scorecardresearch

Jubilant Ingrevia : रेखा झुनझुनवाला पोर्टफोलियो का ये स्टॉक दे सकता है 38% रिटर्न

Jubilant Ingrevia Share Price Outlook : ब्रोकरेज का कहना है कि जुबिलेंट इनग्रेविया अब अपने ग्रोथ के एक बहुत महत्वपूर्ण दौर में प्रवेश कर चुकी है. पिछले कई साल में किए गए बड़े निवेश अब साफ तौर पर कमाई में बढ़त दिखाने लगे हैं.

Jubilant Ingrevia Share Price Outlook : ब्रोकरेज का कहना है कि जुबिलेंट इनग्रेविया अब अपने ग्रोथ के एक बहुत महत्वपूर्ण दौर में प्रवेश कर चुकी है. पिछले कई साल में किए गए बड़े निवेश अब साफ तौर पर कमाई में बढ़त दिखाने लगे हैं.

author-image
Sushil Tripathi
एडिट
New Update
Jubilant Ingrevia share price, Jubilant Ingrevia stock, Rekha Jhunjhunwala portfolio stocks

Jubilant Ingrevia Set for Earnings Upcycle : मजबूत एसेट बेस, ऑपरेटिंग प्रॉफिट के साथ कंपनी अर्निंग के नए साइकिल की शुरुआत में है. (File FE)

Jubilant Ingrevia Stock Analysis : रेखा झुनझुनवाला पोर्टफोलियो का स्टॉक जुबिलेंट इनग्रेविया के स्टॉक पर ब्रोकरेज हाउस आनंद राठी ने निवेश की सलाह दी है. ब्रोकरेज ने शेयर के लिए टारगेट प्राअस 975 रुपये रखा है, जबकि करंट प्राइस 709 रुपये है. इस लिहाज से यह स्टॉक आगे 38 फीसदी रिटर्न दे सकता है. रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो (Rekha Jhunjhunwala Portfolio) में कंपनी के 4,735,500 शेयर शामिल हैं, यानी उनके पास इसमें 3 फीसदी हिस्सेदारी है. शेयर में इस साल 14 फीसदी की गिरावट आई है.

ब्रोकरेज का कहना है कि जुबिलेंट इनग्रेविया अब अपने ग्रोथ के एक बहुत महत्वपूर्ण दौर में प्रवेश कर चुकी है. पिछले कई साल में किए गए बड़े निवेश अब साफ तौर पर कमाई में बढ़त दिखाने लगे हैं. बीते तीन सालों में कंपनी ने लगभग 20 अरब रुपये का कैपेक्स स्पेशल्टी केमिकल्स, न्यूट्रिशन और CDMO जैसे कारोबारों में किया है. भले ही ग्लोबल केमिकल सेक्टर की कमजोरी के कारण शुरुआत में पूरा फायदा नहीं मिल पाया, लेकिन अब फैक्ट्रियों की क्षमता का बेहतर इस्तेमाल हो रहा है और नए प्रोडक्ट्स की बिक्री तेजी पकड़ रही है.

Advertisment

Ambuja Cements : ये अडानी ग्रुप स्टॉक दे सकता है 39% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल क्यों है बुलिश

अधिक मुनाफा देने वाले बिजनेस की ओर शिफ्ट

ब्रोकरेज का कहना है कि मजबूत एसेट बेस और बढ़ते ऑपरेटिंग लाभ के साथ, Jubilant Ingrevia अब कैपेक्स के अंत में नहीं बल्कि कई सालों तक चलने वाली अर्निंग के नए साइकिन की शुरुआत में खड़ी है. कंपनी का यह बदलाव खास तौर पर अधिक मुनाफा देने वाले बिजनेस की ओर शिफ्ट होने से आया है. स्पेशल्टी केमिकल्स और न्यूट्रिशन एंड हेल्थ सॉल्यूशंस अब कंपनी की कमाई का बड़ा हिस्सा बनते जा रहे हैं, जिससे उतार-चढ़ाव वाले कमोडिटी बिजनेस पर निर्भरता कम हो रही है.

ICICI Pru AMC : इस म्यूचुअल फंड स्टॉक पर 3 बड़े ब्रोकरेज बुलिश, आईपीओ में चूकने वालों के पास अच्छा मौका

बिजनेस मॉडल की मजबूती

फाइन केमिकल्स और CDMO पहले ही स्पेशल्टी केमिकल्स की लगभग आधी कमाई में योगदान दे रहे हैं और आने वाले साल में यह हिस्सा करीब दो-तिहाई तक पहुंचने की उम्मीद है. बिजनेस मिक्स में इस बदलाव के साथ बिजली, भाप और वेस्ट ट्रीटमेंट जैसे खर्चों में कटौती ने यह दिखा दिया है कि कमजोर पिरिडीन कीमतों के बावजूद स्पेशल्टी EBITDA दोगुना हो चुका है, जो कंपनी के नए बिजनेस मॉडल की मजबूती को दर्शाता है.

Adani Power : अडानी ग्रुप के शेयर में कमाई का मौका, अभी खरीदें तो मिल सकता है 30% रिटर्न

CDMO सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन

CDMO अब Jubilant Ingrevia के लिए सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है और कंपनी की बेहतर हुई क्षमताओं का मजबूत सबूत भी है. एग्रो, फार्मा, न्यूट्रिशन और इंडस्ट्रियल सेक्टर में 12 पक्के प्रोजेक्ट (मॉलिक्यूल) और एक मजबूत पाइपलाइन के साथ, FY26 से FY28 के बीच CDMO से होने वाली कमाई तेजी से बढ़ने की उम्मीद है. बड़े “टेक-ऑर-पे” कॉन्ट्रैक्ट्स, तेज टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और ग्राहकों के साथ गहरी साझेदारी यह दिखाती है कि कंपनी अब सिर्फ प्रोडक्ट बेचने वाली नहीं, बल्कि समाधान देने वाली ग्लोबल पार्टनर बन रही है. 

SEBI rules changes : म्यूचुअल फंड नियमों में बदलाव के क्या हैं मायने? किन 4 एएमसी स्टॉक में बनेंगे पैसे

वैल्युएशन बेहतर लेवल पर 

जैसे-जैसे नई फैक्ट्रियों और प्रोजेक्ट्स का इस्तेमाल बढ़ेगा, Jubilant Ingrevia की अर्निंग की रफ्तार और तेज होने वाली है. FY28 तक EBITDA में 20% से ज्यादा की सालाना ग्रोथ की उम्मीद है. ऑपरेटिंग लीवरेज बढ़ने के साथ रिटर्न भी बेहतर होंगे और ROCE फिर से मिड-टीन लेवल तक पहुंच सकता है. शेयर का वैल्यूएशन अभी भी औसत स्तर के आसपास है और इसमें अर्निंग में आए इस बड़े सुधार की पूरी झलक नहीं दिखती. यही अंतर मौजूदा अवसर को दर्शाता है.

(Disclaimer: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार भी नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशक निवेश का कोई फैसला लेने के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Rekha Jhunjhunwala Rekha Jhunjhunwala Portfolio