/financial-express-hindi/media/media_files/SmTlxC4PVRlSWPsLze3O.jpg)
Stocks to Buy : ब्रोकरेज हाउस नुवामा ने ऐसे 3 शेयरों की लिस्ट दी है, जिनमें आगे 30 से 42 फीसदी रिटर्न मिल सकता है. (Pixabay)
Strong Fundamental Stocks : अगर आप मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों की तलाश में हैं तो ये रिपोर्ट आपके काम की है. ब्रोकरेज हाउस नुवामा ने ऐसे 3 शेयरों की लिस्ट दी है, जो मजबूत फंडामेंटल के दम पर आगे तेजी दिखा सकते हैं. इन शेयरों में आगे 30 से 42 फीसदी रिटर्न मिल सकता है. ब्रोकरेज के अनुसार तिमाही नतीजों के बाद इन शेयरों का ग्रोथ आउटलुक बेहतर दिख रहा है. लिस्ट में सोलर इंडस्ट्रीज, फाइन ऑर्गेनिक्स और स्विगी के स्टॉक शामिल हैं.
SBI म्यूचुअल फंड की ये स्कीम 10 और 15 साल के चार्ट पर नंबर वन, 18% CAGR से अधिक दिखाई ग्रोथ
Solar Industries
रेटिंग : BUY
करंट प्राइस : 13,878 रुपये
टारगेट प्राइस : 18,000 रुपये
रिटर्न अनुमान : 30%
नुवामा का कहना है कि सोलर इंडस्ट्रीज (SOIL) ने दूसरी तिमाही में 21% सालाना ग्रोथ के साथ मजबूत कामकाज दिखाया. ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन (OPM) 26.5% रहा. यह प्रदर्शन मुख्य रूप से डिफेंस (रक्षा क्षेत्र) में 57% बढ़ोतरी और अंतरराष्ट्रीय कारोबार में 21% ग्रोथ के कारण रहा. लंबे मानसून की वजह से डोमेस्टिक​ एक्सप्लोजिव सेगमेंट में कमजोरी रही, लेकिन डिफेंस और इंटरनेशनल बिजनेस ने इसकी भरपाई की.
1,55,000 करोड़ रुपये का डिफेंस ऑर्डर बैकलॉग अगले 2-3 सालों के लिए कंपनी को स्थिरता देता है. इसके अलावा, पिनाका मिसाइल सिस्टम के नए ऑर्डर, जिनकी अनुमानित कीमत 40,000 से 60,000 करोड़ रुपये है, FY27–28 के बाद के लिए मजबूत ग्रोथ की संभावना बनाते हैं. हालांकि, ब्रोकरेज ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाते हुए FY27 और FY28 के लिए EPS को 7% और 10% घटाया गया है. नए अनुमान के अनुसार, मार्च 2028 तक का EPS 60x मल्टीपल पर रखा गया है (पहले 70x था), क्योंकि FY27–28 के बाद नए ऑर्डर्स की जरूरत होगी.
Fine Organics
रेटिंग : BUY
करंट प्राइस : 4,252 रुपये
टारगेट प्राइस : 6,018 रुपये
रिटर्न अनुमान : 42%
फाइन ऑर्गेनिक्स के नतीजे उम्मीदों के अनुसार रहा है. बिक्री / EBITDA / नेट प्रॉफिट (PAT) में सालाना बेसिस पर 0.2% , -10.3% और -7.1% का बदलाव हुआ. कंपनी की कुल बिक्री 5.97 अरब रुपये, EBITDA 1.35 अरब रुपये, और नेट प्रॉफिट 1.09 अरब रुपये रहा.
कमजोर प्रदर्शन के कारण :
निर्यात की मात्रा काफी घट गई (दोहरे अंकों में गिरावट), जिससे तिमाही प्रदर्शन कमजोर रहा. कच्चे माल की लागत (Raw Material Cost) बढ़ने के कारण उत्पादों की कीमतें बढ़ीं, लेकिन पूरी तरह ग्राहकों पर नहीं डाली जा सकीं.
भविष्य की संभावनाएं :
कंपनी की नई क्षमता JNPA प्लांट में 2027 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है.
इसका मतलब है कि कंपनी की वास्तविक तेज ग्रोथ अब 6–7 तिमाहियों बाद ही देखने को मिलेगी.
तब तक स्टॉक सीमित दायरे में रह सकता है.
HDFC मिड कैप फंड 3, 5, 10 और 15 साल में अपनी कैटेगरी में बना टॉपर, क्या है विनिंग स्ट्रैटेजी
Swiggy
रेटिंग : BUY
करंट प्राइस : 390 रुपये
टारगेट प्राइस : 510 रुपये
रिटर्न अनुमान : 31%
स्विगी (Swiggy) भारत की सबसे बड़ी हाइपरलोकल डिलीवरी कंपनियों में से एक है, जिसकी फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स (Q-com) में मजबूत मौजूदगी है. कुछ रणनीतिक गलतियों के बाद, अब कंपनी दोबारा सही रास्ते पर लौटती दिख रही है.
फूड डिलीवरी बिजनेस अब जोमैटो (Zomato) से तेजी से बढ़ रहा है, जिससे मार्केट शेयर स्थिर हो रहा है और मार्जिन में सुधार दिख रहा है. क्विक कॉमर्स (Instamart) का कारोबार भी सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, हालांकि इसमें थोड़ी देरी हो रही है.
ब्रोकरेज की SotP पद्धति के अनुसार, कंपनी का सबसे अधिक मूल्य फूड डिलीवरी बिजनेस को दिया गया है, क्योंकि इसका पैमाना (scale) बड़ा है और प्रॉफिटेबिलिटी मजबूत है. Instamart (Swiggy का Q-com प्लेटफॉर्म) की अनुमानित कीमत Blinkit से कम आंकी गई है, क्योंकि Instamart अभी छोटे पैमाने पर है और इसकी प्रॉफिटेबिलिटी कम है.
(Disclaimer: स्टॉक को लेकर सलाह एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us