/financial-express-hindi/media/media_files/2025/03/04/s499rit62XD246rP64Em.jpg)
Trending Stocks Today : उतार चढ़ाव वाले बाजार में आज 20 नवंबर 2025 को कुछ शेयर एक्शन दिखाने को तैयार हैं. (Pixabay)
Stocks in Focus Today : आज 20 नवंबर 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव या निगेटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो पॉजिटिव ट्रिगर वाले इन शेयरों पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की लिस्ट में HCL Technologies, JSW Energy, Infosys, Tata Power Company, TVS Motor Company, BSE, Paytm, JSW Cement, WPIL, PhysicsWallah, AstraZeneca Pharma India, Nuvoco Vistas Corporation, Indokem, Latent View Analytics शामिल हैं.
NBCC (India)
कंपनी को नागपुर मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (NMRDA) से 2,966.1 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर नवीन नागपुर के विकास के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी सेवाओं के लिए है, फेज 1 के तहत.
Adani Enterprises
जयप्रकाश एसोसिएट्स, जो इस समय दिवाला प्रक्रिया (CIRP) से गुजर रही है, उसके क्रेडिटर्स की कमेटी (CoC) ने अडानी एंटरप्राइजेज द्वारा भेजी गई रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी दे दी है.
अडानी एंटरप्राइजेज को 19 नवंबर को रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल से लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) मिला है, जिससे वह जयप्रकाश एसोसिएट्स को अपने अधिग्रहण में ले सके.
NTPC Green Energy
कंपनी ने सिंगरेनी कोलरीज कंपनी के साथ नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं.
Reliance Power
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कंपनी में एक नया बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट (BOM) बनाने को मंजूरी दी है. इसमें CEO, प्रमुख प्रबंधकीय कर्मचारी और कंपनी के वरिष्ठ बिजनेस लीडर्स शामिल होंगे. इससे कंपनी की गवर्नेंस बेहतर होगी, निगरानी मजबूत होगी और कंपनी ज्यादा फुर्तीली और भविष्य के लिए तैयार बनेगी.
SpiceJet
बोर्ड ने गैर-प्रमोटर कैटेगरी में 83,34,091 इक्विटी शेयर (जो कुल इक्विटी का 0.55% है) GASL Aviation Holdings को 42.32 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से आवंटित किए हैं. यह आवंटन कंपनी के 4 मिलियन डॉलर के बकाया भुगतान को शेयरों में बदलने के बाद किया गया.
Jyoti CNC Automation
कंपनी की सहायक कंपनी Huron Graffenstanden SAS ने फ्रांस में अपनी मौजूदा जगह पर एक नया प्रोडक्शन प्लांट शुरू किया है.
Infosys
आईटी दिग्गज इंफोसिस का 18,000 करोड़ रुपये का शेयर बायबैक कार्यक्रम आज से शुरू हो रहा है. कंपनी 100 मिलियन शेयरों को 1,800 रुपये प्रति शेयर की दर से वापस खरीदेगी. यह कार्यक्रम 26 नवंबर 2025 तक चलेगा.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us