/financial-express-hindi/media/media_files/2025/02/12/lk68VYJAQcr5vICdBvHf.jpg)
Meesho Stock Market Return : आईपीओ प्राइस की तुलना में मीशो का स्टॉक अभी भी 56 फीसदी बढ़त पर है. (Freepik)
Meesho Stock Price Today : ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो के शेयरों में आज 5 फीसदी का लोअर सर्किट लगा है. आज शेयर टूटकर 173 रुपये पर आ गया. यह गिरावट कंपनी के शेयरधारकों के लिए तय एक महीने का लॉक-इन पीरियड खत्म होने के बाद देखने को मिली. कंपनी का IPO 3 से 5 दिसंबर के बीच खुला था और कंपनी के शेयर 10 दिसंबर को लिस्ट हुए थे. इसके चलते आज एंकर निवेशकों के लिए तय 1 महीने का लॉक-इन पीरियड पूरा हो गया.
आज कंपनी के कुल शेयरों में से करीब 2% यानी लगभग 10.99 करोड़ शेयर, जिनकी कीमत करीब 2,000 करोड़ रुपये है, ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो गए हैं. निवेशक अब इन शेयरों को बेचने या होल्ड करने का फैसला कर सकते हैं. हालांकि आज तेज गिरावट के बावजूद, मीशो का शेयर अब भी अपने इश्यू प्राइस 111 रुपये से ऊपर ट्रेड कर रहा है.
Adani Ports : अडानी पोर्ट्स का स्टॉक दे सकता है 22% रिटर्न, इन 4 वजहों से ब्रोकरेज ने जताया भरोसा
रिकॉर्ड हाई से 32% कमजोर
Meesho के शेयरों में ट्रेडिंग 10 दिसंबर को शुरू हुई थी. यह शेयर NSE पर 163 रुपये पर लिस्ट हुआ, जबकि बीएसई पर 161 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ था. जो इसके IPO प्राइस 111 रुपये से करीब 46 फीसदी ज्यादा था. वहीं अबले कुछ दिनों में यह मजबूत होकर 254 रुपये के हाई लेवल पर पहुंच गया. फिलहाल अभी यह 173 रुपये पर है, यानी रिकॉर्ड हाई से 32 फीसदी कमजोर हो चुका है. लेकिन आईपीओ प्राइस की तुलना में यह अभी भी 56 फीसदी बढ़त पर है.
Titan Company के शेयर नए हाई पर, बिजनेस अपडेट के बाद ज्यादातर ब्रोकरेज ने दी Buy रेटिंग
कंपनी पर ब्रोकरेज की राय
ब्रोकरेज हाउस यूबीएस ने आईपीओ के समय जारी अपनी रिपोर्ट में कहा था कि Meesho भारत का सबसे बड़ा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जिसे सालाना खरीदारी करने वाले यूजर्स के आधार पर मापा जाए तो यह नंबर 1 है. कंपनी का फोकस खास तौर पर टियर-2 और टियर-3 शहरों के ग्राहकों पर है. यह एक मार्केटप्लेस मॉडल पर काम करती है, जो खरीदारों, विक्रेताओं और लॉजिस्टिक्स पार्टनर्स को आपस में जोड़ती है. इससे कंपनी के बिजनेस में तेजी से बढ़ने का मजबूत सिस्टम बनता है.
Groww : मोतीलाल ओसवाल ने ग्रो के स्टॉक पर दी BUY रेटिंग, 185 रुपये तय किया टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज का मानना है कि भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों में कम और मध्यम आय वाले ग्राहकों पर Meesho का फोकस उसे आगे बढ़ने का बड़ा मौका देता है, क्योंकि इन इलाकों में ऑनलाइन शॉपिंग तेजी से बढ़ रही है. कंपनी का बिजनेस मॉडल एसेट-लाइट है और इसका वर्किंग कैपिटल निगेटिव है, जिसकी वजह से इसके कैश फ्लो पॉजिटिव रहते हैं. यह बात कई दूसरी इंटरनेट कंपनियों से अलग है.
टाटा ग्रुप स्टॉक Trent में 8% की बड़ी गिरावट, Buy or Sell? निवेश पर ब्रोकरेज की क्या है सलाह
Meesho IPO : 82 गुना हुआ था सब्सक्राइब
मीशो के आईपीओ (IPO) को निवेशकों की ओर से बंपर रिस्पांस मिला था. यह आईपीओ ओवरआल 82 गुना सब्सक्राइब हुआ है. इसे रिटेल कैटेगरी में 19.89 गुना बोली मिली है. एनआईआई कैटेगरी में यह 39.85 गुना सब्सक्राइब हुआ और क्यूआईबी कैटेगरी में 123.34 गुना सब्सक्रिप्शन मिला.
(Disclaimer: यहां स्टॉक मूवमेंट के बारे में जानकारी दी गई है. कंपनी पर विचार ब्रोकरेज हाउस के हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशके पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us