ग्रोथ में मदद करेगा.
ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का वैल्यूएशन महंगा है, लेकिन ग्रोथ की संभावनाएं बहुत लंबी हैं और कंपनी का काम करने का इतिहास भी मजबूत है. कमाई का अनुमान बेहतर हुआ है, भले ही EBIT मार्जिन पर थोड़ा दबाव है.
SBI का शेयर 1,100 रुपये के भी जाएगा पार, Buy रेटिंग के साथ मिला हाई टारगेट प्राइस
इंडियन होटल्स (Indian Hotels)
ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इंडियन होटल्स (Indian Hotels) के शेयर में निवेश की सलाह दी है और इसके लिए टारगेट प्राइस 941 रुपये रखा है. यह करंट प्राइस 682 रुपये से 38 फीसदी अधिक है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने FY26 की पहली छमाही (H1) में मजबूत प्रदर्शन किया है. कंपनी का RevPAR (प्रति कमरा औसत कमाई) 9% बढ़ा है, कुल आय 20% बढ़ी है और EBITDA 21% बढ़ा है, जबकि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय जियो पॉलिटिकल चुनौतियों का असर भी रहा.
NFO : भारत के रूरल ग्रोथ पर लगाना चाहते हैं पैसा, कोटक म्यूचुअल फंड की नई इक्विटी स्कीम पर रखें नजर
वित्त वर्ष की दूसरी छमाही के लिए मांग मजबूत दिख रही है क्योंकि इस दौरान कॉर्पोरेट इवेंट्स, शादी सीजन और नए रिनोवेटेड होटल रूम से बुकिंग बढ़ने की उम्मीद है. कंपनी डबल-डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ देने की राह पर है. ब्रोकरेज का मानना है कि FY25-28 के बीच कंपनी के रेवेन्यू में 15% और EBITDA में 17% की CAGR होगी. यह अनुमान होटल इंडस्ट्री की FY25-29 के बीच 9-11% डिमांड ग्रोथ और 6-7% सप्लाई ग्रोथ पर आधारित है.
मुख्य जोखिम : होटल ऑक्यूपेंसी (कमरों की बुकिंग दर) में गिरावट, ग्राहकों के खर्च करने की क्षमता में कमी (डिस्क्रेशनरी खर्च में स्लोडाउन).
Vintage Coffee : 51% रिटर्न देने की ताकत रखता है ये स्टॉक, विंटेज कॉफी पर क्यों बुलिश हुआ नुवामा
फेडरल बैंक (Federal Bank)
ब्रोकरेज हाउस निर्मल बंग ने फेडरल बैंक (Federal Bank) में निवेश की सलाह दी है और इसमें 266 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. यह करंट प्राइस 230 रुपये के मुकाबले 15 फीसदी अधिक है. ब्रोकरेज का कहना है कि लोन ग्रोथ में तेजी की उम्मीद है. बैंक की लोन ग्रोथ पहले के अनुमान 8.9%, 11.5% (FY26E/FY27E) से बढ़कर अब 10% और 12% हो सकती है. FY28E के लिए हमारा लोन ग्रोथ अनुमान पहले की तरह ही 14.2% रहेगा.
बैंक की सबसे बड़ी ताकत है कि यह अपने होम स्टेट केरल में रिटेल और CASA डिपॉजिट (करंट और सेविंग अकाउंट) आसानी से बढ़ा लेता है. बैंक की कुल डिपॉजिट में से 83% रिटेल डिपॉजिट हैं, जो इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा में से एक है. इसके अलावा, बैंक को गल्फ देशों (GCC) और दूसरे देशों से NRI पैसे भेजने का भी बड़ा फायदा मिलता है. बैंक की कुल डिपॉजिट में से 29.8% NRI डिपॉजिट हैं.
(Disclaimer: स्टॉक को लेकर सलाह एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us