scorecardresearch

Stocks to Watch : आज Ola Electric, IndiGo, Vedanta, HDFC Bank, HCL Tech समेत फोकस में रहेंगे ये स्टॉक

Stocks in Focus Today: बेहतर सेंटीमेंट के चलते कुछ शेयर आज फोकस में रहेंगे. अगर इंट्राडे में अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर रखें. किसी न किसी डेवलपमेंट के चलते इन्हें लेकर सेंटीमेंट बेहतर हैं.

Stocks in Focus Today: बेहतर सेंटीमेंट के चलते कुछ शेयर आज फोकस में रहेंगे. अगर इंट्राडे में अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर रखें. किसी न किसी डेवलपमेंट के चलते इन्हें लेकर सेंटीमेंट बेहतर हैं.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Stocks to Watch, Stocks in News, Stocks in Action, Stocks in Focus

Trending Stocks Today : उतार चढ़ाव वाले बाजार में आज 17 दिसंबर 2025 को कुछ शेयर एक्शन दिखाने को तैयार हैं. (Pixabay)

Stocks in Focus Today : आज 17 दिसंबर 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव या निगेटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो पॉजिटिव ट्रिगर वाले इन शेयरों पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की लिस्ट में Ola Electric, Kaynes Technology, IndiGo, Vedanta, HDFC Bank, HCL Tech, NBCC (India), Glenmark Pharma, Indian Overseas Bank, Sequent Scientific, Kajaria Ceramics, Ahluwalia Contracts (India), Saregama शामिल हैं.

Ola Electric

Ola Electric के संस्थापक और प्रमोटर भाविश अग्रवाल ने अपनी निजी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचकर 260 करोड़ रुपये का प्रमोटर-लेवल कर्ज पूरी तरह चुका दिया है. इससे पहले गिरवी रखे गए सभी शेयर (3.93%) अब फ्री हो जाएंगे. इससे निवेशकों की एक बड़ी चिंता खत्म हो जाएगी.

Advertisment

Kaynes Technology India

कंपनी की सहायक इकाई Kaynes Semicon ने भारत में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करने के लिए जापान की दो बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों AOI Electronics और Mitsui & Co—के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है.

IndiGo

दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है. इसमें केंद्र सरकार और IndiGo एयरलाइन से मांग की गई है कि नवंबर और दिसंबर में नई फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों के कारण रद्द हुई उड़ानों के यात्रियों को टिकट की पूरी कीमत का 4 गुना मुआवजा दिया जाए.

Vedanta

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT), मुंबई बेंच ने वेदांता लिमिटेड की डीमर्जर योजना को मंजूरी दे दी है. इससे कंपनी अपने कारोबार को 5 अलग-अलग सेक्टर आधारित कंपनियों में बांट सकेगी. पूरा आदेश अभी NCLT की वेबसाइट पर जारी होना बाकी है.

HDFC Bank

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से एचडीएफसी बैंक को बड़ी मंजूरी मिली है. इसके तहत HDFC ग्रुप की कंपनियां एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी अर्गो, एचडीएफसी पेंशन फंड और एचडीएफसी सिक्योरिटीज मिलकर IndusInd Bank में 9.5% तक हिस्सेदारी खरीद सकेंगी.

HCL Technologies

NSE Academy (जो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की सहायक कंपनी है) ने एचसीएल टेक के साथ साझेदारी की है. दोनों मिलकर टेक्नोलॉजी और फाइनेंस से जुड़े सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करेंगे, ताकि छात्रों और प्रोफेशनल्स को बैंकिंग, इंश्योरेंस, फिनटेक और फाइनेंशियल मार्केट्स के लिए जरूरी नए कौशल मिल सकें.

NBCC (India)

NBCC को IIT मंडी से 332.99 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी का ऑर्डर मिला है. इसके अलावा, कांडला SEZ से 12.05 करोड़ रुपये का सालाना मेंटिनेंस वर्क का ऑर्डर भी मिला है.

Stocks In Focus stocks to watch stocks in news Stocks in Focus Today