/financial-express-hindi/media/media_files/2025/09/02/motilal-oswal-small-cap-fund-returns-pixabay-2025-09-02-20-54-28.jpg)
Meesho Return : जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हुए थे, उन्हें 113 फीसदी रिटर्न मिल चुका है, वह भी सिर्फ 7 दिनों में. (Image : Pixabay)
Meesho Latest Stock Price : साल 2025 के बिगेस्ट ब्लॉक बस्टर आईपीओ में मीशो भी शामिल हो गया है. कंपनी का स्टॉक 10 जनवरी को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था और 7 ट्रेडिंग डे यानी 7 कारोबारी दिनों (10, 11, 12, 15, 16, 17 और 18 दिसंबर) में यह आईपीओ प्राइस से 113 फीसदी मजबूत हो चुका है. जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हुए थे, उन्हें 113 फीसदी रिटर्न मिल चुका है, वह भी सिर्फ 7 दिनों में.
आईपीओ प्राइस से 113% मजबूत
Meesho के शेयरों में ट्रेडिंग 10 दिसंबर को शुरू हुई थी. यह शेयर NSE पर 163 रुपये पर लिस्ट हुआ, जबकि बीएसई पर 161 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ था. जो इसके IPO प्राइस 111 रुपये से करीब 46 फीसदी ज्यादा था. वहीं 18 दिसंबर को स्टॉक 236 रुपये पर बंद हुआ था. इस लिहाज से यह गुरूवार तक आईपीओ प्राइस की तुलना में 113 फीसदी रिटर्न दे चुका है.
शेयर का कैसा है भविष्य
ब्रोकरेज हाउस यूबीएस का कहना है कि Meesho भारत का सबसे बड़ा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जिसे सालाना खरीदारी करने वाले यूजर्स के आधार पर मापा जाए तो यह नंबर 1 है. कंपनी का फोकस खास तौर पर टियर-2 और टियर-3 शहरों के ग्राहकों पर है. यह एक मार्केटप्लेस मॉडल पर काम करती है, जो खरीदारों, विक्रेताओं और लॉजिस्टिक्स पार्टनर्स को आपस में जोड़ती है. इससे कंपनी के बिजनेस में तेजी से बढ़ने का मजबूत सिस्टम बनता है.
ब्रोकरेज का मानना है कि भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों में कम और मध्यम आय वाले ग्राहकों पर Meesho का फोकस उसे आगे बढ़ने का बड़ा मौका देता है, क्योंकि इन इलाकों में ऑनलाइन शॉपिंग तेजी से बढ़ रही है. कंपनी का बिजनेस मॉडल एसेट-लाइट है और इसका वर्किंग कैपिटल निगेटिव है, जिसकी वजह से इसके कैश फ्लो पॉजिटिव रहते हैं. यह बात कई दूसरी इंटरनेट कंपनियों से अलग है.
ब्रोकरेज ने अनुमान लगाया है कि FY25 से FY30 के बीच Meesho की नेट मर्चेंडाइज वैल्यू (NMV) में 30% सालाना बढ़त होगी. वहीं FY30 तक कॉन्ट्रिब्यूशन मार्जिन 6.8% और एडजस्टेड EBITDA मार्जिन 3.2% तक पहुंच सकता है.
Meesho IPO : 82 गुना हुआ था सब्सक्राइब
मीशो के आईपीओ (IPO) को निवेशकों की ओर से बंपर रिस्पांस मिला था. यह आईपीओ ओवरआल 82 गुना सब्सक्राइब हुआ है. इसे रिटेल कैटेगरी में 19.89 गुना बोली मिली है. एनआईआई कैटेगरी में यह 39.85 गुना सब्सक्राइब हुआ और क्यूआईबी कैटेगरी में 123.34 गुना सब्सक्रिप्शन मिला.
(Disclaimer: यहां स्टॉक मूवमेंट के बारे में जानकारी दी गई है. कंपनी पर विचार ब्रोकरेज हाउस के हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशके पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us