scorecardresearch

Meesho IPO : 3 दिसंबर को खुलेगा आईपीओ, GMP 30% पहुंचा, प्राइस बैंड 105 से 111 रुपये

Meesho IPO valuation : ई-कॉमर्स कंपनी मीशो ने इसके लिए प्राइस बैंड 105-111 रुपये प्रति शेयर तय किया है. जबकि आईपीओ का साइज 5,421 करोड़ रुपये है. अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का वैल्युएशन करीब 50,100 करोड़ रुपये बैठता है.

Meesho IPO valuation : ई-कॉमर्स कंपनी मीशो ने इसके लिए प्राइस बैंड 105-111 रुपये प्रति शेयर तय किया है. जबकि आईपीओ का साइज 5,421 करोड़ रुपये है. अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का वैल्युएशन करीब 50,100 करोड़ रुपये बैठता है.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Meesho Stock Market Listing, Meesho Super Hit IPO, Meesho Share Price, Meesho Listing Gains, Meesho Stock Price, Buy or Sell Meesho Stock

Meesho IPO price band : कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 105-111 रुपये प्रति शेयर तय किया है. (Image: FE File)

Meesho IPO Opening Date for retail investors : सॉफ्टबैंक समर्थित ई-कॉमर्स कंपनी मीशो का आईपीओ (IPO), अगले हफ्ते 3 दिसंबर 2025 को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है. कंपनी ने इसके लिए प्राइस बैंड 105-111 रुपये प्रति शेयर तय किया है. जबकि आईपीओ का साइज 5,421 करोड़ रुपये है. अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का वैल्युएशन करीब 50,100 करोड़ रुपये बैठता है. यह आईपीओ 5 दिसंबर 2025 को बंद होगा. एंकर निवेशक 2 दिसंबर को इसके लिए बोली लगा पाएंगे. 

कुल इश्यू साइज 5,421 करोड़ रुपये है. इसमें से Meesho 4,250 करोड़ रुपये का नया इश्यू जारी करेगी, जबकि मौजूदा शेयरहोल्डर 1,170 करोड़ रुपये के शेयर ओएफएस (OfS) के जरिए बेचेंगे. 

Advertisment

21 साल में 20% CAGR का ट्रैक रिकॉर्ड, आईसीआईसीआई प्रू वैल्यू फंड में 10 लाख निवेश की 5 करोड़ हुई वैल्यू

लॉट साइज 135 शेयर तय किया गया है. इस IPO का 75 फीसदी हिस्स क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रखा गया है, जबकि 15 फीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स और 10 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए उपलब्ध होगा.

GMP : ग्रे मार्केट में क्रेज 

इश्यू से पहले निवेशकों की दिलचस्पी काफी मजबूत दिखाई दे रही है. Meesho के IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) फिलहाल लगभग 33 रुपये है. इसका मतलब है कि शेयर की लिस्टिंग करीब 144 रुपये पर हो सकती है, जो कि ऊपरी प्राइस बैंड 111 रुपये से लगभग 30% ज्यादा है.

हालांकि GMP कोई आधिकारिक संकेतक नहीं होता और इसमें तेजी से उतार-चढ़ाव आ सकता है, लेकिन मौजूदा रुझान बताता है कि लिस्टिंग के दिन IPO की मांग काफी मजबूत रह सकती है.

Sudeep Pharma ने बाजार में किया मजबूत डेब्‍यू, आईपीओ प्राइस की तुलना में 24% बढ़कर स्‍टॉक लिस्‍ट

कहां होगा फंड का इस्तेमाल 

भारत के छोटे शहरों में ई-कॉमर्स तेजी से बढ़ रहा है, और Meesho इन वैल्यू-कॉमर्स सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है. Meesho अपने नए इश्यू से मिले पैसे का उपयोग मुख्य रूप से इन कामों में करेगी -

बिजनेस का विस्तार

टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना

लॉजिस्टिक्स ऑपरेशन को बेहतर बनाना

सेलर इकोसिस्टम को और बड़ा करना

50 रुपये से सस्‍ता स्‍टॉक दे सकता है 63% रिटर्न, उत्‍कर्ष एसएफबी पर ब्रोकरेज क्‍यों है बुलिश?

क्या हैं रिस्क फैक्टर्स?

Meesho को अभी भी लगातार मुनाफे की ओर बढ़ने का स्पष्ट रास्ता बनाना होगा. 

बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा है.

नए ग्राहकों को जोड़ने की लागत जल्दी बढ़ सकती है.

सेलर्स की क्वालिटी का प्रबंधन एक चुनौती बना रहता है.

रिटर्न रेट, लॉजिस्टिक खर्च और वर्किंग कैपिटल को नियंत्रण में रखना जरूरी होगा, तभी कैश फ्लो सुधर सकता है.

GST छूट और रेट कट से लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर को बूस्ट; Max Financial, HDFC Life और SBI Life टॉप पिक्स

कंपनी के बारे में 

2015 में स्थापित, Meesho ने भारत के वैल्यू-कॉमर्स सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाई है. यह बेंगलुरु स्थित कंपनी लाखों छोटे और मध्यम कारोबारियों को कीमत-संवेदनशील ग्राहकों से जोड़ती है, खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में. 

Meesho एक एसेट-लाइट मॉडल पर काम करती है, यानी कंपनी अपना इन्वेंट्री खुद नहीं रखती, बल्कि थर्ड-पार्टी सेलर्स और लॉजिस्टिक पार्टनर्स पर निर्भर रहती है. इससे फैशन, होम गुड्स और पर्सनल केयर जैसी कैटेगरी में कंपनी तेजी से बढ़ सकी है. यही मॉडल Meesho को बड़े ई-कॉमर्स खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत चुनौती के रूप में उभरने में मदद करता है.

(Disclaimer: यहां आईपीओ के बारे में जानकारी दी गई है. आईपीओ को लेकर यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है. न ही यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशके पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Meesho IPO