scorecardresearch

Orkla India का स्टॉक आईपीओ प्राइस से नीचे, शेयर बेचें या होल्ड करें या करें फ्रेश बॉइंग?

Orkla India Stock Movement : ओर्कला इंडिया के शेयर ने स्टॉक मार्केट में हल्की बढ़त के साथ शुरुआत की. लेकिन कुछ ही देर में स्टॉक आईपीओ प्राइस से नीचे आ गया. आज शेयर का हाई 755 रुपये और लो 715 रुपये है.

Orkla India Stock Movement : ओर्कला इंडिया के शेयर ने स्टॉक मार्केट में हल्की बढ़त के साथ शुरुआत की. लेकिन कुछ ही देर में स्टॉक आईपीओ प्राइस से नीचे आ गया. आज शेयर का हाई 755 रुपये और लो 715 रुपये है.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Orkla India IPO Listing, Orkla India stock market listing today, Orkla India stock price, buy or sell Orkla India, Orkla India strengths and risks, Orkla India vs peers FMCG companies, Orkla India IPO subscription status, Brokerage on Orkla India, Orkla India Outlook, Orkla India food & spices market share South India

Orkla India Listing Price : एनएसई पर कंपनी के स्टॉक 750 रुपये पर और बीएसई पर 751 रुपये पर लिस्ट हुए. (Image: Orkla)

Orkla India stock market listing today : ओर्कला इंडिया (Orkla India) के शेयर ने स्टॉक मार्केट में हल्की बढ़त के साथ शुरुआत की. लेकिन कुछ ही देर में स्टॉक आईपीओ प्राइस से नीचे आ गया. एनएसई पर कंपनी के स्टॉक 750 रुपये पर और बीएसई पर 751 रुपये पर लिस्ट हुए. यह आइपीओ (Orkla India IPO) प्राइस 730 रुपये के मुकाबले 3 फीसदी अधिक था. लेकिन अभी शेयर 723 रुपये पर आ गया है. आज शेयर का हाई 755 रुपये और लो 715 रुपये है. सवाल यह है कि लिस्टिंग के बाद इसमें निवेशकों को क्या करना चाहिए. 

SBI का शेयर 1,100 रुपये के भी जाएगा पार, Buy रेटिंग के साथ मिला हाई टारगेट प्राइस

Advertisment

निवेशकों का कैसा मिला था रिस्पांस?

ओवरआल सब्सक्रिप्शन : 48.73 गुना, 15.99 मिलियन इक्विटी शेयरों के मुकाबले 779.66 मिलियन इक्विटी शेयरों के लिए बोली

आईपीओ में 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व था और यह 117.63 गुना भरा.

आईपीओ (Orkla India) में 15 फीसदी हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व था और यह 54.42 गुना भरा.

आईपीओ में 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व था और यह 7.05 गुना भरा था. 

कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्से को 14.50 गुना के करीब सब्सक्रिप्शन मिला. 

यह IPO 29 से 31 अक्टूबर के बीच खुला था और प्राइस बैंड 695 से 730 रुपये प्रति शेयर था. 

Groww का IPO हो सकता है सुपरहिट, टॉप एनालिस्ट और ब्रोकरेज क्यों हैं बुलिश

कंपनी के साथ पॉजिटिव फैक्‍टर्स

मजबूत ब्रांड वैल्यू और लोकल फ्लेवर की पकड़
मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क
एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन
मल्टी-कैटेगरी फूड कंपनी

Vintage Coffee : 51% रिटर्न देने की ताकत रखता है ये स्टॉक, विंटेज कॉफी पर क्यों बुलिश हुआ नुवामा

कंपनी के साथ रिस्क फैक्टर्स

कच्चे माल के दाम बढ़ने का खतरा
प्रोडक्ट क्वालिटी या कंटैमिनेशन का रिस्क
सप्लायर्स पर निर्भरता
थर्ड-पार्टी रेस्टोरेंट ऑपरेशन से जुड़ा रिस्क
संभावित लीगल चुनौतियां

NSE का नया सर्कुलर : ऑप्शन ट्रेडिंग करने वालों के लिए 8 दिसंबर से लागू होगा नया नियम

ब्रोकरेज का क्या है नजरिया?

SBI Securities के अनुसार यह दक्षिण भारत में पैक्ड मसालों और चटनी/कंडिमेंट्स के मार्केट में लीडर कंपनी है. इसकी ब्रांड्स MTR और Eastern ग्राहकों में काफी लोकप्रिय हैं. कंपनी के पास विविध उत्पाद पोर्टफोलियो, मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, और इसकी पैरेंट कंपनी Orkla ASA (नॉर्वे की बड़ी FMCG कंपनी) का समर्थन है, जो 100 से ज्यादा देशों में काम करती है.

कंपनी की ग्रोथ स्ट्रैटेजी में मुख्य बाजारों में घर-घर तक पहुंच बढ़ाना, विदेशों में भारतीय समुदाय के बीच विस्तार करना, नए प्रोडक्ट लॉन्च करना, बिजनेस को और मजबूत बनाना और जरूरत पड़ने पर दूसरी कंपनियों का अधिग्रहण करना शामिल है. 

हालांकि इसके साथ कुछ रिस्क फैक्टर भी हैं, जैसे : सप्लाई चेन से जुड़ी दिक्कतें, संचालन से जुड़े मुद्दे, कुछ सप्लायर्स पर ज्यादा निर्भरता और संभावित लीगल चुनौतियां.

(Disclaimer: आईपीओ को लेकर सलाह एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Orkla India IPO