/financial-express-hindi/media/media_files/BgZILeknFz3tilCciwKq.jpg)
Niva Bupa Health Insurance : कंपनी प्रोडक्ट इनोवेशन में एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड द्वारा मजबूत होकर प्रोडक्ट की एक डाइवर्स रेंज पेश करती है. (Pixabay)
Subscribe Niva Bupa Health Insurance Company IPO : प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी (Niva Bupa Health) का आईपीओ आज 7 नवंबर 2024 को खुल गया है. कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 70-74 रुपये प्रति शेयर तय किया है. आईपीओ का साइज 2200 करोड़ रुपये है. इसमें फ्रेश इक्विटी शेयर के अलावा ऑफर फॉर सेल (OFS) भी है. 12 नवंबर को शेयर अलॉट होंगे. जबकि 14 नवंबर 2024 को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे. ब्रोकरेज हाउस ने इसे लंबी अवधि के लिए सब्सक्राइब करने की सलाह दी है.
Mehta Equities: Subscribe for long term
ब्रोकरेज हाउस मेहता इक्विटीज ने भी निवा बूपा के आईपीओ में लंबी अवधि के लिए सब्सक्राइब करने की सलाह दी है. ब्रोकरेज का कहना है कि निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी का आईपीओ निवेशकों को एक मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, स्ट्रैटेजिक इनोवेशन और डिजिटल एडवांसमेंट के साथ भारत के सबसे तेजी से बढ़ते स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरर में से एक में निवेश करने का अवसर देता है. कंपनी ने पर्याप्त ग्रोथ दिखाई है, वित्त वर्ष 2024 में एसेट अंडर मैनेजमेंट और शुद्ध प्रीमियम में 62.2% और 43.1% की ग्रोथ हुई है, साथ ही वित्त वर्ष 2023 में 12.25 करोड़ रुपये की तुलना में मुनाफा बढ़कर वित्त वर्ष 24 में 81.85 करोड़ रुपये हो गया है. इसमें 552.7% ग्रोथ रही.
ब्रोकरेज ने कंपनी से जुड़े 5 पॉजिटिव फैक्टर गिनाए हैं.
1. मजबूत जीडब्ल्यूपी ग्रोथ, कैपिटल एफिशिएंसी और प्रॉफिटेबिलिटी प्रदान करने पर ध्यान देने के साथ ग्रैन्युलर रिटेल हेल्थ इंश्योरर
2. ग्राहकों के लिए डाइवर्स प्रोडक्ट सुइट, प्रोडक्ट इनोवेशन के ट्रैक रिकॉर्ड से मजबूत
3. ग्राहक सेवा के लिए टेक्नोलॉजी आधारित आटोमेटेड अप्रोच
4. "360-डिग्री" हेल्थ और वेलनेस इकोसिस्टम प्लेटफॉर्म तक पहुंच ग्राहकों को एक हॉलिस्टिक हेल्थ प्रॉपोजिशन प्रदान करती है.
5. हेल्थ इंश्योरेंस और हेल्थ केयर से जुड़े बूपा पेरेंटेज और ब्रांड
Anand Rathi: Subscribe for long term
ब्रोकरेज हाउस आनंद राठी ने निवा बूपा के आईपीओ में लंबी अवधि के लिए सब्सक्राइब करने की सलाह दी है. ब्रोकरेज का कहना है कि इक्विटी शेयरों के जारी होने के बाद अपर प्राइस बैंड पर कंपनी 6.1 गुना पी/बीवी पर वैल्यूड है और मार्केट कैपिटलाइजेशन 13520 करोड़ रुपये है. ब्रोकरेज का मानना ​​है कि इश्यू फुली प्राइस्ड है. आनंद राठी के अनुसार कंपनी प्रोडक्ट इनोवेशन में एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड द्वारा मजबूत होकर ग्राहकों के लिए प्रोडक्ट की एक डाइवर्स रेंज पेश करती है. उनकी हेल्थ इंश्योरेंस पेशकश जीवन के हर फेज में ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई हैं.
ICICI Bank के स्टॉक में मिल सकता है 27% रिटर्न, ब्रोकरेज हाउस ने 1600 रुपये तक का दिया टारगेट
आईपीओ के बारे में
निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी का टारगेट आईपीओ के जरिए 2200 करोड़ रुपये जुटाने का है. इसमें 800 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे. जबकि इसमें 1400 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) भी है. यह आईपीओ 7 नवंबर से 11 नवंबर 2024 तक खुला रहेगा. 12 नवंबर को शेयर अलॉट होंगे.
प्रमोटर बूपा सिंगापुर होल्डिंग्स पीटीई और ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म True North के स्वामित्व वाली फेटल टोन एलएलपी ऑफर फॉर सेल में 350 करोड़ रुपये और 1050 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे. गुरुग्राम स्थित हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी आईपीओ से मिलने वली 800 करोड़ रुपये की रकम का इस्तेमाल अपने कैपिटल बेस को मजबूत करने और अपने सॉल्वेंसी लेवल को बनाए रखने के लिए निवेश करने में करेगी.
Maruti Suzuki : मारुति के शेयर पर ब्रोकरेज अलर्ट, घटा दिए टारगेट प्राइस, किन बातों की है चिंता
किसके लिए कितना रिजर्व
निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस आईपीओ में 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व है. इसमें 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व है, जबकि 15 फीसादी हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व है.
निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, एक्सिस कैपिटल, एचडीएफसी बैंक और मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स हैं. KFin Technologies इस ऑफर के लिए रजिस्ट्रार है.
निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस का फाइनेंशियल
निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस का मुनाफा फाइनेंशियल ईयर 2024 में 81.85 करोड़ रुपये था. जबकि फाइनेंशियल ईयर 2023 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 12.5 करोड़ रुपये रहा था. हालांकि इस दौरान ऑपरेटिंग प्रॉफिट 350.9 करोड़ रुपये से घटकर 188 करोड़ रुपये रह गया.
जून 2024 को समाप्त तिमाही में कंपनी ने 18.8 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया है, जो कि एक साल पहले की अवधि में 72.2 करोड़ रुपये के घाटे से कम है. इसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट 23.2 करोड़ रहा था, जो ऑपरेटिंग लॉस 13.4 करोड़ रुपये से कम था.
(Disclaimer: शेयर पर व्यू या सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं हैं. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us