/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/27/nifty-hits-all-time-high-sensex-high-pixabay-2025-11-27-10-32-54.jpg)
Nifty Hits all time high : शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी. (Image : Pixabay)
Nifty, Sensex hit all-time high today:बाजार में तेजी का माहौल गुरुवार की सुबह खुलते ही साफ दिख गया. एक दिन पहले की रैली को आगे बढ़ाते हुए निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली. निफ्टी ने तो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर भी छू लिया. बाजार में यह जोश कंपनियों की आने वाली कमाई (Q3 earnings growth expectations) को लेकर बढ़ती उम्मीदों से आया है.
निफ्टी और सेंसेक्स में रिकॉर्ड तेजी
आज के कारोबारी सेशन की शुरुआत हल्की बढ़त से हुई, लेकिन जल्द ही खरीदारी का जोर इतना बढ़ा कि निफ्टी ने नया रिकॉर्ड बना डाला. निफ्टी (NSE Nifty 50) 16 अंक यानी 0.06% फीसदी ऊपर 26,221 पर खुला और कुछ ही मिनटों में 26,295 के नए ऑल-टाइम हाई को छू लिया. इसी तरह बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) भी 77 अंक यानी 0.09% फीसदी ऊपर 85,686 पर खुला और जल्द ही 52 हफ्तों के सबसे ऊंचे स्तर 85,940.24 पर जा पहुंचा. बैंक निफ्टी (Bank Nifty movement) और मिडकैप इंडेक्स भी उसी रफ्तार में रहे, जिससे बाजार का मूड पूरी तरह पॉजिटिव दिखा.
क्यों दिख रहा है बाजार में इतना कॉन्फिडेंस?
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा कि विदेशी निवेशकों की शॉर्ट पोजीशन और मजबूत कमाई के अनुमान मिलकर बाजार को सपोर्ट दे रहे हैं. उनके शब्दों में, “अक्टूबर में जो खपत बढ़ी, उसका असर Q3 और Q4 की कमाई में दिखेगा. अगर ये ट्रेंड थोड़ा कम भी हुआ, तब भी आगे की अर्निंग्स अच्छी दिखती हैं, जो इस रैली की मुख्य वजह हैं.” (Market rally supported by earnings optimism)
शुरुआती कारोबार में कौन आगे, कौन पीछे?
सुबह के कारोबार में हिंडाल्को (Hindalco Industries), टाटा मोटर्स (Tata Motors PV), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), एलएंडटी (Larsen & Toubro) और बजाज ऑटो (Bajaj Auto) टॉप गेनर्स (Nifty gainers today) रहे. वहीं, एचडीएफसी लाइफ (HDFC Life), टाइटन (Titan), आयशर मोटर्स (Eicher Motors), ग्रासिम (Grasim Industries) और इंडिगो (IndiGo) की शुरुआत कमजोर रही.
शुरुआती घंटों में आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), एल एंड टी और एक्सिस बैंक (Axis Bank) भी ट्रेडर्स की नजर में प्रमुख मूवर्स (major movers in stock market) बने रहे.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us