/financial-express-hindi/media/media_files/ERTIuqt6QWC1UXsvU3kN.jpg)
Stock Market Investment : बेहतर अर्निंग की उम्मीद, मजबूत घरेलू आर्थिक हालात और ग्लोबल जियो-पॉलिटिकल टेंशन में सुधार से बाजार को सपोर्ट मिलेगा. (Pixabay)
Stock market valuation India and Top Ideas : भारतीय शेयर बाजार ने CY25 का अंत पॉजिटिव नोट पर किया है. इस दौरान निफ्टी ने 10.5 फीसदी का रिटर्न दिया और यह लगातार 10वां साल रहा जब बाजार में बढ़त दर्ज की गई. हालांकि, दिसंबर 2025 में बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था. रिकॉर्ड 26,326 के स्तर को छूने के बाद निफ्टी मंथली बेसिस पर 0.3 फीसदी गिरा, क्योंकि साल के अंत में निवेशकों ने मुनाफावसूली की.
ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक निफ्टी इस समय 12 महीने के फॉरवर्ड P/E 21.2 गुना पर ट्रेड कर रहा है, जो इसके लंबे समय के औसत के करीब है. हालांकि, लगभग दो-तिहाई सेक्टर अपने ऐतिहासिक वैल्यूएशन से ऊंचे स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं. हालांकि कुछ सेक्टर और उनसे जुड़े मजबूत स्टॉक इस साल कमाई के मौके देंगे.
DIIs की मजबूत खरीदारी, FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली
CY25 में घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) बाजार को सहारा देने वाले सबसे बड़े खिलाड़ी बने. इस दौरान DIIs ने शेयर बाजार में अब तक का सबसे ज्यादा 90.1 अरब डॉलर का निवेश किया. वहीं, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 18.8 अरब डॉलर की रिकॉर्ड बिकवाली की. यह अंतर दिखाता है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद घरेलू निवेशकों का भरोसा मजबूत बना हुआ है.
PSU बैंक, मेटल और ऑटो रहे विनर
सेक्टर के हिसाब से देखें तो CY25 में PSU बैंक (30%), मेटल (29%), फाइनेंशियल्स (27%) और ऑटोमोबाइल (23%) सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेक्टर रहे. बेहतर एसेट क्वालिटी, मजबूत लोन ग्रोथऔर वैल्यूएशन में सुधार से PSU बैंकों को फायदा हुआ, जबकि मेटल और ऑटो सेक्टर को डिमांड में सुधार और इकोनॉमिक साइकिल की रिकवरी से सपोर्ट मिला.
भारत का प्रदर्शन वैश्विक बाजारों से कमजोर
पिछले 12 महीनों में MSCI इंडिया इंडेक्स सिर्फ 3 फीसदी बढ़ा, जबकि MSCI इमर्जिंग मार्केट्स इंडेक्स में 31 फीसदी की तेजी आई. इसी दौरान ग्लोबल मार्केट कैपिटलाइजेशन 22.1 फीसदी बढ़ा है, लेकिन भारत का मार्केट कैप केवल 2.8 फीसदी ही बढ़ सका. जिससे CY25 में भारत का प्रदर्शन तुलनात्मक रूप से कमजोर रहा.
Silver Outlook 2026 : सिल्वर इस साल ब्रेक करेगा 3,00,000 का लेवल? या 1,50,000 रुपये तक नीचे आएगा भाव
वैल्यूएशन ऊंचे स्तर पर, दो-तिहाई सेक्टर प्रीमियम पर
रिपोर्ट के मुताबिक निफ्टी इस समय 12 महीने के फॉरवर्ड P/E 21.2 गुना पर ट्रेड कर रहा है, जो इसके लंबे समय के औसत के करीब है. हालांकि, लगभग दो-तिहाई सेक्टर अपने ऐतिहासिक वैल्यूएशन से ऊंचे स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं. इनमें कैपिटल गुड्स, PSU बैंक, NBFC और मेटल सेक्टर सबसे आगे हैं. बेहतर अर्निंग की उम्मीद और मजबूत घरेलू आर्थिक हालात के चलते मोतीलाल ओसवाल ने बाजार को लेकर पॉजिटिव नजरिया बनाए रखा है.
2026 : भारतीय शेयर बाजार को लेकर पॉजिटिव व्यू
आने वाले साल कह बात करें तो ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) का भारतीय शेयर बाजार पर पॉजिटिव व्यू है. ब्रोकरेज के अनुसार भारतीय बाजार CY25 में हुए कमजोर प्रदर्शन की भरपाई करने की अच्छी स्थिति में हैं. इसके पीछे बेहतर अर्निंग की उम्मीद, मजबूत घरेलू आर्थिक हालात और ग्लोबल जियो-पॉलिटिकल टेंशन में सुधार जैसे कारण हैं. वैल्यूएशन भी ठीक-ठाक है, क्योंकि निफ्टी इस समय 21.2 गुना पर ट्रेड कर रहा है, जो इसके लंबे समय के औसत 20.8 गुना के करीब है. अगर कंपनियों की अर्निंग में तेजी के संकेत मिलते हैं, तो बाजार को और सहारा मिल सकता है.
2026 में ये 10 स्टॉक दे सकते हैं 50% तक रिटर्न, लेकिन निवेश में इन बातों का रखें ध्यान
GDP को लेकर चिंता बढ़ा-चढ़ाकर बताई जा रही
ब्रोकरेज के अनुसार लो नॉमिनल GDP ग्रोथ का कॉरपोरेट मुनाफे पर बड़ा असर पड़ने की चिंता, जरूरत से ज्यादा जताई जा रही है. कंपनियों की कमाई केवल आर्थिक विकास पर निर्भर नहीं होती, बल्कि कई अन्य कारकों से प्रभावित होती है.
पोर्टफोलियो में बदलाव और पसंदीदा सेक्टर
ब्रोकरेज ने अपने मॉडल पोर्टफोलियो में हमने आईटी सर्विसेज सेक्टर का वेटेज थोड़ा बढ़ाया है, जबकि कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी और हेल्थकेयर सेक्टर में हिस्सेदारी कम की है. पसंदीदा सेक्टर में डायवर्सिफाइड फाइनेंशियल्स, आईटी सर्विसेज, ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम और कैपिटल गुड्स को रखा है. वहीं, एनर्जी, मेटल और यूटिलिटीज सेक्टर को लेकर रुख कमजोर बना हुआ है.
टॉप लार्ज कैप स्टॉक्स
Bharti Airtel, ICICI Bank, SBI, L&T, M&M, Infosys, Titan Company, Bharat Electronics, Interglobe Aviation, Tata Steel, TVS Motor, Tech Mahindra, Max Healthcare और Indian Hotels
टॉप मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स
Swiggy, Dixon Technologies, Suzlon Energy, Jindal Stainless, Coforge, Angel One, Radico Khaitan, Delhivery, V-Mart Retail और VIP Industries
(Disclaimer: स्टॉक को लेकर सलाह एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us