/financial-express-hindi/media/media_files/2025/06/24/defence-stocks-2025-06-24-14-20-13.jpg)
Defense Stocks Soar : अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर की गई सैन्य कार्रवाई के बाद डिफेंस शेयरों में आज तेजी देखने को मिल रही है. (Canva)
Strong Rally in Defence Stocks : आज के कारोबार में डिफेंस स्टॉक में जमकर रैली देखने को मिल रही है. MTAR, Hindustan Aeronautics (HAL), Mazagon Dock Shipbuilders, Bharat Electronics, Paras Defence और Cochin Shipyard समेत डिफेंस स्टॉक में 2 से 5 फीसदी तक तेजी देखने को मिल रही है. शेयरों में तेज उछाल के कारण निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स करीब 2 फीसदी बढ़कर 7,931 पर पहुंच गया. असल में अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर की गई सैन्य कार्रवाई के बाद डिफेंस शेयरों में आज तेजी देखने को मिल रही है. अमेरिकी एक्शन और वेनेजुएला के राष्ट्रपति को पकड़कर अमेरिका ले जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय तनाव बढ़ गया है.
2026 में ये 10 स्टॉक दे सकते हैं 50% तक रिटर्न, लेकिन निवेश में इन बातों का रखें ध्यान
आज डिफेंस शेयरों का हाल
MTAR Technologies के शेयरों में आज करीब 6 फीसदी तेजी देखने को मिली है और यह 2,523 के लेवल तक पहुंच गया. जबकि शुक्रवार को यह 2,372 के लेवल पर बंद हुआ था.
Hindustan Aeronautics (HAL) के शेयरों में आज 3 फीसदी से ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है और यह 4,577 के लेवल तक पहुंच गया.
Mazagon Dock Shipbuilders के शेयरों में आज करीब 2 फीसदी तेजी देखने को मिल रही है और यह 2,544 के लेवल तक पहुंच गया.
Bharat Electronics के शेयरों में आज करीब 3 फीसदी तेजी देखने को मिल रही है और यह 415 के लेवल तक पहुंच गया.
Paras Defence and Space Technologies के शेयरों में आज करीब 3 फीसदी तेजी देखने को मिल रही है और यह 713 के लेवल तक पहुंच गया.
Cochin Shipyard के शेयरों में आज करीब 2 फीसदी तेजी देखने को मिल रही है और यह 1,654 के लेवल तक पहुंच गया.
Bharat Dynamics के शेयरों में आज करीब 3 फीसदी तेजी देखने को मिल रही है और यह 1,553 के लेवल तक पहुंच गया.
Astra Microwave Products के शेयरों में आज करीब 3 फीसदी तेजी देखने को मिल रही है और यह 990 के लेवल तक पहुंच गया.
BEML के शेयरों में आज करीब 3 फीसदी तेजी देखने को मिल रही है और यह 1,917 के लेवल तक पहुंच गया.
Zen Technologies के शेयरों में आज करीब 1.5 फीसदी तेजी देखने को मिल रही है और यह 1,379 के लेवल तक पहुंच गया.
ITC Alert : आईटीसी पर ज्यादातर ब्रोकरेज ने घटाया टारगेट प्राइस, शेयर में बड़ी गिरावट
अमेरिका की वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई
अमेरिका ने ‘ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजाल्व’ के तहत वेनेजुएला में कई जगहों पर हवाई हमले किए और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया. यह कार्रवाई कई महीनों से चल रहे सैन्य और आर्थिक दबाव के बाद की गई. मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिका ले जाया गया है, जहां उन पर मुकदमा चलाया जाएगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला अब हमारे कब्जे में है और हम तब तक यह देश चलाएंगे जब तक एक सुरक्षित और सही तरीके से सत्ता का बदलाव नहीं हो जाता. उन्होंने कहा कि यहां के तेल भंडार को हम सही तरीके से चलाएंगे. इससे बहुत पैसा आएगा. अमेरिकी कंपनियां फिर वेनेजुएला लौटेंगी. उन्होंने हमारा तेल चुरा लिया था. अब हम दूसरे देशों को बड़ी मात्रा में तेल बेचेंगे.
(Disclaimer: यहां हमने डिफेंस शेयरों के मूवमेंट के आधार पर जानकारी दी है. यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार भी नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us