scorecardresearch

Nifty50 EPS दूसरी तिमाही में 8.4% बढ़ा, कौन से सेक्टर रहे ग्रोथ के असली हीरो? इंडिया स्ट्रैटेजी रिपोर्ट की 5 बड़ी बातें

JM Financial India Strategy Report के अनुसार 2QFY26 में Nifty50 EPS में सालाना आधार पर 8.4% की ग्रोथ देखी गई. रिपोर्ट के मुताबिक किन सेक्टर्स में सबसे मजबूत रही ग्रोथ और किन सेक्टर्स में दिखी गिरावट?

JM Financial India Strategy Report के अनुसार 2QFY26 में Nifty50 EPS में सालाना आधार पर 8.4% की ग्रोथ देखी गई. रिपोर्ट के मुताबिक किन सेक्टर्स में सबसे मजबूत रही ग्रोथ और किन सेक्टर्स में दिखी गिरावट?

author-image
Viplav Rahi
एडिट
New Update
India Strategy Report Nifty50 EPS Growth and Top Performing Sectors

India Strategy Report : दूसरी तिमाही में किन सेक्टर्स का कैसा रहा प्रदर्शन? (Image : Pixabay)

JM Financial’s India Strategy Report : दूसरी तिमाही के नतीजे बाजार की उम्मीदों से बेहतर निकले हैं. जेएम फाइनेंशियल की इंडिया स्ट्रैटेजी रिपोर्ट के मुताबिक 2QFY26 में Nifty50 EPS में सालाना आधार पर 8.4% की ग्रोथ देखी गई है, जो 4.4% ग्रोथ की उम्मीद से काफी बेहतर है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि किन सेक्टर्स ने प्रति शेयर कमाई (Earnigs Per Share of EPS) के मामले में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है और आने वाले दिनों में किन सेक्टर्स में बेहतर ग्रोथ की उम्मीद की जा रही है. ये हैं इस रिपोर्ट की 5 बड़ी बातें : 

1. उम्मीद से बेहतर रही दूसरी तिमाही की EPS ग्रोथ

इस तिमाही में Nifty50 EPS में 8.4% YoY की वृद्धि हुई है, जबकि 1QFY26 में EPS में 9.5% का इजाफा हुआ है. सबसे अहम बात, एक्स-फाइनेंशियल ईपीएस (ex-financials EPS) में 12.4% तक बढ़ोतरी देखी गई है. "एक्स-फाइनेंशियल ईपीएस" का मतलब है किसी कंपनी की असाधारण कमाई को घटाने के बाद निकलने वाली प्रति शेयर आय का आंकड़ा. यह आंकड़ा कंपनी की प्रति शेयर कमाई को ज्यादा बेहतर तरीके से बताता है. 

Advertisment

Also read : HDFC MF के नए इंडेक्स फंड में इसी हफ्ते बंद होगा सब्सक्रिप्शन, टॉप 3 कंपनियों पर फोकस करने वाले इस NFO में क्यों करें निवेश?

2. किन सेक्टर्स ने दिखाई सबसे मजबूत ग्रोथ?

रिपोर्ट के मुताबिक कई सेक्टर्स ने रिकॉर्ड लेवल पर कमाई दर्ज की है. इनमें से कुछ सेक्टर और उनकी ग्रोथ के आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • मेटल्स एंड माइनिंग (Metals & Mining): 132.3%

  • टेलिकॉम (Telecom) : 111.2%

  • कंज्यूमर रिटेल (Consumer Retail) : 59.1%

  • हेल्थकेयर (Healthcare): 40.4%

  • सीमेंट (Cement): 28.9%

  • पोर्ट्स एंड लॉजिस्टिक्स (Ports & Logistics): 24.5%

इन सेक्टर्स की ग्रोथ दिखाती है कि भारत की आर्थिक गतिविधियां कई कोर सेक्टर्स में तेजी पकड़ रही हैं. (Top Growing Sectors India)

Also read : Silver ETF : 1 साल में 81% तक रिटर्न देने वाले टॉप 11 सिल्वर फंड, HDFC से SBI MF तक की स्कीम शामिल, तेजी की 5 बड़ी वजहें

3. किन सेक्टर्स का कमजोर रहा प्रदर्शन?

इंटरनेट सेक्टर इस तिमाही का सबसे कमजोर प्रदर्शन (weakest YoY EPS performance) करने वाला सेक्टर रहा, जिसके ईपीएस में सालाना आधार पर (-) 63.1% की गिरावट दर्ज की गई. इनके अलावा टेक्सटाइल्स में भी (-) 63% की गिरावट रही, जबकि ऑटोमोबाइल्स में (-) 27% और रियल एस्टेट (Real Estate) में सालाना आधार पर (-) 21% की गिरावट देखने को मिली. 

4. FY26 और FY27 के EPS अनुमान में बढ़ोतरी

2QFY26 के नतीजों के बाद JM Financial ने FY26 और FY27 के ईपीएस अनुमान (EPS Forecast) बढ़ा दिए हैं.

  • FY26 के लिए EPS ग्रोथ अब 7.9% रहने का अनुमान है.

  • FY27 के लिए EPS ग्रोथ अब 15.9% रहने की उम्मीद है.

इसका मतलब है कि आने वाले 12–18 महीनों में कंपनियों की लाभ क्षमता और मजबूत होने की संभावना है. 

Also read : Best Return Equity Funds : इक्विटी फंड की किस कैटेगरी ने स्मॉल कैप को पीछे छोड़ा? 5 साल में 5.5 गुना हुए पैसे, 41% तक पहुंचा CAGR

5. FY26 में किन सेक्टर्स से रहेगी सबसे ज्यादा उम्मीद? (Key Growth Sectors)

रिपोर्ट के मुताबिक पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान सालाना आधार पर Nifty50 EPS ग्रोथ 7.9% रहने का अनुमान है. इसमें सबसे ज्यादा योगदान करने वाले सेक्टर और उनकी अनुमानित ईपीएस ग्रोथ रेट इस प्रकार है :

  • ऑयल एंड गैस (Oil & Gas) : 21% (11.1% weight in Nifty50 PAT)

  • मेटल्स एंड माइनिंग (Metals & Mining) : 30% (4.9% weight)

  • आईटी सर्विसेज (IT Services) : 9% (10.2% weight)

  • टेलिकॉम (Telecom) : 86% (3.0% weight)

  • इंफ्रास्ट्रक्चर (Infrastructure) : 24% (3.2% weight)

  • एनबीएफसी (NBFC) : 11% (6.4% weight)

Also read : High Return Scheme : निप्पॉन इंडिया के इस फंड ने 1000 रुपये की SIP से बनाया 1.13 करोड़ का कॉर्पस, 30 साल का CAGR 18% के पार

अलग-अलग मार्केट सेगमेंट का प्रदर्शन (Large Cap vs Mid Cap vs Small Cap)

इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Nifty50 की 40% कंपनियों ने उम्मीद से बेहतर परिणाम दिए, जबकि 28% के नतीजे उम्मीद से खराब रहे. वहीं, स्मॉल कैप सेगमेंट में 32% कंपनियों का प्रदर्शन उम्मीद से कमजोर रहा, जबकि मिड कैप सेगमेंट में उम्मीद से कमजोर प्रदर्शन का अनुपात 27% और लार्ज कैप में 26% रहा. इससे पता चलता है कि बड़ी कंपनियां उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने के मामले में बेहतर साबित हुई हैं. 

Industry News Core Industries Growth Industry JM Financial