/financial-express-hindi/media/media_files/2025/03/26/wLhpTuKu0CU26cSB7DRP.jpg)
Coforge share price target : कोफोर्ज की मजबूत ऑर्डर बुक और स्टेबल क्लाइंट खर्च इसके ऑर्गेनिक बिजनेस को सपोर्ट करता है. (Pixabay)
Coforge Stock Price : ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने आईटी सेक्टर के स्टॉक कोफोर्ज (Coforge) पर BUY रेटिंग दी है और इसमें करंट प्राइस से करीब 52 फीसदी अपसाइड की संभावना बताई है. ब्रोकरेज ने शेयर में 2,500 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जबकि शुक्रवार को शेयर 1,642 रुपये पर बंद हुआ था. ब्रोकरेज का कहना है कि Coforge की मजबूत ऑर्डर बुक और विभिन्न वर्टिकल्स में स्टेबल क्लाइंट खर्च इसके ऑर्गेनिक बिजनेस को सपोर्ट करता है.
High Return : ब्रिगेड एंटरप्राइजेज दे सकता है 52% रिटर्न, इन 4 वजहों से स्टॉक पर ब्रोकरेज हुआ लट्टू
Encora के अधिग्रहण की घोषणा
ब्रोकरेज के अनुसार कोफोर्ज ने US-आधारित इंजीनियरिंग और AI-केंद्रित सर्विसेज कंपनी Encora के अधिग्रहण की घोषणा की है, जो कंपनी की क्षमताओं और स्केल को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाने वाला कदम है. Encora का सालाना रेवेन्यू लगभग 500 मिलियन डॉलर है, जो कोफोर्ज के FY26E रेवेन्यू बेस में करीब 26% की बढ़ोतरी करता है.
Encora के लगभग 9,300 कर्मचारी हैं और प्रति कर्मचारी राजस्व कोफोर्ज की तुलना में अधिक है, साथ ही इसके मार्जिन भी बेहतर हैं. Encora की मजबूत उपस्थिति हाई टेक और हेल्थकेयर वर्टिकल्स में कोफोर्ज की लॉन्ग टर्म स्ट्रैटेजी के अनुरूप है. मैनेजमेंट के अनुसार यह डील पहले दिन से ही ईपीएस एक्रेटिव हो सकती है, हालांकि बड़े पैमाने के कारण इंटीग्रेशन एक महत्वपूर्ण फैक्टर रहेगा.
Jubilant Ingrevia : रेखा झुनझुनवाला पोर्टफोलियो का ये स्टॉक दे सकता है 38% रिटर्न
अधिग्रहण : कोफोर्ज का नियंत्रण बना रहेगा
यह अधिग्रहण 2.35 बिलियन डॉलर के एंटरप्राइज वैल्यू पर एक ऑल-इक्विटी शेयर-स्वैप के माध्यम से किया जाएगा. इसमें करीब 1.89 बिलियन डॉलर की इक्विटी जारी की जाएगी, जबकि शेष राशि से Encora का मौजूदा कर्ज चुकाया जाएगा. इस लेनदेन के बाद Encora के शेयरधारकों को संयुक्त इकाई में लगभग 21.25% हिस्सेदारी मिलेगी, हालांकि कोफोर्ज का नियंत्रण बना रहेगा. निवेशकों को बोर्ड में दो डायरेक्टर नामित करने का अधिकार मिलेगा.
मजबूत ऑर्डर बुक और स्टेबल क्लाइंट खर्च
Encora ने FY25 में 516 मिलियन डॉलर का रेवेन्यू दर्ज किया है और FY26 के लिए लगभग 600 मिलियन डॉलार का गाइडेंस दिया है, जबकि इसका एडजस्टेड EBITDA मार्जिन करीब 19% है. अधिग्रहण के बाद संयुक्त कंपनी का EBIT मार्जिन लगभग 14% रहने की उम्मीद है, जिसमें इंटैन्जिबल अमॉर्टाइजेशन का प्रभाव शामिल है. यह डील अगले 4–6 महीनों में शेयरधारकों और नियामकीय मंजूरियों के अधीन पूरी होने की संभावना है.
Ambuja Cements : ये अडानी ग्रुप स्टॉक दे सकता है 39% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल क्यों है बुलिश
ब्रोकरेज का मानना है कि यह डील आकार में बड़ी है, इसलिए इंटीग्रेशन, लीडरशिप रिटेंशन, मार्जिन मैनेजमेंट और अमॉर्टाइजेशन प्रमुख मॉनिटरबल्स रहेंगे. कोफोर्ज की मजबूत ऑर्डर बुक और विभिन्न वर्टिकल्स में स्टेबल क्लाइंट खर्च इसके ऑर्गेनिक बिजनेस को सपोर्ट करता है. यह अधिग्रहण हाई टेक और हेल्थकेयर में इसकी पकड़ और मजबूत करेगा.
(Disclaimer: स्टॉक को लेकर सलाह एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us