/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/25/mutual-fund-investment-strategy-when-stock-market-near-record-high-pixabay-2025-11-25-20-51-33.jpg)
Meesho Outlook : भारत में कॉन्टेंट कॉमर्स की पहुंच अभी भी चीन की तुलना में बहुत कम है, इसलिए Meesho के पास इस क्षेत्र में बढ़ने का बड़ा मौका है Photograph: (Pixabay)
Meesho Latest Stock Price : साल 2025 के ब्लॉक बस्टर आईपीओ में मीशो भी शामिल है. कंपनी का स्टॉक 10 जनवरी को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था और 5 ट्रेडिंग डे यानी 5 कारोबारी दिनों (10, 11, 12, 15 और 16 दिसंबर) में यह आईपीओ प्राइस से 74 फीसदी मजबूत हो चुका है. जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हुए थे, उन्हें 74 फीसदी रिटर्न मिल चुका है, वह भी सिर्फ 5 दिनों में.
आज एक दिन में 13% तक तेजी
आज 16 दिसंबर को इंट्राडे में स्टॉक 13 फीसदी तक मजबूत हुआ और शेयर का भाव 194 रुपये तक पहुंच गया. जबकि सोमवार 15 दिसंबर को शेयर 171 रुपये पर बंद हुआ था. 194 रुपये का हाइएस्ट लेवल और अपर प्राइस बैंड 111 रुपये की तुलना करें तो शेयर में आईपीओ प्राइस से 75 फीसदी मजबूती आई. हालांकि बाद में शेयर 179 रुपये पर बंद हुए.
Tata Power, AFL, Amber : ये 3 स्टॉक दे सकते हैं 21 से 46% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल ने दी Buy रेटिंग
Meesho की लिस्टिंग रही थी मजबूत
Meesho के शेयरों में ट्रेडिंग 10 दिसंबर को शुरू हुई थी. यह शेयर NSE पर 163 रुपये पर लिस्ट हुआ, जबकि बीएसई पर 161 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ था. जो इसके IPO प्राइस 111 रुपये से करीब 46 फीसदी ज्यादा था.
Meesho IPO : 82 गुना हुआ था सब्सक्राइब
मीशो के आईपीओ (IPO) को निवेशकों की ओर से बंपर रिस्पांस मिला था. यह आईपीओ ओवरआल 82 गुना सब्सक्राइब हुआ है. इसे रिटेल कैटेगरी में 19.89 गुना बोली मिली है. एनआईआई कैटेगरी में यह 39.85 गुना सब्सक्राइब हुआ और क्यूआईबी कैटेगरी में 123.34 गुना सब्सक्रिप्शन मिला.
Adani Power : अडानी ग्रुप के शेयर में कमाई का मौका, अभी खरीदें तो मिल सकता है 30% रिटर्न
SBI सिक्योरिटीज : आउटलुक पर राय
SBI सिक्योरिटीज के अनुसार, Meesho जीरो-कमीशन मॉडल पर काम करती है और उसकी अधिकतर कमाई लॉजिस्टिक्स और विज्ञापन से होती है. कंपनी अभी भी कुल मिलाकर नुकसान में है (विशेष खर्च हटाने के बाद भी), लेकिन पिछले 2 सालों से यह पॉजिटिव फ्री कैश फ्लो बना रही है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी के लिए लाभ में लगातार सुधार लाना बहुत जरूरी होगा, क्योंकि टेक्नोलॉजी, मार्केटिंग और इंजीनियरिंग पर खर्च आगे भी जारी रहेगा. आगे बड़ी टैक्स राशि फिर से आने की संभावना कम है, जिससे कंपनी के नुकसान घटने में मदद मिल सकती है.
Suzlon Energy : 100 रुपये से सस्ता ये स्टॉक दे सकता है 45% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल क्यों है बुलिश
Arihant Capital : आउटलुक पर राय
अरिहंत कैपिटल के एनालिस्ट ने कहा कि Meesho का आउटलुक मजबूत है. इसका कारण है, कंपनी का बढ़ता हुआ स्केल, Meesho AI Labs की मदद से AI आधारित दक्षता, और नए ग्रोथ एरिया जैसे कॉन्टेंट कॉमर्स, Meesho Mall, और फाइनेंशियल सर्विसेज के पायलट प्रोजेक्ट.
भारत में कॉन्टेंट कॉमर्स की पहुंच अभी भी चीन की तुलना में बहुत कम है, इसलिए Meesho के पास इस क्षेत्र में बढ़ने का बड़ा मौका है, खासकर क्योंकि वह Tier-2 और उससे छोटे शहरों के बाजारों पर ध्यान दे रही है, जहां 692–706 मिलियन स्मार्टफोन यूज़र्स मौजूद हैं.
ब्रोकरेज ने Meesho के कई सुधरते हुए इंडीकेटर्स पर जोर दिया है, जैसे ऑर्डर की संख्या बढ़ रही है, ग्राहक हासिल करने की लागत (CAC) कम हो रही है, लॉजिस्टिक्स लागत भी घटकर चीन के स्तर के करीब पहुंच रही है (FY25 में 43 रुपये प्रति ऑर्डर).
Brokerage Picks : इन 5 शेयरों में बना कमाई का मौका, मजबूत फंडामेंटल के चलते ब्रोकरेज की बने पसंद
कंपनी के साथ जुड़े रिस्क फैक्टर्स?
Meesho को अभी भी लगातार मुनाफे की ओर बढ़ने का स्पष्ट रास्ता बनाना होगा.
बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा है.
नए ग्राहकों को जोड़ने की लागत जल्दी बढ़ सकती है.
सेलर्स की क्वालिटी का प्रबंधन एक चुनौती बना रहता है.
रिटर्न रेट, लॉजिस्टिक खर्च और वर्किंग कैपिटल को नियंत्रण में रखना जरूरी होगा, तभी कैश फ्लो सुधर सकता है.
(Disclaimer: यहां स्टॉक मूवमेंट के बारे में जानकारी दी गई है. कंपनी पर विचार ब्रोकरेज हाउस के हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशके पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us