/financial-express-hindi/media/media_files/2025/03/04/s499rit62XD246rP64Em.jpg)
Trending Stocks Today : उतार चढ़ाव वाले बाजार में आज 10 नवंबर 2025 को कुछ शेयर एक्शन दिखाने को तैयार हैं. (Pixabay)
Stocks in Focus Today : आज 10 नवंबर 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव या निगेटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो पॉजिटिव ट्रिगर वाले इन शेयरों पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की लिस्ट में Nykaa, CONCOR, Trent, HAL, Swiggy, Bajaj Auto, JSW Cement, Nalco, Ashoka Buildcon, Hindalco, Signature Global, Lupin, Havells India, Nuvama Wealth, Waaree Energies, Torrent Pharma, ONGC, Bajaj Finance, AU SFB, Vodafone Idea शामिल हैं.
Nykaa (FSN E-Commerce Ventures)
ब्यूटी रिटेलर नायका की पेरेंट कंपनी ने FY26 की दूसरी तिमाही में 34.43 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 10.04 करोड़ रुपये के मुकाबले 3.4 गुना ज्यादा है.
CONCOR
कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को कुल 462 करोड़ रुपये के कई ऑर्डर मिले हैं. ये ऑर्डर Touax Texmaco Railcar Leasing, TIL और GATX India से BLSS वैगन और लोडेड रीच स्टैकर सप्लाई करने के लिए हैं.
Signature Global
रियल एस्टेट कंपनी ने FY26 की दूसरी तिमाही में 46.86 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया. पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने ₹4.15 करोड़ का मुनाफा कमाया था.
Trent
फैशन और लाइफस्टाइल रिटेलर Trent का FY26 की दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 11.3% बढ़ा है. कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 15.9% बढ़कर 4,817.68 करोड़ रुपये रहा.
HAL (Hindustan Aeronautics)
HAL ने अमेरिका की General Electric कंपनी के साथ समझौता किया है. इसके तहत 113 F404 इंजन और 97 LCA Mk1A जेट्स के लिए सपोर्ट दिया जाएगा. इनकी डिलीवरी 2027 से 2032 के बीच होगी.
Swiggy
Swiggy के बोर्ड ने 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी है. यह पैसा पब्लिक या प्राइवेट ऑफर (जिसमें QIP भी शामिल है) के जरिए जुटाया जाएगा.
Bajaj Auto
बजाज ऑटो ने FY26 की दूसरी तिमाही में अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही रेवेन्यू और मुनाफा दर्ज किया. कंपनी का रेवेन्यू 18.8% बढ़कर 15,734.7 करोड़ रुपये हो गया और PAT 53.2% बढ़कर 2,122 करोड़ रुपये पहुंच गया.
AU SFB
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने ‘एम सर्कल’ की शुरूआत की है. यह एक महिला-केंद्रित बैंकिंग प्रोग्राम है, जिसे विशेष रूप से महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसका उद्देश्य है उन्हें पर्सनलाइज़्ड सुविधाएं, खास वित्तीय समाधान और एक्सक्लूसिव लाइफस्टाइल अनुभव उपलब्ध कराना है.
JSW Cement
JSW सीमेंट का FY26 Q2 में मुनाफा 86.4 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछली तिमाही में 64.4 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. बेहतर रेवेन्यू और ज्यादा बिक्री से यह बढ़त हुई.
Nalco
नालको का सितंबर 2025 तिमाही में मुनाफा 36.7% बढ़कर 1,429.94 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,045.97 करोड़ रुपये था.
आज के रिजल्ट
Oil and Natural Gas Corporation, Bajaj Finance, Vodafone Idea, Ather Energy, Bajaj Consumer Care, WeWork India Management, Emami,Balaji Amines, DOMS Industries, Exicom Tele-Systems, Gujarat Gas, HUDCO, Jindal Stainless, Kalpataru, KPIT Technologies, CE Info Systems, Sun Pharma Advanced Research Company, Spencers Retail, Baazar Style Retail, Sula Vineyards, Suraksha Diagnostic, Syrma SGS Technology, Triveni Turbine, V-Mart Retail
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us