scorecardresearch

KSH International की शेयर बाजार में कमजोर एंट्री, आईपीओ प्राइस से 4% कमजोर होकर लिस्ट हुआ स्टॉक

KSH International Listing News : मैग्नेट वाइंडिंग वायर्स बनाने वाली कंपनी KSH इंटरनेशनल के स्टॉक की आज शेयर बाजार में एंट्री हुई है. कंपनी का स्टॉक बीएसई पर 370 रुपये पर लिस्ट हुआ, जबकि आईपीओ प्राइस 384 रुपये था.

KSH International Listing News : मैग्नेट वाइंडिंग वायर्स बनाने वाली कंपनी KSH इंटरनेशनल के स्टॉक की आज शेयर बाजार में एंट्री हुई है. कंपनी का स्टॉक बीएसई पर 370 रुपये पर लिस्ट हुआ, जबकि आईपीओ प्राइस 384 रुपये था.

author-image
Sushil Tripathi
एडिट
New Update
KSH International stock market listing, KSH International stock Debut, KSH International IPO, KSH International stock price, ipo alert, ipo market news, केएसएच इंटरनेशनल, आईपीओ

KSH International Business : कंपनी भारत में मैग्नेट वाइंडिंग तारों की बड़ी निर्माता और निर्यातक है. (Freepik)

KSH International Stock Market Listing : मैग्नेट वाइंडिंग वायर्स बनाने वाली कंपनी KSH इंटरनेशनल के स्टॉक की आज शेयर बाजार में एंट्री हुई है. हालांकि शेयर का डेब्यू कुछ कमजोर रहा है. कंपनी का स्टॉक बीएसई पर 370 रुपये पर लिस्ट हुआ, जबकि आईपीओ प्राइस 384 रुपये था. इस लिहाज से शेयर ने अपने डेब्यू पर निराश किया और निवेशकों को 4 फीसदी का नुकसान या फायदा हुआ है. आईपीओ को निवेशकों की ओर से कमजोर रिस्पांस मिला था, जिसके चलते आईपीओ का साइज 710 करोड़ से घटाकर करीब 645 करोड़ रुपये करना पड़ा था.

ICICI Pru AMC : इस म्यूचुअल फंड स्टॉक पर 3 बड़े ब्रोकरेज बुलिश, आईपीओ में चूकने वालों के पास अच्छा मौका

Advertisment

निवेशकों का मिला था कमजोर रिस्पांस

कंपनी ने अपना पहला पब्लिक इश्यू 16 दिसंबर को ओपन किया था और 18 दिसंबर को बंद हुआ, जिसे कुल 87 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला था. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए रिजर्व हिस्सा 1.12 गुना सब्सक्राइब हुआ था. नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व हिस्सा 44 फीसदी और रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा कुल 91 फीसदी सब्सक्राइब हुआ था. 

OFS का साइज कम किया

SEBI ने कंपनी को यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ विकल्प दिए थे, कि इश्यू कम से कम 90 फीसदी सब्सक्राइब हो. इनमें ऑफर-फॉर-सेल (OFS) का साइज कम करना, इश्यू सब्सक्रिप्शन की अवधि बढ़ाना, या प्राइस बैंड कम करना शामिल था. अगर कंपनी इनमें से कोई भी उपाय करने में विफल रहती है, तो IPO हो सकता था. 

Gujarat Kidney IPO : खुल गया 251 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड से लेकर GMP और सब्सक्रिप्शन डिटेल

KSH इंटरनेशनल ने अपने ऑफर-फॉर-सेल का साइज 290 करोड़ रुपये से घटाकर 224.4 करोड़ रुपये कर दिया, जबकि फ्रेश इश्यू का साइज 420 करोड़ रुपये पर बरकरार रखा. इसके चलते, IPO सब्सक्रिप्शन 90 फीसदी का आंकड़ा पार कर गया. 15 दिसंबर को IPO के पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने से एक दिन पहले, KSH इंटरनेशनल ने एंकर इन्वेस्टर्स से 384 रुपये प्रति शेयर पर 213 करोड़ रुपये जुटाए थे.

Accenture Q1 FY26 Results : डिमांड स्थिर लेकिन गिरावट का रिस्क कम, इंडियन आईटी सेक्टर के लिए क्या हैं संकेत

फंड का कहां होगा इस्तेमाल?

कंपनी फ्रेश इश्यू से मिली रकम में से 226 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए, 87 करोड़ रुपये का इस्तेमाल सुपा फैसिलिटी और चाकन में यूनिट 2 में विस्तार के लिए नई मशीनरी खरीदने और लगाने के लिए और 8.8 करोड़ रुपये का इस्तेमाल सुपा फैसिलिटी में बिजली उत्पादन के लिए रूफटॉप सोलर पावर प्लांट खरीदने और लगाने के लिए करेगी. बची हुई रकम, 76.9 करोड़ रुपये तक का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा.

SEBI rules changes : म्यूचुअल फंड नियमों में बदलाव के क्या हैं मायने? किन 4 एएमसी स्टॉक में बनेंगे पैसे

कंपनी के बारे में

कंपनी भारत में मैग्नेट वाइंडिंग तारों की बड़ी निर्माता और निर्यातक है. इसके प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ट्रांसफॉर्मर, मोटर्स, अल्टरनेटर और जनरेटर में किया जाता है, जिनका उपयोग पावर, रिन्यूएबल्स, इंडस्ट्रियल, रेलवे, ऑटोमोटिव, घरेलू उपकरण, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग जैसे एंड-यूज उद्योगों में किया जाता है.

इसके प्रमुख ग्राहकों में भारत बिजली, वर्जीनिया ट्रांसफार्मर कॉर्पोरेशन, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स, जॉर्जिया ट्रांसफार्मर कॉर्पोरेशन, हिताची एनर्जी इंडिया, सीमेंस एनर्जी इंडिया, GE वर्नोवा T&D इंडिया, हिंद रेक्टिफायर्स, ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स इंडिया, इंडो-टेक ट्रांसफॉर्मर्स, TBEA, अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स, तोशिबा ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम्स (इंडिया), और CG पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस शामिल हैं.

Ipo stock market listing