/financial-express-hindi/media/media_files/feVNO8Pc2vyoEQ4wgYvR.jpg)
Technical Picks 2026 : रिपोर्ट में ऑटो, बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, आईटी और कंज्यूमर सेक्टर के शेयरों में तेजी आने की उम्मीद जताई गई है. Photograph: (Pixabay)
Best stocks to buy in 2026 : नए साल 2026 की शुरुआत से पहले बाजार में चुनिंदा शेयरों में अच्छी तेजी की उम्मीद जताई जा रही है. निर्मल बंग सिक्योरिटीज की टेक्निकल रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, कई लार्ज और मिड कैप शेयर मजबूत चार्ट पैटर्न और बेहतर वॉल्यूम सपोर्ट के साथ अगले कुछ महीनों में अच्छी तेजी दिखा सकते हैं. रिपोर्ट में ऑटो, बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, आईटी और कंज्यूमर सेक्टर के शेयरों को शामिल किया गया है.
रिपोर्ट के अनुसार SRF, Bharat Forge और RR Kabel जैसे शेयर लॉन्ग-टर्म अपट्रेंड में हैं. SRF ने कई सालों के कंसोलिडेशन के बाद ब्रेकआउट दिया है और इसमें 34% तक की तेजी की संभावना जताई गई है. वहीं Bharat Forge ने 200-DMA के ऊपर मजबूती दिखाई है और इसमें 29% तक रिटर्न का अनुमान है. RR Kabel में भी सिमेट्रिकल ट्रायंगल ब्रेकआउट के बाद तेजी का ट्रेंड बना हुआ है.
ITC Alert : आईटीसी पर ज्यादातर ब्रोकरेज ने घटाया टारगेट प्राइस, शेयर में बड़ी गिरावट
सरकारी कंपनियों और बैंकिंग सेक्टर से CONCOR और Bank of Baroda को भी रिपोर्ट में मजबूत बताया गया है. CONCOR ने फिबोनाची सपोर्ट के पास मजबूत बेस बनाया है और इसका टारगेट प्राइस 770 रुपये रखा गया है, जो करंट प्राइस से करीब 48% का अपसाइड दिखाता है. Bank of Baroda ने 2 साल का रेजिस्टेंस तोड़ा है और इसमें 360 रुपये तक का भाव संभव है.
आईटी और न्यू-एज स्पेस में बिरला साफ्ट और Paytm को खास तौर पर चुना गया है. बिरला साफ्ट में ट्रायंगल ब्रेकआउट और RSI पॉजिटिव संकेत दे रहा है, जबकि Paytm ने लॉन्ग-टर्म चार्ट पर इनवर्टेड हेड एंड शोल्डर पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है. Paytm के लिए 1,870 रुपये का टारगेट दिया गया है, जो करंट प्राइस से 40% से ज्यादा अपसाइड को दर्शाता है.
VA Tech Wabag : रेखा झुनझुनवाला का ये स्टॉक दे सकता है 49% रिटर्न, भारी डिस्काउंट पर निवेश का मौका
निवेश की क्या होनी चाहिए स्ट्रैटेजी
निर्मल बंग की रिपोर्ट के मुताबिक, निवेशक फंडामेंटल तौर पर मजबूत कुछ शेयर जैसे SRF, CONCOR, Paytm और SEQUENT में Buy on Dips की रणनीति अपना सकते हैं. ये शेयर टेक्निकली मजबूत दिख रहे हैं और 2026 में 30–50% तक का रिटर्न दे सकते हैं. हालांकि, निवेश से पहले बताए गए स्टॉप-लॉस का सख्ती से पालन करना जरूरी है और बाजार की उतार-चढ़ाव वाली स्थिति को ध्यान में रखते हुए फेज वाइज निवेश करना बेहतर रहेगा.
किस शेयर में कितनी आ सकती है तेजी
SRF
CMP : 3110 रुपये
Add On : 2940 रुपये
Stop Loss : 2700 रुपये
TP : 4180 रुपये
Return : 34%
Bharat Forge
CMP : 1446 रुपये
Add On : 1330 रुपये
Stop Loss : 1230 रुपये
TP : 1870 रुपये
Return : 29%
RR Kabel
CMP : 1492 रुपये
Add On : 1440 रुपये
Stop Loss : 1370 रुपये
TP : 1820 रुपये
Return : 22%
CONCOR
CMP : 520 रुपये
Add On : 480 रुपये
Stop Loss : 440 रुपये
TP : 770 रुपये
Return : 48%
Bank of Baroda
CMP : 288 रुपये
Add On : 275 रुपये
Stop Loss : 260 रुपये
TP : 360 रुपये
Return : 25%
Bajaj Auto
CMP : 9,078
Add On : 8,650
Stop Loss : 8,200
TP : 10,900
Return : 20%
Birla Soft
CMP : 448 रुपये
Add On : 425 रुपये
Stop Loss : 400 रुपये
TP : 600 रुपये
Return : 34%
SeQuent Scientific
CMP : 213 रुपये
Add On : 195 रुपये
Stop Loss : 176 रुपये
TP : 320 रुपये
Return : 50%
NBCC
CMP : 121 रुपये
Add On : 106 रुपये
Stop Loss : 96 रुपये
TP : 155 रुपये
Return : 28%
Paytm
CMP : 1,318 रुपये
Add On : 1,220 रुपये
Stop Loss : 1,095 रुपये
TP : 1,870 रुपये
Return : 42%
(Disclaimer: स्टॉक को लेकर सलाह एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us