/financial-express-hindi/media/media_files/2025/01/30/PeijfLGmw9htsuwL5Imu.jpg)
Trending Stocks Today : उतार चढ़ाव वाले बाजार में आज 7 नवंबर 2025 को कुछ शेयर एक्शन दिखाने को तैयार हैं. (Pixabay)
Stocks in Focus Today : आज 7 नवंबर 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव या निगेटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो पॉजिटिव ट्रिगर वाले इन शेयरों पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की लिस्ट में LIC, RVNL, NBCC India, Maruti Suzuki, Bharti Airtel, Nykaa, Lupin, NHPC, Bajaj Finance, Apollo Hospitals, Mankind Pharma, Bajaj Housing Finance, Amber Enterprises India, ABB India, Bajaj Auto, Hindalco, NALCO, Nykaa शामिल हैं.
LIC
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का मुनाफा पिछले साल की तुलना में 31% बढ़कर 10,098 करोड़ रुपये हो गया है. कंपनी की बीमा प्रीमियम से हुई कमाई इस तिमाही में 1,26,930 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल 1,20,326 करोड़ रुपये थी. यानी इसमें 5.5% की बढ़ोतरी हुई है.
Rail Vikas Nigam
रेल विकास निगम (RVNL) को सेंट्रल रेलवे से 272 करोड़ रुपये का ठेका मिला है. इस काम में बिजली स्टेशन (सब-स्टेशन) बनाना, उपकरण लगाना, टेस्ट करना और चालू करना शामिल है. यह काम दोंड-सोलापुर रेलवे सेक्शन में किया जाएगा.
NBCC India
NBCC ने ऑस्ट्रेलिया की कंपनी Goldfields Commercials के साथ एक समझौता किया है. इसके तहत दोनों मिलकर ऑस्ट्रेलिया में घर, बिल्डिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे.
Maruti Suzuki India
नई दिल्ली की NCLT ने मंजूरी दे दी है कि Suzuki Motor Gujarat कंपनी को Maruti Suzuki India में मिला दिया जाएगा0 यानी अब Suzuki Gujarat कंपनी, Maruti Suzuki का हिस्सा बन जाएगी.
Bharti Airtel
सिंगापुर की कंपनी Singtel अपनी Airtel में से लगभग 0.8% हिस्सेदारी बेच सकती है. यह डील करीब 10,300 करोड़ रुपये की हो सकती है. शेयर की बिक्री 2,030 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम भाव पर हो सकती है, जो पिछले दिन के भाव से करीब 3.1% कम है.
Lupin
दवा बनाने वाली कंपनी Lupin का मुनाफा 73% बढ़कर 1,477.9 करोड़ रुपये हो गया है. पिछले साल यही मुनाफा 852.6 करोड़ रुपये था. कंपनी की कमाई भी 24.2% बढ़कर 7,047.5 करोड़ रुपये हो गई है.
NHPC
NHPC का मुनाफा 13.5% बढ़कर 1,021.4 करोड़ रुपये हो गया है. पिछले साल यह 900 करोड़ रुपये था. कंपनी की कमाई भी 10.3% बढ़कर 3,365.3 करोड़ रुपये हो गई है.
Bajaj Finance
निजी क्षेत्र की नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) लिमिटेड ने कहा कि इस फेस्टिव सीजन में उपभोक्ता कर्ज की मांग में तेज ग्रोथ दर्ज की गई है. बजाज फाइनेंस ने 22 सितंबर से 26 अक्टूबर 2025 के बीच लगभग 63 लाख कर्ज वितरित किए. इस अवधि में कंपनी ने 23 लाख नए ग्राहक जोड़े, जिनमें से 52% न्यू-टू-क्रेडिट थे. यह सरकार के नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधारों और इनकम टैक्स दरों में किए गए बदलावों का परिणाम है.
ICICI Lombard
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए एक खास पहल की शुरूआत की है. इस पहल का उद्देश्य उन पॉलिसीधारकों या लाभार्थियों की मदद करना है, जिनकी बीमा राशि कंपनी के पास बिना क्लेम किए पड़ी हुई है, ताकि वे आसानी से अपनी यह बकाया राशि प्राप्त कर सकें. कंपनी ने पॉलिसीधारकों के लिए खास सहायता चैनल शुरू किए हैं. पॉलिसीधारक सुविधाजनक तरीकों से अपनी पेंडिंग राशि चेक कर सकते हैं और क्लेम कर सकते हैं.
7 नवंबर को तिमाही नतीजे
Bajaj Auto, Hindalco Industries, National Aluminium Company, FSN E-Commerce Ventures Nykaa, Aegis Logistics, AstraZeneca Pharma, Divis Laboratories, JSW Cement, Kalyan Jewellers, Petronet LNG, Power Finance Corporation, Signature Global, SpiceJet, Torrent Pharmaceuticals, Trent, UNO Minda, VA Tech Wabag.
8 नवंबर को तिमाही नतीजे
Anant Raj, Craftsman Automation, Ethos, Gujarat Ambuja Exports, Greenlam Industries, Karnataka Bank, Olectra Greentech, Poly Medicure, Transformers and Rectifiers (India), Voltamp Transformers.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us