/financial-express-hindi/media/media_files/2025/09/07/physics-wallah-ipo-alakh-pandey-2025-09-07-12-37-28.jpg)
Physicswallah IPO Alert : कंपनी का लक्ष्य अलग–अलग प्लेटफॉर्म पर छात्रों को आकर्षक फ्री कंटेंट देकर उनकी संख्या बढ़ाना है. (Image: FE File)
PhysicsWallah IPO Subscription Status : एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला का IPO आज तीसरे दिन 13 नवंबर 2025 को दोपहर 3:15 बजे तक करीब 150 फीसदी सब्सक्राइब हो चुका है. इस आईपीओ का रिटेल हिस्सा भी तकरीबन पूरा भर गया है. आज इसमें निवेश का आखिरी दिन है. आईपीओ का साइज 3,480 करोड़ रुपये है, जबकि प्राइस बैंड 103 से 109 रुपये प्रति शेयर है. शेयरों की लिस्टिंग 18 नवंबर को NSE और BSE पर होने की संभावना है.
कंपनी इस फंड का इस्तेमाल ऑफलाइन व हाइब्रिड लर्निंग सेंटर बढ़ाने में, रेंट व मार्केटिंग खर्च में और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार में (जैसे क्लाउड व सर्वर अपग्रेड) में करेगी.
Groww के शेयरों में 18% रैली, आईपीओ प्राइस से 54% फीसदी हो चुका है मजबूत
PhysicsWallah IPO : लेटेस्ट सब्सक्रिप्शन स्टेटस
ओवरआल : 1.47%
कर्मचारी 2.95%
रिटेल : 0.94%
एनआईआई : 0.38% (NII)
क्यूआईबी : 2.18% (QIB)
SBI Securities की राय
SBI सिक्योरिटीज के अनुसार फिजिक्सवाला एक अग्रणी एडटेक कंपनी है. इसके यूट्यूब पर 1.37 करोड़ (13.7 मिलियन) सब्सक्राइबर हैं. पिछले 3 साल में कंपनी की आय और EBITDA तेजी से बढ़ी है. लेकिन ज्यादा खर्च और संपत्ति में कमी (डिप्रिशिएशन) की वजह से घाटा बढ़ा है.
Nuvama Buy Rating : नुवामा की पसंद के 3 स्टॉक दे सकते हैं 30 से 42% रिटर्न
पिछले 3 साल में सेल्स ग्रोथ 96.9% CAGR रही है, जबकि EBITDA ग्रोथ 88.8% CAGR है. नेट लॉस FY23 के 81 करोड़ से बढ़कर FY25 में 216 करोड़ रुपये हो गया. ब्रोकरेज का कहना है कि अपर प्राइस बैंड 109 रुपये पर कंपनी की वैल्यू सही लगती है. ब्रोकरेज का कहना है कि लिस्टिंग के बाद कंपनी के प्रदर्शन पर नजर रखनी होगी.
Anand Rathi की राय
आनंद राठी का कहना है कि शेयर की कीमत उचित लग रही है. ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी का लक्ष्य अलग–अलग प्लेटफॉर्म पर छात्रों को आकर्षक फ्री कंटेंट देकर उनकी संख्या बढ़ाना है. साथ ही बेहतर टेक्नोलॉजी, सही मार्केटिंग और एक्सपर्ट टीचर्स के हाई क्वालिटी वाले कंटेंट की मदद से इन मुफ्त उपयोगकर्ताओं को पेड स्टूडेंट्स में बदलना है.
Fujiyama Power Systems IPO : आईपीओ में निवेश से पहले समझें कंपनी की ताकत और कमजोरियां
कंपनी की आगे की योजनाओं में अधिक कोर्स जोड़ने के साथ कई भारतीय भाषाओं में नए एजुकेशन कैटेगरी लॉन्च करना है, ताकि ज्यादा छात्रों तक पहुंचा जा सके.
कंपनी नए क्षेत्रों में विस्तार करना चाहती है. ऐसी कंपनियां खरीदने की योजना है, जो छात्रों के लिए अच्छे प्रोडक्ट या सेवाएं देती हों, ताकि अपनी टेक और ऑफरिंग्स बेहतर कर सके.
Trent : 1 साल के हाई से 38% डिस्काउंट पर आया स्टॉक, क्या निवेश का है अच्छा मौका?
कंपनी के साथ रिस्क फैक्टर्स
1. कंपनी की सफलता अच्छे शिक्षकों और छात्रों को साथ बनाए रखने पर निर्भर है. अगर टीचर कंपनी छोड़ दें या छात्र अच्छे रिजल्ट न दें तो कंपनी की भर्ती, छवि और कमाई पर असर पड़ सकता है.
2. कंपनी मुख्य रूप से अलख पांडे और प्रतीक बूभ पर निर्भर है. अगर इनमें से कोई भी कंपनी छोड़ देता है, तो कंपनी की रणनीति, ब्रांड और कामकाज पर नकारात्मक असर पड़ सकता है.
3. इंट्रेंस परीक्षाओं और सिलेबस में तेजी से बदलाव होते हैं. कंपनी को अपने कोर्स और टीचिंग मेथड लगातार बदलने पड़ेंगे ताकि वह प्रतिस्पर्धा में टिक सके.
लेटेस्ट GMP
PhysicsWallah के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में 2 रुपये प्रति शेयर के प्रीमियम पर ट्रेड हो रहे है. यह अपर प्राइस बैंड 109 रुपये की तुलना में 1 फीसदी से भी कम है. हालांकि, GMP केवल अनुमान होता है और कभी भी बदल सकता है.
(Disclaimer: यहां स्टॉक के प्रदर्शन की जानकारी दी गई है. वहीं इसके आउटलुक पर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us