scorecardresearch

MRF : क्या एमआरएफ की प्राइसिंग पावर हुई कमजोर? मोतीलाल ओसवाल ने शेयर में भारी गिरावट की जताई आशंका

India’s most expensive stock MRF : पिछले कुछ साल में MRF की प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति कमजोर हुई है. इसका असर इसके PCR और TBR टायर सेगमेंट में कीमतें तय करने की क्षमता (प्राइसिंग पावर) पर भी दिख रहा है.

India’s most expensive stock MRF : पिछले कुछ साल में MRF की प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति कमजोर हुई है. इसका असर इसके PCR और TBR टायर सेगमेंट में कीमतें तय करने की क्षमता (प्राइसिंग पावर) पर भी दिख रहा है.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
MRF pricing power weakness, MRF share price forecast, MRF stock downside risk, Motilal Oswal Sell rating, MRF stock crash prediction, India’s most expensive stock MRF, एमआरएफ स्टॉक प्राइस, एमआरएफ शेयर प्राइस, देश का सबसे महंगा स्टॉक, एमआरएफ, MRF valuation concerns

MRF Stock Price : शेयर में एक साल में 30% की बढ़त देखी जा चुकी है. वहीं 5 साल में यह 100% महंगा हो चुका है. (FE)

MRF share price forecast : तिमाही नतीजे के बाद देश के सबसे महंगे स्टॉक एमआरएफ में मोतीलाल ओसवाल ने बिकवाली की सलाह दी है और इसमें करंट प्राइस से 23 फीसदी गिरावट का अनुमान जताया है. यह गिरावट रुपये में 36,000 रुपये से भी ज्यादा है. शेयर में एक साल में 30 फीसदी की बढ़त देखी जा चुकी है. वहीं 5 साल में यह शेयर 100 फीसदी महंगा हो चुका है.

Tata Motors PV के शेयरों में आ सकती है 20% गिरावट, मोतीलाल ओसवाल ने Sell करने की दी सलाह

Advertisment

प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति कमजोर (MRF pricing power weakness)

मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि पिछले कुछ साल में MRF की प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति कमजोर हुई है. इसका असर इसके PCR और TBR टायर सेगमेंट में कीमतें तय करने की क्षमता (प्राइसिंग पावर) पर भी दिख रहा है. MRF आगे भी अपने खोए हुए मार्केट शेयर को वापस पाने पर ध्यान देगी. इस वजह से, भले ही कच्चे माल की कीमतें कम हों, मार्जिन में बड़ा सुधार सीमित रह सकता है. कुल मिलाकर, FY25–28 के दौरान हम MRF की कमाई में लगभग 13% की CAGR ग्रोथ की उम्मीद हैं.

Venus Pipes का स्टॉक दे सकता है 83% रिटर्न, नुवामा ने क्यों दिया इतना हाई टारगेट

हाल में स्टॉक की कीमत में अच्छी बढ़त आई है और अब यह 32.5x (FY26E EPS) / 27.6x (FY27E EPS) के वैल्युएशन पर ट्रेड हो रहा है, जो इसके 10 साल के औसत 25x से काफी ज्यादा है. पियर्स (प्रतिस्पर्धी कंपनियों) की तुलना में यह महंगा दिखता है. इसलिए ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अपनी Sell रेटिंग दोहराई है और टारगेट प्राइस 1,21,162 रुपये दिया है, जो करंट प्राइस 1,57,400 रुपये से 23 फीसदी नीचे है. 

H2 में डिमांड रिकवरी की उम्मीद : GST कटौती से मदद

MRF का Q2FY26 PAT (मुनाफा) 510 करोड़ रुपये रहा, जो ब्रोकरेज के अनुमान के अनुरूप था. EBITDA मार्जिन 15% रहा, जो 14.2% के अनुमान से बेहतर था, इसका कारण कम इनपुट कॉस्ट रहा. हालांकि, GST दर में बदलाव के कारण डिस्ट्रीब्यूटर्स के अस्थायी डेस्टॉकिंग के चलते रेवेन्यू अनुमान से कम आया. हालांकि जीएसटी रिफॉर्म के चलते मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की दूसरी छमाही यानी अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 के दौरान डिमांड बेहतर होने की उम्मीद है.  

Trent : 1 साल के हाई से 38% डिस्काउंट पर आया स्टॉक, क्या निवेश का है अच्छा मौका?

रेवेन्यू अनुमान से कमजोर 

सितंबर तिमाही में कंपनी की स्टैंडअलोन रेवेन्यू 7% YoY बढ़कर (और 4% QoQ घटकर) 7,250 करोड़ रुपये रहा, जो अनुमान 7,570 करोड़ रुपये से कम है. Q2 में आमतौर पर मौसमी कारणों से बिक्री कम रहती है. इसके बावजूद, OE (ऑरिजिनल इक्विपमेंट) सेल्स में मजबूत डबल-डिजिट ग्रोथ जारी रही.

एक्सपोर्ट्स भी टैरिफ की चुनौतियों के बावजूद अच्छा प्रदर्शन करते रहे. Q2FY26 की दूसरी छमाही में GST दर कम होने से रिप्लेसमेंट सेल्स पर अस्थायी असर पड़ा, लेकिन आगे आने वाले महीनों में GST कटौती इंडस्ट्री के लिए फायदेमंद रहेगी. MRF का ग्रॉस मार्जिन 36.4% रहा, जो 35% के अनुमान से बेहतर है, इसका कारण कम इनपुट कॉस्ट है. 

Suzlon share target : 100 रुपये से सस्‍ते इस शेयर में कमाई का मौका, 70 से 76 रुपये का मिला टारगेट

ग्रॉस मार्जिन सालाना बेसिस पर स्थिर

ग्रॉस मार्जिन सालाना बेसिस पर लगभग स्थिर रहा, लेकिन तिमाही बेसिस पर 200 बेसिस प्वॉइंट बढ़ा. इसी वजह से EBITDA मार्जिन भी उम्मीद से बेहतर 15% आया (हमारा अनुमान 14.2% था), जो करीब 60bp YoY बढ़ा.

कंपनी का EBITDA 12% YoY और 5% QoQ बढ़कर 1,090 करोड़ रुपये रहा. नतीजतन, PAT 12% YoY बढ़कर 510 करोड़ रुपये रहा. कंपनी के बोर्ड ने प्रति शेयर 3 रुपये का इंटरिम डिविडेंड भी घोषित किया है.

(Disclaimer: स्टॉक को लेकर सलाह एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Mrf