/financial-express-hindi/media/media_files/2025/03/26/wLhpTuKu0CU26cSB7DRP.jpg)
Stock Market Investment : शेयर मार्केट में कई स्टॉक हैं, जो आकर्षक वैल्युएशन पर हैं और उनका आउटलुक मजबूत बना हुआ है. (Pixabay)
Motilal Oswal Buy Call : ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने 3 शेयरों Tata Power, Arvind Fashions (AFL) और Amber Enterprises पर BUY रेटिंग देते हुए इनमें 21% से 46% तक रिटर्न की संभावना जताई है. ब्रोकरेज के अनुसार, ये तीनों कंपनियां अपने-अपने सेक्टर में मजबूत ग्रोथ रणनीति, बेहतर कमाई की विजिबिलिटी और लंबी अवधि के विस्तार प्लान के चलते निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे सकती हैं.
Tata Power रिन्यूएबल एनर्जी, ट्रांसमिशन, डिस्ट्रिब्यूशन और हाइड्रो प्रोजेक्ट्स के जरिए 2030 तक अपनी क्षमता और कमाई को तेजी से बढ़ाने पर फोकस कर रही है. Arvind Fashions अपने प्रमुख ब्रांड्स पर जोर देते हुए मुनाफे के साथ विस्तार के नए चरण में प्रवेश कर चुकी है, जबकि Amber Enterprises इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में तेज ग्रोथ और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की मांग में सुधार के दम पर आगे बढ़ रही है.
Adani Power : अडानी ग्रुप के शेयर में कमाई का मौका, अभी खरीदें तो मिल सकता है 30% रिटर्न
Tata Power
रेटिंग : Buy
CMP: 382 रुपये
TP: 500 रुपये
रिटर्न अनुमान : 31%
टाटा पावर का 2030 तक अपनी कमाई और बिजली उत्पादन क्षमता को तेजी से बढ़ाने का टारगेट है. कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी, ट्रांसमिशन, डिस्ट्रिब्यूशन, रूफटॉप सोलर और हाइड्रो प्रोजेक्ट्स पर खास ध्यान दे रही है. कुछ लक्ष्यों में कटौती जरूर हुई है, लेकिन कुल मिलाकर कंपनी की ग्रोथ रणनीति मजबूत और लंबी अवधि के लिए सकारात्मक दिखती है.
ONGC पर ब्रोकरेज ने दी SELL रेटिंग, शेयरों में बिकवाली, 200 रुपये के आस पास तक आ सकती है कमजोरी
कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2030 तक EBITDA डबल करके 300 बिलियन रुपये करना है. मुंद्रा पावर प्लांट के लिए कंपनी एक नए SPPA सिस्टम को लागू करने पर अंतिम चरण की बातचीत में है. इससे जनवरी 2026 से बिजली की शेड्यूलिंग शुरू हो सकेगी. आगे चलकर कंपनी कैप्टिव पावर प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा ध्यान देगी, जिनका सालाना लक्ष्य FY27 से हर साल 2–2.5 GW रहेगा.
TPWR की मौजूदा चालू बिजली क्षमता लगभग 16 GW है, जिसमें से करीब 7.1 GW रिन्यूएबल एनर्जी से आती है. कंपनी 2030 तक अपनी कुल बिजली क्षमता को 30 GW तक बढ़ाना चाहती है, जिसमें से लगभग 20 GW रिन्यूएबल एनर्जी होगी.
Suzlon Energy : 100 रुपये से सस्ता ये स्टॉक दे सकता है 45% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल क्यों है बुलिश
Arvind Fashions
रेटिंग : Buy
CMP: 496 रुपये
TP: 725 रुपये
रिटर्न अनुमान : 46%
AFL इस समय एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है, जहां वह स्थिरता के दौर से निकलकर मुनाफे के साथ तेज विस्तार की ओर बढ़ रही है. कंपनी अब अपने पांच प्रमुख पावर ब्रांड्स पर ज्यादा ध्यान दे रही है. USPA एक लाइफस्टाइल ब्रांड के रूप में उभर रहा है, जहां कपड़ों के अलावा अन्य उत्पादों से अच्छी कमाई हो रही है. वहीं Tommy और CK अपने प्रीमियम सेगमेंट को मजबूत कर रहे हैं, जबकि Arrow और Flying Machine नए रिटेल फॉर्मेट और बेहतर ब्रांड रणनीति के साथ विस्तार के चरण में हैं.
REC : रिन्यूएबल एनर्जी बूम से मिलने वाला है बड़ा फायदा, स्टॉक दे सकता है 24 फीसदी रिटर्न
इन पहलों से FY26–28 के दौरान करीब 13% सालाना रेवेन्यू ग्रोथ और मार्जिन में सुधार की उम्मीद है. कंपनी की बैलेंस शीट मजबूत है और कैपेक्स पर नियंत्रण रखा गया है. रिटेल विस्तार ज्यादातर FOFO मॉडल के जरिए किया जाएगा, जिससे पूंजी की बचत और रिटर्न बेहतर होंगे. बढ़ती कमाई, सुधरते मार्जिन और मजबूत रिटर्न रेश्यो के साथ AFL भारत के ब्रांडेड फैशन सेक्टर में एक मजबूत और भरोसेमंद ग्रोथ स्टोरी बनकर उभर रही है.
Amber Enterprises
रेटिंग : Buy
CMP: 6,626 रुपये
TP: 8,000 रुपये
रिटर्न अनुमान : 21%
अंबेर एंटरप्राइजेज मैनेजमेंट के साथ बातचीत से संकेत मिलता है कि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की मांग में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, हालांकि रूम एयर कंडीशनर सेगमेंट में अभी भी चैनल इन्वेंट्री बनी हुई है. इलेक्ट्रॉनिक्स डिवीजन में नए ग्राहकों के जुड़ने और अधिग्रहणों के कारण बाकी सेगमेंट्स की तुलना में तेज ग्रोथ की उम्मीद है, जबकि रेलवे सेगमेंट का प्रदर्शन इस साल धीरे-धीरे ही बेहतर होगा.
FY26 में कंपनी को RAC सेगमेंट में 10–15% और इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में 35–40% सालाना ग्रोथ की उम्मीद है. हालांकि बढ़ती लागत के कारण मार्जिन अनुमान घटाए गए हैं और FY26–28 की कमाई के अनुमानों में कटौती की गई है.
(Disclaimer: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार भी नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशक निवेश का कोई फैसला लेने के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us