/financial-express-hindi/media/media_files/2025/03/12/12pyP6pJpBBMmrOvFpc6.jpg)
ONGC : तेल की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है, क्योंकि तेल की सप्लाई बढ़ रही है और मांग ज्यादा मजबूत नहीं है. (Freepik)
ONGC Stock Price Today : आज ओएनजीसी के शेयरों में बिकवाली है और यह 2.5 फीसदी टूटकर 230 रुपये के भाव पर आकर ट्रेड कर रहा है. ब्रोकरेज हाउस एक्सिस कैपिटल्सि ने ONGC पर SELL (बेचें) रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 205 रुपये रखा गया है, यानी शेयर में पिछले बंद भाव 238 रुपये की तुलना में करीब 14% गिरावट की संभावना है.
ब्रोकरेज के अनुसार SELL रेटिंग के मुख्य कारण BP की मदद के बावजूद उत्पादन में गिरावट जारी रहने की संभावना है. वहीं तेल की कीमतों का कमजोर अनुमान, जिससे FY25 से FY27 के बीच मुनाफे (PAT) में करीब 20% की गिरावट हो सकती है.
ONGC की अहम सहायक कंपनियों OVL और OPaL पर ज्यादा कर्ज, जिन्हें संभालने के लिए ONGC को वित्तीय मदद देनी पड़ सकती है. फिलहाल यह शेयर FY27 के अनुमानित P/E 10.5 गुना पर ट्रेड कर रहा है, जो इसके पिछले 10 साल के औसत से करीब 30% ज्यादा है.
Corona Remedies के शेयर ने किया मजबूत डेब्यू, IPO प्राइस से 37% मजबूत होकर हुआ लिस्ट
BP के सहयोग के बावजूद उत्पादन में गिरावट की संभावना
ब्रोकरेज के अनुसार ONGC का घरेलू तेल और गैस उत्पादन ज्यादातर पुराने तेल-गैस क्षेत्रों से आता है, जहां हर साल 7–7.5% की प्राकृतिक गिरावट होती है. FY25 में ONGC के कुल उत्पादन में से 63% तेल उत्पादन और 74% गैस उत्पादन, मुंबई ऑफशोर रीजन से आया था, जिसे 50 साल से भी पहले खोजा गया था.
ONGC ने मुंबई हाई फील्ड के लिए BP के साथ तकनीकी सेवा प्रदाता (TSP) के रूप में समझौता किया है, जिससे कुछ सुधार की उम्मीद है. लेकिन इसके बावजूद हमारा अनुमान है कि FY25 से FY30 के बीच ONGC का उत्पादन तेल में सालाना 1.3% और गैस में सालाना 0.4% की दर से घटता रहेगा.
Suzlon Energy : 100 रुपये से सस्ता ये स्टॉक दे सकता है 45% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल क्यों है बुलिश
तेल की कीमतें कमजोर रहने से मुनाफे में कमी की संभावना
तेल की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है, क्योंकि तेल की सप्लाई बढ़ रही है और मांग ज्यादा मजबूत नहीं है. IEA (अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी) के अनुसार 2025 में दुनिया भर में तेल की सप्लाई 3.1 मिलियन बैरल प्रति दिन बढ़कर 106.3 मिलियन बैरल प्रति दिन हो सकती है. 2026 में सप्लाई में 2.5 मिलियन बैरल प्रति दिन की और बढ़ोतरी होने का अनुमान है. यह बढ़ोतरी OPEC+ और गैर-OPEC दोनों देशों के ज्यादा उत्पादन के कारण होगी.
दूसरी ओर, तेल की मांग में बढ़ोतरी काफी कम रहने की उम्मीद है. 2025 में लगभग 0.79 मिलियन बैरल प्रति दिन और 2026 में लगभग 0.77 मिलियन बैरल प्रति दिन. तेल की कीमतें कमजोर रहने के कारण, अनुमान है कि FY25 से FY27 के बीच ONGC का मुनाफा (PAT) करीब 20% घट सकता है.
Brokerage Picks : इन 5 शेयरों में बना कमाई का मौका, मजबूत फंडामेंटल के चलते ब्रोकरेज की बने पसंद
OVL और OPaL जैसी सहायक कंपनियां घाटे का सौदा
ONGC की सहायक कंपनियों ONGC विदेश (OVL) और ONGC पेट्रो एडिशंस लिमिटेड (OPaL) पर बहुत ज्यादा कर्ज है. FY26 के अनुमान के अनुसार OVL पर 31,100 करोड़ रुपये का शुद्ध कर्ज है, जो उसकी कमाई (EBITDA) का 10 गुना है. OPaL पर 25,200 करोड़ रुपये का शुद्ध कर्ज है, जो उसकी कमाई का 53 गुना है. OPaL की स्थिति इतनी खराब है कि उसकी कमाई से सिर्फ ब्याज तक चुकाना मुश्किल हो रहा है.
(Disclaimer: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार भी नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशक निवेश का कोई फैसला लेने के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us