/financial-express-hindi/media/media_files/2025/08/21/insurance-stocks-to-buy-2025-08-21-12-29-36.jpg)
Best insurance stocks : मोतीलाल ओसवाल ने मैक्स फाइनेंशियल, एचडीएफसी लाइफ और एसबीआई लाइफ में खरीदारी की सलाह दी है. (AI Image)
Best insurance stocks to buy India : लाइफ इंश्योरेंस के लिए फाइनेंशियल ईयर 2026 की पहली छमाही (1H) बेहतर रही है. जबकि दूसरी छमाही (2H) के लिए भी कई पॉजिटिव संकेत दिख रहे हैं. ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर के लिए कई पॉजिटिव फैक्टर्स हैं और आगे कुछ शेयर आउटपरफॉर्म कर सकते हैं. GST छूट और ब्याज दरों में संभावित कटौती से सेक्टर को मजबूत सपोर्ट मिल रहा है या मिलेगा. नॉन-पार और एन्युइटी प्रोडक्ट्स में तेज ग्रोथ आएगी और प्रोटेक्शन व नॉन-पार प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी बढ़ेगी. मोतीलाल ओसवाल ने मैक्स फाइनेंशियल, एचडीएफसी लाइफ और एसबीआई लाइफ में खरीदारी की सलाह दी है.
रियल्टी स्टॉक लोढ़ा डेवलपर्स दे सकता है 58% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल ने गिनाए पॉजिटिव फैक्टर्स
Max Financial Services
रेटिंग : BUY
टारगेट प्राइस : 2,100 रुपये
करंट प्राइस : 1,668
रिटर्न अनुमान : 26 फीसदी
MAX LIFE की APE (एनुअल प्रीमियम इक्विवैलेंट) ग्रोथ इंडस्ट्री से बेहतर बनी हुई है. 2QFY26 में कंपनी की VNB मार्जिन में अच्छी बढ़ोतरी देखी गई है. इसका कारण है– प्रोटेक्शन, नॉन-पार और एन्युइटी बिजनेस में मज़बूत बढ़त.
कंपनी (Max Life Insurance) का अपना खुद का सेल्स नेटवर्क ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों में अच्छी ग्रोथ ला रहा है. वहीं बैंकाश्योरेंस चैनल ने भी Axis बैंक के अलावा अन्य पार्टनर बैंकों से अच्छी ग्रोथ दिखाई है.
पॉलिसी को जारी रखने की दर भी लंबी अवधि वाली श्रेणियों में बेहतर हुई है. GST छूट मिलने से ग्रोथ और बेहतर होने की उम्मीद है, लेकिन इनपुट टैक्स क्रेडिट की कमी से होने वाले असर को कैसे संभाला जाएगा, यह महत्वपूर्ण रहेगा.
Tata Motors PV vs CV: किस डिवीजन के स्टॉक में ज्यादा पोटेंशियल? निवेशकों के लिए बड़ा सवाल
HDFC Life Insurance Company
रेटिंग : BUY
टारगेट प्राइस : 910 रुपये
करंट प्राइस : 759 रुपये
रिटर्न अनुमान : 20 फीसदी
HDFC Life की ग्रोथ इंडस्ट्री में सबसे आगे बनी हुई है, और इसकी VNB मार्जिन भी स्थिर है. इसका कारण है — विविध प्रोडक्ट मिक्स, बढ़ता हुआ सम एश्योर्ड (खासतौर पर ULIP योजनाओं में), और राइडर जोड़ने में सुधार.
हालांकि इनपुट टैक्स क्रेडिट हटने का असर कम समय के लिए मुनाफे पर पड़ेगा, लेकिन कंपनी की मजबूत ग्रोथ, प्रोडक्ट-स्तर पर बढ़ता मार्जिन और लागत कम करने के कदम भविष्य में VNB मार्जिन को सामान्य स्तर पर वापस लाने में मदद करेंगे.
ब्रोकरेज ने 2QFY26 के नतीजों के बाद, FY26 के लिए अपने VNB मार्जिन अनुमान को 70 बेसिस अंक घटा दिया है, क्योंकि इनपुट टैक्स क्रेडिट हटने का प्रभाव पड़ेगा.
Excelsoft Technologies IPO : क्या 500 करोड़ के आईपीओ पर लगाएं दांव, ब्रोकरेज ने किया मिक्स रिव्यू
SBI Life Insurance Company
रेटिंग : BUY
टारगेट प्राइस : 2,240 रुपये
करंट प्राइस : 2,015 रुपये
रिटर्न अनुमान : 11 फीसदी
SBI Life ने 2QFY26 में अपनी VNB मार्जिन में बढ़ोतरी जारी रखी. इसका कारण है — प्रोटेक्शन प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग, राइडर जोड़ने की बढ़ती दर, और प्रोडक्ट मिक्स का नॉन-पर सेविंग्स की ओर झुकाव. आगे चलकर, नॉन-लिंक्ड प्रोडक्ट्स में अच्छी मांग और राइडर अटैचमेंट में और सुधार से VNB मार्जिन और बढ़ने की उम्मीद है.
Trent : 1 साल के हाई से 38% डिस्काउंट पर आया स्टॉक, क्या निवेश का है अच्छा मौका?
कंपनी एजेंसी (एजेंट नेटवर्क) और डिजिटल चैनलों में निवेश बढ़ा रही है, जिससे कुल ग्रोथ को मजबूती मिलेगी. साथ ही, बैंकाश्योरेंस चैनल में भी सुधार हो रहा है. उम्मीद है कि FY25-28 के दौरान SBI Life की APE और VNB में 14%, 15% की CAGR ग्रोथ होगी, जबकि RoEV लगभग 18% के आसपास रहेगा.
(Disclaimer: स्टॉक को लेकर सलाह एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us