scorecardresearch

Where Should You Invest : बाजार में कहां लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल ने चुनें बेस्ट लार्ज कैप और मिड कैप स्टॉक

Stock Market Outlook 2025 : निफ्टी इस समय 21.5x पर ट्रेड हो रहा है, जो इसके लंबे समय के औसत 20.8x से थोड़ा ऊपर है. अगर कमाई की ग्रोथ के मजबूत संकेत मिलते हैं, तो बाजार के वैल्यूएशन और बेहतर हो सकते हैं.

Stock Market Outlook 2025 : निफ्टी इस समय 21.5x पर ट्रेड हो रहा है, जो इसके लंबे समय के औसत 20.8x से थोड़ा ऊपर है. अगर कमाई की ग्रोथ के मजबूत संकेत मिलते हैं, तो बाजार के वैल्यूएशन और बेहतर हो सकते हैं.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
top stocks idea, motilal oswal top picks, best large cap stocks, top mid cap stocks, top small cap stocks, Nifty record high Nov 2025, Indian stock market rally, fresh bull run 2025, Motilal Oswal market outlook, Indian stock market forecast, sector picks 2026 India, Nifty valuation, corporate earnings growth India, stock market trends 2025 and 2026

stock market trends 2025 : नवंबर में बाजार लगातार तीसरे महीने मजबूत हुआ और एक नया रिकॉर्ड बनाया. (Pixabay)

Motilal Oswal Sees New Uptrend Ahead : नवंबर 2025 में बाजार लगातार तीसरे महीने मजबूत हुआ और एक नया रिकॉर्ड बनाया. निफ्टी 26,310 के नए हाई पर पहुंचा और महीने के अंत में 1.9% चढ़कर 26,203 पर बंद हुआ. निफ्टी ने महीने के अंत तक साल 2025 में अब तक 10.8% की बढ़त दर्ज की है. नवंबर में Nifty Midcap 100 में मंथली बेसिस पर 2% तेजी आई तो Nifty Smallcap 100 इंडेक्स में 3% गिरावट रही.

पिछले 12 महीनों में लार्जकैप में +8.6%, मिडकैप में +8.2% और स्मॉलकैप में -4.4% का मूवमेंट रहा. फिलहाल नवंबर के आंकड़ों से निवेशकों का उत्साह बढ़ा है. ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने भी अपने लेटेस्ट व्यू में संकेत दिया है कि सही सेक्टर और सही स्टॉक्स पर दांव लगाकर (Stock Market Investment) निवेशक आने वाले महीनों में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

Advertisment

Titan, PAGE, UBBL : कंज्यूमर सेक्टर में कहां तेजी का संकेत और किस पर है दबाव? मोतीलाल ओसवाल की राय

क्या बाजार में शुरू होगी एक और रैली 

ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि बाजार ने जब अपने पुराने हाई लेवल वापस छू लिए हैं, तो लगता है कि अब एक नया तेजी वाला दौर शुरू हो सकता है. कंपनियों की अर्निंग का बेहतर माहौल, सरकार और रिजर्व बैंक की सहायक नीतियां, बाजार में बेहतर लिक्विडिटी, भारत-अमेरिका संबंधों में सुधार के संकेत, और मांग व कमाई के लिए कम बेस इफेक्ट, इसके लिए प्रमुख पॉजिटिव ट्रिगर हैं. 

IPO : इस हफ्ते खुलेंगे 7,000 करोड़ के 15 आईपीओ, अकेले Meesho का इश्यू साइज 5,421 करोड़

वैल्यूएशन का नजरिया

निफ्टी इस समय 21.5x पर ट्रेड हो रहा है, जो इसके लंबे समय के औसत 20.8x से थोड़ा ऊपर है. अगर कमाई की ग्रोथ के मजबूत संकेत मिलते हैं, तो बाजार के वैल्यूएशन और बेहतर हो सकते हैं.

ब्रोकरेज का मॉडल पोर्टफोलियो : क्या बदलाव किया गया?

मोतीलाल ओसवाल ने अपने मॉडल पोर्टफोलियो में इंडियन IT सर्विसेज का वेटेज थोड़ा बढ़ाया है. इसके लिए कंज्यूमर डिस्क्रीशनरी और हेल्थकेयर सेक्टर्स में एक्सपोजर थोड़ा कम किया है. 

पसंदीदा सेक्टर में डाइवर्सिफाइड फाइनेंशियल, आईटी सर्विसेज, आटोमोबाइल्स, टेलिकॉम, कैपिटल गुड्स शामिल हैं. जबकि जिन सेक्टर पर ब्रोकरेज अंडरवेट है, उनमें एनर्जी, मेटल्स और
यूटिलिटीज शामिल हैं. 

Lenskart Solutions पर जेफरीज ने दी BUY रेटिंग, शेयर में 23% आ सकती है तेजी

टॉप लार्ज कैप स्टॉक्स 

Bharti Airtel
ICICI Bank
SBI
L&T
M&M
Infosys
Titan Company
Bharat Electronics
Interglobe Aviation
Tata Steel
TVS Motor
Tech Mahindra
Max Healthcare
Indian Hotels

Meesho IPO : 3 दिसंबर को खुलेगा आईपीओ, GMP 30% पहुंचा, प्राइस बैंड 105 से 111 रुपये

टॉप मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स 

Swiggy
Dixon Technologies
Suzlon Energy
Jindal Stainless
Coforge
Angel One
Radico Khaitan
Kaynes Technology
Delhivery
V-Mart Retail
VIP Industries

(Disclaimer: स्टॉक को लेकर सलाह एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Stock Market Investment Motilal Oswal