scorecardresearch

IPO Big Update : एक साथ 5 नए IPO को Sebi की हरी झंडी, LEAP India से लेकर Technocraft तक किसका कितना होगा इश्यू साइज

Sebi ने LEAP India और Eldorado Agritech समेत पांच नए IPO को मंजूरी दे दी है. इनमें सबसे बड़ा इश्यू लगभग 2,400 करोड़ रुपये का है. वहीं दो कंपनियों ने अपने ड्राफ्ट दस्तावेज़ वापस ले लिए हैं.

Sebi ने LEAP India और Eldorado Agritech समेत पांच नए IPO को मंजूरी दे दी है. इनमें सबसे बड़ा इश्यू लगभग 2,400 करोड़ रुपये का है. वहीं दो कंपनियों ने अपने ड्राफ्ट दस्तावेज़ वापस ले लिए हैं.

author-image
Viplav Rahi
New Update
IPO Big Update : Sebi approves five new IPOs including LEAP India and Eldorado Agritech

Sebi ने LEAP India और Eldorado Agritech समेत 5 नए IPO को मंजूरी दी. दो कंपनियों ने अपने ड्राफ्ट दस्तावेज़ वापस लिए. (Image : Pixabay)

Sebi approves five new IPOs including LEAP India and Eldorado Agritech : देश के आईपीओ बाजार में हलचल बढ़ गई है. मार्केट रेगुलेटर सेबी (Sebi) ने एक साथ 5 कंपनियों को इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की मंजूरी दे दी है. इनमें लीप इंडिया (LEAP India) और एलडोराडो एग्रीटेक (Eldorado Agritech) जैसी कंपनियां शामिल हैं. वहीं दूसरी ओर, दो कंपनियों ने अपने प्रस्तावित आईपीओ दस्तावेज़ वापस भी लिए हैं.

किन कंपनियों के IPO को मिली सेबी की मंजूरी

सेबी के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार जिन 5 कंपनियों के IPO को मंजूरी मिली है, उन्होंने अपने शुरुआती ड्राफ्ट पेपर जून से सितंबर के बीच दाखिल किए थे.  इन्हें सेबी (Sebi) की ओर से 25 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच 'ऑब्ज़र्वेशन' मिल गया है. सेबी की भाषा में ऑब्ज़र्वेशन मिलने का मतलब पब्लिक इश्यू को आगे बढ़ाने की इजाजत मिलना माना जाता है. 

Advertisment

ये 5 कंपनियां हैं - लीप इंडिया (LEAP India), एलडोराडो एग्रीटेक (Eldorado Agritech), मोलबायो डायग्नोस्टिक्स (Molbio Diagnostics), फूडलिंक एफ एंड बी होल्डिंग्स (Foodlink F&B Holdings) और टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स (Technocraft Ventures). 

Also read : Meesho vs Aequs IPO : 10 दिसंबर को डेब्यू पर कौन सा स्टॉक दे सकता है ज्यादा रिटर्न?

LEAP India का 2,400 करोड़ का IPO

लीप इंडिया (LEAP India) सप्लाई चेन एसेट पूलिंग से जुड़ी कंपनी है और इसका लगभग 2,400 करोड़ रुपये का आईपीओ आने वाला है. इसमें 400 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 2,000 करोड़ रुपये का OFS शामिल है. फ्रेश इश्यू से मिलने वाले फंड में से 300 करोड़ रुपये कंपनी अपने कर्ज के भुगतान में लगाएगी और बाकी रकम वर्किंग कैपिटल के लिए इस्तेमाल की जाएगी. कंपनी के बैकएंड ऑपरेशन्स काफी फैले हुए हैं, इसलिए IPO के बाद इसकी विस्तार योजनाओं में तेजी आने की उम्मीद है.

Eldorado Agritech: सीड-टू-हार्वेस्ट कंपनी का 1,000 करोड़ का इश्यू

तेलंगाना की सीड-टू-हार्वेस्ट सॉल्यूशन्स देने वाली कंपनी एलडोराडो एग्रीटेक (Eldorado Agritech) का 1,000 करोड़ रुपये का आईपीओ भी मंजूर हो गया है. कंपनी का ब्रांड Srikar Seeds काफी प्रसिद्ध है. इसके आईपीओ में 340 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 660 करोड़ रुपये का OFS रहेगा. कंपनी इस आईपीओ के जरिये मिलने वाले फंड से 245 करोड़ रुपये अपने कर्ज कम करने और दूसरी कॉरपोरेट जरूरतों पर खर्च करेगी. एग्री सॉल्यूशन्स के बढ़ते बाजार के बीच यह आईपीओ अच्छी चर्चा बटोर सकता है.

Also read : Ashish Kacholia Portfolio : आशीष कचोलिया पोर्टफोलियो के 5 लूजर, इस साल 63% तक आई है गिरावट

Molbio Diagnostics: R&D सुविधाओं के विस्तार की तैयारी

मोलबायो डायग्नोस्टिक्स (Molbio Diagnostics) को Temasek और मोतीलाल ओसवाल प्राइवेट इक्विटी (Motilal Oswal Private Equity) का सपोर्ट मिला हुआ है. यह कंपनी अब IPO के जरिए 200 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू और 1.25 करोड़ शेयरों के OFS के साथ पब्लिक बाजार में कदम रखेगी. कंपनी करीब 99.3 करोड़ रुपये का निवेश नई R&D सुविधाओं, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और ऑफिस इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में करेगी. डायग्नोस्टिक सेक्टर तेजी से विकसित हो रहा है, ऐसे में यह आईपीओ निवेशकों का ध्यान खींच सकता है.

Also read : Tata Mutual Fund NFO : टाटा म्यूचुअल फंड की इस नई स्कीम में सब्सक्रिप्शन आज से शुरू, BSE मल्टी कैप कंजम्प्शन इंडेक्स फंड में क्या है खास?

Foodlink F&B Holdings IPO : नए किचन और रेस्टोरेंट में निवेश

कैटरिंग और फूड रिटेल चेन चलाने वाली कंपनी फूडलिंक एफ एंड बी होल्डिंग्स (Foodlink F&B Holdings) भी आईपीओ लाने के लिए तैयार है. कंपनी 160 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू और 1.19 करोड़ शेयरों के OFS के साथ बाजार में आएगी. कंपनी की योजना नए सेंट्रल किचन्स खोलने और अपनी सब्सिडियरी के जरिए चार नए कैजुअल डाइनिंग रेस्टोरेंट शुरू करने की है. फूडलिंक के India Bistro, Art of Dum, China Bistro और Glocal जैसे ब्रांड्स पहले से भारत और यूएई में लोकप्रिय हैं.

Also read : Year End Car Sales 2025 : दिसंबर में कारों पर मिलते हैं आकर्षक ऑफर, लेकिन खरीदने से पहले इन फैक्टर्स का रखें ध्यान

Technocraft Ventures IPO : वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट कंपनी 

टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स (Technocraft Ventures) के आईपीओ में 95.05 लाख फ्रेश शेयर और 23.76 लाख शेयरों का OFS शामिल है. कंपनी 138 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल के लिए लगाएगी, जबकि बाकी रकम कॉरपोरेट एक्टिविटीज में जाएगी. यह कंपनी वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट सॉल्यूशन्स मुहैया कराती है, जिसकी मांग लगातार बढ़ रही है.

Also read : Budget 2026 Expectations : मिडिल क्लास को अगले बजट में और मिलेगी राहत? न्यू टैक्स रिजीम के स्लैब में क्या होगा बदलाव

दो कंपनियों ने वापस लिए अपने IPO पेपर

जहां 5 कंपनियों ने अपने IPO को आगे बढ़ाने की तैयारी कर ली है, वहीं दो कंपनियों ने अपने ड्राफ्ट पेपर्स वापस ले लिए हैं. आइनॉक्स क्लीन एनर्जी (Inox Clean Energy) ने हाल ही में लगभग 5,000 करोड़ रुपये की प्री-IPO फंडिंग हासिल कर ली है, इसलिए कंपनी ने फिलहाल अपने दस्तावेज़ वापस ले लिए हैं. उम्मीद है कि अपडेटेड फाइनेंशियल्स के साथ यह कंपनी फिर से आईपीओ फाइलिंग करेगी.

IPO पेपर वापस लेने वाली दूसरी कंपनी है स्काई एलॉयज एंड पावर (Sky Alloys & Power). इस कंपनी ने भी अपने 1.79 करोड़ शेयरों के प्रस्तावित आईपीओ के प्रस्ताव को वापस ले लिया है.

Ipo Sebi