scorecardresearch

Stocks to Watch : आज Paras Defence, HUDCO, Bharat Electronics, GAIL, HUL समेत फोकस में रहेंगे ये स्टॉक

Stocks in Focus Today: बेहतर सेंटीमेंट के चलते कुछ शेयर आज फोकस में रहेंगे. अगर इंट्राडे में अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर रखें. किसी न किसी डेवलपमेंट के चलते इन्हें लेकर सेंटीमेंट बेहतर हैं.

Stocks in Focus Today: बेहतर सेंटीमेंट के चलते कुछ शेयर आज फोकस में रहेंगे. अगर इंट्राडे में अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर रखें. किसी न किसी डेवलपमेंट के चलते इन्हें लेकर सेंटीमेंट बेहतर हैं.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Stocks to Watch, Stocks in News, Stocks in Action, Stocks in Focus

Trending Stocks Today : उतार चढ़ाव वाले बाजार में आज 25 नवंबर 2025 को कुछ शेयर एक्शन दिखाने को तैयार हैं. (Pixabay)

Stocks in Focus Today : आज 25 नवंबर 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव या निगेटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो पॉजिटिव ट्रिगर वाले इन शेयरों पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की लिस्ट में Paras Defence and Space Technologies, HUDCO, Apollo Hospitals, Bharat Electronics, Dr Reddy's Lab, GAIL India, HUL, Sunteck Realty, Ceigall India, Pavna Industries, ACME Solar, Stallion India Fluorochemicals, Eris Lifesciences, Surya Roshni, Diamond Power Infrastructure शामिल हैं. 

Paras Defence and Space Technologies

कंपनी ने नई दिल्ली स्थित इंटर-यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर (IUAC) के साथ एक समझौता (MoU) किया है. Paras और IUAC मिलकर भारत में ही वाणिज्यिक-स्तर का MRI मैग्नेट सिस्टम बनाएंगे, जिससे देश MRI मैग्नेट तकनीक में आत्मनिर्भर बन सकेगा. यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है.

Advertisment

HUDCO

हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HUDCO) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (NIUA) के साथ MoU साइन किया है. दोनों संस्थान शहरी ढांचे और विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों पर साथ मिलकर काम करेंगे.

Apollo Hospitals

अपोलो हॉस्पिटल ने पुणे के स्वर्गेट में एक नया अस्पताल शुरू किया है. यह महाराष्ट्र में इसका तीसरा अस्पताल है और इससे पश्चिम भारत में इसका नेटवर्क और मजबूत होगा.

Bharat Electronics (BEL)

सरकारी रक्षा कंपनी BEL ने फ्रांस की सैफरान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड डिफेंस (SED) के साथ एक समझौता किया है. दोनों मिलकर भारत में HAMMER नामक एडवांस्ड एयर-टू-ग्राउंड स्मार्ट वेपन का निर्माण करेंगे.

Dr Reddy's Lab

कंपनी को यूरोपीय आयोग  से AVT03 नामक दवा के लिए मंजूरी मिल गई है. यह Prolia और Xgeva दवाओं का बायोसिमिलर संस्करण है, जिसका उपयोग ओस्टियोपोरोसिस के इलाज में किया जाता है.

GAIL India

गेल इंडिया ने एक स्वैप टेंडर जारी किया है, जिसमें वह अमेरिका में लोड किए गए दो LNG कार्गो देने के बदले भारत में दो LNG कार्गो प्राप्त करना चाहती है. यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट में दी गई है.

Hindustan Unilever (HUL)

HUL की कंपनी क्वालिटी वाल्स ने अपने आगामी डिमर्जर (अलग होने) की तैयारी में निदेशक मंडल में 7 नए सदस्यों को जोड़ा है, 1 नॉन-एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, 2 एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, और 4 स्वतंत्र डायरेक्टर.

Sunteck Realty

लंदन की अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता अदालत ने पुष्टि की है कि सनटेक लाइफस्टाइल्स (कंपनी की दुबई शाखा) और उसके पार्टनर ग्रैंड वैली जनरल ट्रेडिंग एलआईसी के बीच सभी दावे वापस ले लिए गए हैं, और पूरा मामला अब समाप्त हो चुका है.

Stocks In Focus stocks to watch stocks in news Stocks in Focus Today