scorecardresearch

Meesho IPO : आज होगा शेयर अलॉटमेंट, 82 गुना सब्‍सक्रिप्‍शन के बाद GMP 42%, मजबूत लिस्टिंग की तैयारी

Meesho IPO News : सॉफ्टबैंक समर्थित ई-कॉमर्स कंपनी मीशो के आईपीओ में आज सफल निवेशकों को शेयर अलॉट होने जा रहे हैं. फिलहाल आईपीओ बंद होने के बाद ग्रे मार्केट में इसके अनलिस्‍टेड शेयरों का भाव ऊंचा बना हुआ है.

Meesho IPO News : सॉफ्टबैंक समर्थित ई-कॉमर्स कंपनी मीशो के आईपीओ में आज सफल निवेशकों को शेयर अलॉट होने जा रहे हैं. फिलहाल आईपीओ बंद होने के बाद ग्रे मार्केट में इसके अनलिस्‍टेड शेयरों का भाव ऊंचा बना हुआ है.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Meesho Stock Market Listing, Meesho Super Hit IPO, Meesho Share Price, Meesho Listing Gains, Meesho Stock Price, Buy or Sell Meesho Stock

IPO Alert : Meesho जीरो-कमीशन मॉडल पर काम करती है और उसकी अधिकतर कमाई लॉजिस्टिक्स और विज्ञापन से होती है. (Image: FE File)

Meesho IPO Share Allotment Today : सॉफ्टबैंक समर्थित ई-कॉमर्स कंपनी मीशो के आईपीओ (IPO) में आज सफल निवेशकों को शेयर अलॉट होने जा रहे हैं. फिलहाल आईपीओ बंद होने के बाद ग्रे मार्केट में इसके अनलिस्‍टेड शेयरों का भाव ऊंचा बना हुआ है. इस आईपीओ (Meesho IPO) को निवेशकों ने हाथों हाथ लिया और यह करीब 82 गुना सब्‍सक्राइब हुआ. मजबूत लिस्टिंग की उम्‍मीद को देखते हुए आवेदकों को अब शेयर अलॉटमेंट का इंतजार होगा. आप अपना स्‍टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं. 

ICICI प्रू एएमसी ने IPO के लिए 2061 से 2165 रुपये प्रति शेयर तय किया प्राइस बैंड, GMP घटकर 6% पर आया

Advertisment

करीब 82 गुना हुआ था सब्‍सक्राइब

मीशो के आईपीओ (IPO) को निवेशकों की ओर से बंपर रिस्‍पांस मिला था. यह आईपीओ ओवरआल 82 गुना सब्सक्राइब हुआ है. इसे रिटेल कैटेगरी में 19.89 गुना बोली मिली है. एनआईआई कैटेगरी में यह 39.85 गुना सब्‍सक्राइब हुआ और क्यूआईबी कैटेगरी में 123.34 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. 

REC : रिन्यूएबल एनर्जी बूम से मिलने वाला है बड़ा फायदा, स्टॉक दे सकता है 24 फीसदी रिटर्न

ग्रे मार्केट में प्रीमियम 42% हुआ 

ग्रे मार्केट में इस इश्यू को लेकर क्रेज देखने को मिला है. कंपनी के अनलिस्टेड स्‍टॉक ग्रे मार्केट में अभी 47 रुपये बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं. यह अपर प्राइस बैंड 111 रुपये के लिहाज से 42 फीसदी प्रीमियम है. यही ट्रेंड रहा तो 10 दिसंबर 2025 को शेयर लिस्टिंग (stock market listing) पर 40 से 45 फीसदी के बीच रिटर्न दे सकता है.

BSE वेबसाइट से चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

सबसे पहले BSE की वेबसाइट bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं.
‘Issue Type’ में ‘Equity’ चुनें.
‘Issue Name’ की ड्रॉपडाउन लिस्ट से ‘Meesho’ सेलेक्ट करें.
अपना Application Number या PAN नंबर दर्ज करें.
कैप्चा को वेरिफाई करें और ‘Search’ पर क्लिक करें.

Market Outlook 2026 : इक्विटी के साथ फिक्स्ड इनकम में भी निवेश के मौके, ये हैं 4 पावरफुल थीम

NSE वेबसाइट से चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

NSE के IPO एप्लीकेशन ट्रैकिंग पेज nseindia.com/invest/check-application-status पर जाएं.
वहां ‘Equity and SME IPO Bid Details’ पर क्लिक करें.
लिस्ट में से ‘Meesho’ चुनें.
Application Number और PAN जैसी डिटेल्स भरें.
सबमिट करने पर आपको अलॉटमेंट स्टेटस दिखेगा.

Where Should You Invest : बाजार में कहां लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल ने चुनें बेस्ट लार्ज कैप और मिड कैप स्टॉक

रजिस्ट्रार Kfin Technologies की वेबसाइट से चेक करें

Kfin Technologies की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
ipostatus.kfintech.com/

फिर ड्रॉपडाउन में कंपनी का नाम ‘Meesho’ टाइप करें.
PAN, एप्लीकेशन नंबर, DP ID/Client ID या बैंक अकाउंट नंबर में से कोई एक जानकारी भरें.
फिर ‘Search’ बटन पर क्लिक करके अपना अलॉटमेंट स्टेटस जानें.

(Disclaimer: यहां आईपीओ के बारे में जानकारी दी गई है. आईपीओ को लेकर यह किसी तरह की सलाह नहीं है. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशके पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Meesho IPO