/financial-express-hindi/media/media_files/2025/10/27/lenskart-ipo-price-band-2025-10-27-10-49-32.jpg)
Lenskart IPO Valuation : यह उनके लिए ठीक है, जो जोखिम उठा सकते हैं और लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं. (Image: Insta)
Lenskart Share Market Listing Today : आईवियर ब्रांड लेंसकार्ट (Lenskart) की आज स्टॉक मार्केट में कमजोर लिस्टिंग हुई है. कंपनी का स्टॉक बीएसई पर 390 रुपये के भाव पर लिस्ट (stock market listing) हुआ है, जबकि आईपीओ प्राइस 402 रुपये है. यानी लिस्टिंग पर स्टॉक ने हर शेयर पर 12 रुपये या 3 फीसदी नुकसान कराया है. हालाकि आईपीओ को निवेशकों की ओर से मजबूत रिस्पांस मिला था और यह ओवरआल 28 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था. वैसे ब्रोकरेज और एनालिस्ट शेयर के लॉन्ग टर्म आउटलुक को लेकर पॉजिटिव हैं.
Compounding Magic : 18 लाख रुपये बन जाएंगे 1.8 करोड़, लेकिन कब शुरू करना होगा निवेश
कितना हुआ था सब्सक्राइब
आईपीओ (IPO) को निवेशकों की ओर से मजबूत रिस्पांस मिला था और यह (Lenskart Solutions IPO) ओवरआल 28.27 गुना सब्सक्राइब हुआ. इसे आफर किए गए 9,97,42,748 शेयरों के मुकाबले 2,81,93,62,630 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं. आईपीओ में रिटेल निवेशकों दिलचस्पी दिखाई और यह 7.56 गुना सब्सक्राइब हुआ. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) की कैटेगरी को 40.36 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) का हिस्सा 18.23 गुना भरा था. जबकि कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्से को 4.96 गुना बोली मिली.
QIBs - 40.36 गुना
NIIS - 18.23 गुना
RIIs - 7.56 गुना
Employee Reserved - 4.96 गुना
कुल सब्सक्रिप्शन - 28.27 गुना
झुनझुनवाला पोर्टफोलियो के 3 स्टॉक में कमाई के मौके, करंट प्राइस से 38% तक मिल सकता है रिटर्न
Lenskart Solutions IPO : GMP
कंपनी का अनलिस्टेड स्टॉक ग्रे मार्केट में 15 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं. अपर प्राइस बैंड 402 रुपये के लिहाज से यह प्रीमियम 3 फीसदी है. यही ट्रेंड रहा तो कंपनी का स्टॉक 402 रुपये अपर प्राइस बैंड के मुकाबले 417 रुपये पर लिस्ट हो सकता है.
स्टॉक के आउटलुक पर नजरिया
रिलायंस सिक्योरिटीज का कहना है कि लेंसकार्ट अब सिर्फ एक तेजी से बढ़ने वाली ऑनलाइन (D2C) कंपनी नहीं रह गई, बल्कि वह एक बड़ी और फायदे कमाने वाली कंपनी बन रही है, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से चश्मे बेचती है. लेंसकार्ट की सप्लाई चेन, डिजाइन क्षमता और टेक्नोलॉजी बहुत मजबूत है, जिसे दूसरे खिलाड़ी आसानी से कॉपी नहीं कर सकते.
Choice Institutional Equities के अनुसार कंपनी का वैल्युएशन बहुत ज्यादा है और मुनाफे में अभी भी जोखिम है. यह उनके लिए ठीक है, जो जोखिम उठा सकते हैं और लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं.
निर्मल बंग के अनुसार कंपनी इनोवेशन, तकनीक और रणनीतिक विस्तार के जरिए तेजी से बढ़ रही है और दुनिया भर में मौजूदगी बढ़ा रही है. लेंसकार्ट नए प्रोडक्ट्स लाकर, नए बाजारों में प्रवेश करके, कंपनियां खरीदकर और बाजार में अपना हिस्सा बढ़ाकर इंडस्ट्री से तेज़ गति से बढ़ रहा है.
(Disclaimer: आईपीओ को लेकर सलाह एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us