scorecardresearch

PhysicsWallah IPO : खुला 3,480 करोड़ का आईपीओ, ब्रोकरेज क्यों हैं सतर्क, क्या हैं बड़े रिस्क फैक्टर

PhysicsWallah : कंपनी का लक्ष्य अलग–अलग प्लेटफॉर्म पर छात्रों को आकर्षक फ्री कंटेंट देकर उनकी संख्या बढ़ाना है. बेहतर टेक्नोलॉजी, सही मार्केटिंग और एक्सपर्ट टीचर्स के हाई क्वालिटी कंटेंट की मदद से फ्री यूजर्स को पेड में बदलना है.

PhysicsWallah : कंपनी का लक्ष्य अलग–अलग प्लेटफॉर्म पर छात्रों को आकर्षक फ्री कंटेंट देकर उनकी संख्या बढ़ाना है. बेहतर टेक्नोलॉजी, सही मार्केटिंग और एक्सपर्ट टीचर्स के हाई क्वालिटी कंटेंट की मदद से फ्री यूजर्स को पेड में बदलना है.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
ICICI Pru AMC IPO, ICICI Pru AMC IPO Day 3 Subscription Status, Brokerage Views on ICICI Pru AMC IPO, latest ipo, icici group ipo, ICICI Pru AMC IPO GMP

PhysicsWallah IPO News : फिजिक्सवाला एक अग्रणी एडटेक कंपनी है. इसके यूट्यूब पर 1.37 करोड़ (13.7 मिलियन) सब्सक्राइबर हैं. Photograph: (AI Image)

PhysicsWallah rs 3,480 crore IPO opens today : एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला का IPO आज मंगलवार 11 नवंबर को खुल गया है. इसे 13 नवंबर तक सब्सक्राइब किया जा सकता है. आईपीओ का साइज 3,480 करोड़ रुपये है, जबकि प्राइस बैंड 103 से 109 रुपये प्रति शेयर है. शेयरों की लिस्टिंग 18 नवंबर को NSE और BSE पर होने की संभावना है.

इस IPO (PhysicsWallah IPO) में 3,100 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे, जबकि 380 करोड़ रुपये के शेयर पुराने निवेशकों द्वारा ओएफएस के जरिए बेचे जाएंगे. कंपनी इस फंड का इस्तेमाल ऑफलाइन व हाइब्रिड लर्निंग सेंटर बढ़ाने में, रेंट व मार्केटिंग खर्च में और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार में (जैसे क्लाउड व सर्वर अपग्रेड) में करेगी. 

Advertisment

Trent : 1 साल के हाई से 38% डिस्काउंट पर आया स्टॉक, क्या निवेश का है अच्छा मौका?

SBI Securities की राय

SBI सिक्योरिटीज के अनुसार फिजिक्सवाला एक अग्रणी एडटेक कंपनी है. इसके यूट्यूब पर 1.37 करोड़ (13.7 मिलियन) सब्सक्राइबर हैं. पिछले 3 साल में कंपनी की आय और EBITDA तेजी से बढ़ी है. लेकिन ज्यादा खर्च और संपत्ति में कमी (डिप्रिशिएशन) की वजह से घाटा बढ़ा है. 

पिछले 3 साल में सेल्स ग्रोथ 96.9% CAGR रही है, जबकि EBITDA ग्रोथ 88.8% CAGR है. नेट लॉस FY23 के 81 करोड़ से बढ़कर FY25 में 216 करोड़ रुपये हो गया. 

ब्रोकरेज का कहना है कि अपर प्राइस बैंड 109 रुपये पर कंपनी की वैल्यू सही लगती है. ब्रोकरेज ने IPO पर Neutral रेटिंग दी है. ब्रोकरेज का कहना है कि लिस्टिंग के बाद कंपनी के प्रदर्शन पर नजर रखनी होगी. 

झुनझुनवाला पोर्टफोलियो के 3 स्टॉक में कमाई के मौके, करंट प्राइस से 38% तक मिल सकता है रिटर्न

Anand Rathi : लॉन्ग टर्म के लिए सब्सक्राइब

आनंद राठी रिसर्च ने इस IPO को 'लॉन्ग टर्म के लिए सब्सक्राइब' करने की सलाह दी है. ब्रोकरेज का कहना है कि शेयर की कीमत उचित लग रही है. ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी का लक्ष्य अलग–अलग प्लेटफॉर्म पर छात्रों को आकर्षक फ्री कंटेंट देकर उनकी संख्या बढ़ाना है. साथ ही बेहतर टेक्नोलॉजी, सही मार्केटिंग और एक्सपर्ट टीचर्स के हाई क्वालिटी वाले कंटेंट की मदद से इन मुफ्त उपयोगकर्ताओं को पेड स्टूडेंट्स में बदलना है.

कंपनी की आगे की योजनाओं में अधिक कोर्स जोड़ने के साथ कई भारतीय भाषाओं में नए एजुकेशन कैटेगरी लॉन्च करना है, ताकि ज्यादा छात्रों तक पहुंचा जा सके. 

NFO Alert : म्यूचुअल फंड की 7 नई स्‍कीम 7 दिनों में होंगी लॉन्‍च, ग्रो, फ्रैंकलिन, बजाज फिनसर्व के एनएफओ

कंपनी नए क्षेत्रों में विस्तार करना चाहती है. ऐसी कंपनियां खरीदने की योजना है, जो छात्रों के लिए अच्छे प्रोडक्ट या सेवाएं देती हों, ताकि अपनी टेक और ऑफरिंग्स बेहतर कर सके. 

ब्रोकरेज ने कहा कि अपर प्राइस बैंड 109 रुपये पर कंपनी का वैल्यूएशन FY25 के आधार पर 10.8x Price/Sales है. इससे IPO के बाद कंपनी का मार्केट कैप लगभग 31,170 करोड़ रुपये रहता है.

कंपनी के साथ रिस्क फैक्टर्स

1. कंपनी की सफलता अच्छे शिक्षकों और छात्रों को साथ बनाए रखने पर निर्भर है. अगर टीचर कंपनी छोड़ दें या छात्र अच्छे रिजल्ट न दें तो कंपनी की भर्ती, छवि और कमाई पर असर पड़ सकता है.

2. कंपनी मुख्य रूप से अलख पांडे और प्रतीक बूभ पर निर्भर है. अगर इनमें से कोई भी कंपनी छोड़ देता है, तो कंपनी की रणनीति, ब्रांड और कामकाज पर नकारात्मक असर पड़ सकता है.

3. इंट्रेंस परीक्षाओं और सिलेबस में तेजी से बदलाव होते हैं. कंपनी को अपने कोर्स और टीचिंग मेथड लगातार बदलने पड़ेंगे ताकि वह प्रतिस्पर्धा में टिक सके.

Suzlon share target : 100 रुपये से सस्‍ते इस शेयर में कमाई का मौका, 70 से 76 रुपये का मिला टारगेट

लेटेस्ट GMP

PhysicsWallah के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में 4 रुपये प्रति शेयर के प्रीमियम पर ट्रेड हो रहे है. यह अपर प्राइस बैंड 109 रुपये की तुलना में 3.66 फीसदी है. हालांकि, GMP केवल अनुमान होता है और कभी भी बदल सकता है.

IPO में शेयर अलॉटमेंट 

75% बड़े संस्थागत निवेशकों (QIBs) के लिए

10% रिटेल निवेशकों (आम निवेशक) के लिए

10% नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए

(Disclaimer: आईपीओ को लेकर सलाह एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

PhysicsWallah IPO