/financial-express-hindi/media/media_files/2025/05/06/zIbmkTzQAZ0NrZg3wJan.jpg)
Investment : मोतीलाल ओसवाल ने निवेश के लिए कुछ लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स की लिस्ट भी जारी की है. (Pixabay)
Motilal oswal top stock picks : लगभग एक साल तक लगातार अर्निंग के अनुमान डाउनग्रेड के बाद अब भारतीय कंपनियों की कमाई में बदलाव का दौर शुरू होता दिख रहा है. मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के अनुसार अब अर्निंग में कटौती की रफ्तार न सिर्फ धीमी हुई है, बल्कि साफ तौर पर अर्निंग बढ़ने की दिशा में मोड़ आ गया है. बेहतर होते आर्थिक हालात और लार्ज-कैप सेग्मेंट में कई सेक्टर से मिल रहे सपोर्ट के चलते FY26–27 के लिए शेयर बाजार का आउटलुक ज्यादा पॉजिटिव नजर आ रहा है. मोतीलाल ओसवाल ने निवेश के लिए कुछ लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स की लिस्ट भी जारी की है.
Ambuja Cements : ये अडानी ग्रुप स्टॉक दे सकता है 39% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल क्यों है बुलिश
Earnings Revisions में अहम मोड़
2QFY26 के अर्निंग सीजन तक के तीन महीनों में MOFSL यूनिवर्स के लिए FY26 PAT अनुमान में 2% की बढ़ोतरी की गई है. यह 1QFY25 के बाद पहली बार है जब कमाई के अनुमानों में बढ़ोतरी देखी गई है. यह पिछले एक साल से चल रही लगातार कटौतियों के मुकाबले एक बड़ा बदलाव है.
इस सुधार में मिड कैप शेयर सबसे आगे रहे, जहां ब्रोकरेज ने कमाई के अनुमान 3% से ज्यादा बढ़ाए हैं. लार्ज-कैप शेयरों में भी करीब 2% की बढ़ोतरी की गई. हालांकि, स्मॉल-कैप सेग्मेंट में कमाई के अनुमान घटते जा रहे हैं. इससे अलग-अलग मार्केट सेगमेंट में कमाई की रफ्तार का फर्क साफ दिखाई देता है.
किन सेक्टर के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
ऑयल एंड गैस, टेलीकॉम, PSU बैंक, इंश्योरेंस और NBFCs ऐसे प्रमुख सेक्टर रहे हैं, जहां कमाई के अनुमानों में बढ़ोतरी हुई है. यह इन सेक्टरों की मजबूत बैलेंस शीट और बेहतर बिजनेस हालात को दर्शाता है.
वहीं दूसरी ओर यूटिलिटीज, ऑटो सेक्टर (मुख्य रूप से एक बड़े स्टॉक की वजह से) और हेल्थकेयर ने कमाई पर दबाव बनाया. इसके बावजूद, लार्ज-कैप शेयरों के भीतर सेक्टर का कुल संतुलन अब भी मजबूत बना हुआ है. इसके उलट, छोटे सेक्टर और स्मॉल-कैप शेयरों पर दबाव जारी है, जहां केमिकल्स, मीडिया, सीमेंट और कुछ फाइनेंशियल सब-सेगमेंट्स में बड़े स्तर पर अर्निंग डाउनग्रेड देखने को मिला है.
India Stock Market Outlook 2026 : अगले साल लार्ज कैप कर सकते हैं आउटपरफॉर्म, किन सेक्टर पर रखें नजर
GDP ग्रोथ उतनी बड़ी रुकावट नहीं
ब्रोकरेज (Motilal Oswal) का कहना है कि निवेशकों की एक बड़ी चिंता यह रही है कि अगर नॉमिनल GDP ग्रोथ 10% से कम रहती है तो कंपनियों की कमाई पर असर पड़ेगा. लेकिन पुराने आंकड़ों का एनालिसिस बताता है कि भारत में कंपनियों की कमाई बढ़ने में GDP ग्रोथ की भूमिका सीमित रही है, यहां तक कि निफ्टी-50 जैसी लार्ज-कैप कंपनियों के लिए भी.
कॉरपोरेट अर्निंग कई दूसरे फैक्टर्स पर निर्भर करती है, जैसे कर्ज का स्तर, प्राइसिंग पावर, लागत का दबाव और प्रतिस्पर्धा. भारत में कंपनियों की अर्निंग अभी भी GDP का अपेक्षाकृत छोटा हिस्सा है और FY25 में कमाई की ग्रोथ कम रही है, इसलिए बेस इफेक्ट के चलते आगे चलकर, भले ही GDP ग्रोथ धीमी रहे, कंपनियों की कमाई मिड-टीन्स (15% के आसपास) तक बढ़ सकती है.
IPO : नए साल में RJio, SBI MF, OYO समेत आएंगे ये आईपीओ, 2025 में जुटाए रिकॉर्ड 1.76 लाख करोड़
शेयर बाजार का आउटलकु पॉजिटिव
ब्रोकरेज का कहना है कि घरेलू स्तर पर मैक्रो कंडीशंस बेहतर हैं और खासकर लार्ज कैप शेयरों के वैल्यूएशन भी ज्यादा महंगे नहीं हैं. ऐसे में भारतीय शेयर बाजार का आउटलुक और मजबूत होता दिख रहा है.
इसके साथ ही ग्लोबल रिस्क में कमी, विदेशी निवेशकों (FII) का भारत की ओर रुझान बढ़ने की संभावना और रुपये में स्थिरता जैसे फैक्टर भी बाजार के पक्ष में हैं. इन सभी वजहों से भारत हाल के कमजोर प्रदर्शन की भरपाई करने की अच्छी स्थिति में नजर आता है.
टॉप लार्ज कैप पिक्स
Bharti Airtel, ICICI Bank, SBI, Infosys, L&T, M&M, Titan, Eternal, BEL, Indigo, TVS Motors, Tech Mahindra और Indian Hotels
टॉप मिड कैप पिक्स
Swiggy, Dixon, Suzlon, Jindal Stainless, Coforge, Kaynes, Radico Khaitan, V-Mart, VIP Industries
(Disclaimer: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार भी नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशक निवेश का कोई फैसला लेने के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us