/financial-express-hindi/media/media_files/2025/02/18/Z9cW0Vbd58R5123ZioVT.jpg)
LG Electronic India IPO Listing: कल एलजी इलेक्ट्रॉनिक के स्टॉक शेयर बाजार में लिस्ट होंगे. (Image : Pixabay)
LG Electronics IPO Listing on Tuesday: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का शेयर कल 14 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट होने वाला है. कंपनी का 1,607 करोड़ रुपये का आईपीओ निवेशकों की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलने के बाद 54.02 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ. लिस्टिंग से ठीक पहले ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) क्या संकेत दे रहे हैं. बाजार में कंपनी के शेयर की जोरदार लिस्टिंग होगी या नहीं. जीएमपी ट्रेंड के हिंट पर एक नजर डालते हैं.
LG Electronics India GMP: लिस्टिंग से पहले जीएमपी ट्रेंड
7 से 9 अक्टूबर तक खुले एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया आईपीओ को निवेशकों की ओर से भारी रिस्पॉन्स मिला और यह लगभग 22.45 गुना सब्सक्राइब हुआ. आईपीओं में लिस्टिंग की तारीख करीब है. इससे पहले ग्रे मार्केट में इसका अनलिस्टेड स्टॉक 360 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. यह अपर प्राइस बैंड 1,140 रुपये के लिहाज से 31.57% है. इस ट्रेंड के हिसाब से शेयर आईपीओ प्राइस 1,140 रुपये की तुलना में 1,500 रुपये पर लिस्ट हो सकता है.
सब्सक्रिप्शन डिटेल
QIBs: 166.51 गुना
नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशक: 22.45 गुना
रिटेल निवेशक: 3.55 गुना
कर्मचारियों का हिस्सा: 7.62 गुना
ओवरऑल: 54.02 गुना
कंपनी के साथ 10 पॉजिटिव फैक्टर
- भारत में होम अप्लायंसेज और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में लीडिंग मार्केट शेयर, प्रमुख प्रोडक्ट कैटेगरी में सबसे ज्यादा मार्केट शेयर.
- भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार इनोवेटिव तकनीक पेश करना.
- पूरे भारत में डिस्ट्रीब्यूशन और बिक्री के बाद सर्विस नेटवर्क के जरिए कंज्यूमर के अनुभव को बेहतर बनाना.
- मजबूत निर्माण क्षमताओं और स्थानीय सप्लाई चेन के जरिए संचालन में कुशलता.
- बड़ा सिंगल-ब्रांड होम अप्लायंसेज प्लेयर और मजबूत LG ब्रांड वैल्यू.
- कैपिटल एफिशिएंट बिजनेस जिसमें हाई ग्रोथ और प्रॉफिटेबिलिटी है.
- भारत में लॉन्ग टर्म ग्रोथ पकड़ने के लिए मजबूत आधार बनाना.
- हर भारतीय घर के लिए पसंदीदा ब्रांड बने रहना, चाहे वॉल्यूम मार्केट हो या प्रीमियम कैटेगरी.
- बिजनेस मॉडल को डाइवर्सिफाई करके नए कंज्यूमर वैल्यू पैदा करना.
- कंपनी के पास अपनी खुद की प्रोडक्शन क्षमता
Also read : Nippon India Growth Mid Cap Fund : क्या 1000 की एसआईपी से बन सकते हैं 2.5 करोड़ रुपये?
ICICI Securities : कंपनी पर सलाह
ICICI Securities का कहना है कि कंपनी ने अपने मजबूत ब्रांड, तकनीकी ज्ञान और बेहतरीन काम करने की क्षमता के दम पर विभिन्न उत्पाद श्रेणियों में अच्छा मार्केट शेयर बनाया है. कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत है, जिसमें बेहतरीन मुनाफा और रिटर्न रेश्यो हैं.
इसके अलावा, कंपनी भारत में अभी भी पूरी तरह विकसित न हुए घरेलू उपकरणों और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के बाजार में निवेश कर रही है, साथ ही निर्यात (एक्सपोर्ट) के अवसरों पर भी ध्यान दे रही है.
आनंद राठी : कंपनी पर सलाह
ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी का मजबूत और पुराना ब्रांड नाम है, जो कई तरह के कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में मार्केट लीडर है. इसके साथ ही, कंपनी के पास अपनी खुद की प्रोडक्शन क्षमता है, जो इसे भारत के अन्य प्रतिस्पर्धियों से आगे बनाती है.
भारत में कंपनी की होम अप्लायंसेज और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में लीडरशिप उसकी ब्रांड पहचान, नई तकनीक की खोज, बड़े डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, मजबूत मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम, और लंबे समय से जुड़े सप्लायरों की वजह से है.
(Disclaimer: आईपीओ या स्टॉक पर विचार या सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार भी नहीं हैं. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us