scorecardresearch

Stocks to Watch : आज Piramal Pharma, Infosys, NBCC, Vedanta, Adani Power समेत फोकस में रहेंगे ये स्टॉक

Stocks in Focus Today: बेहतर सेंटीमेंट के चलते कुछ शेयर आज फोकस में रहेंगे. अगर इंट्राडे में अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर रखें. किसी न किसी डेवलपमेंट के चलते इन्हें लेकर सेंटीमेंट बेहतर हैं.

Stocks in Focus Today: बेहतर सेंटीमेंट के चलते कुछ शेयर आज फोकस में रहेंगे. अगर इंट्राडे में अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर रखें. किसी न किसी डेवलपमेंट के चलते इन्हें लेकर सेंटीमेंट बेहतर हैं.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Stocks to Watch, Stocks in News, Stocks in Action, Stocks in Focus

Trending Stocks Today : उतार चढ़ाव वाले बाजार में आज 12 दिसंबर 2025 को कुछ शेयर एक्शन दिखाने को तैयार हैं. Photograph: (Pixabay)

Stocks in Focus Today : आज 12 दिसंबर 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव या निगेटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो पॉजिटिव ट्रिगर वाले इन शेयरों पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की लिस्ट में Piramal Pharma, Infosys, NBCC (India), Vedanta, Tata Power Company, Cyient, Firstsource Solutions, Adani Power, Rama Steel Tubes, Kirloskar Ferrous Industries, Kansai Nerolac Paints, TRF, RRP Defense, Honasa Consumer शामिल हैं.

Piramal Pharma

अमेरिका की दवा नियामक संस्था US FDA ने 3 से 10 दिसंबर के बीच पिरामल फार्मा की लेक्सिंगटन (केंटकी, USA) फैक्ट्री का सामान्य GMP (गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज) निरीक्षण किया. निरीक्षण के अंत में US FDA ने फॉर्म 483 जारी किया, जिसमें 4 आब्जर्वेशन (कमियां/ध्यान देने योग्य बातें) बताई गईं. ये सिर्फ प्रक्रियाओं में सुधार से जुड़ी हैं और इन्हें VAI श्रेणी में रखा जाएगा, यानी कंपनी को स्वेच्छा से सुधार करने होंगे.

Advertisment

Infosys

आईटी कंपनी इंफोसिस ने अपना शेयर बायबैक पूरा कर लिया है. इसके अलावा इंफोसिस के सह-संस्थापक एसडी शिबुलाल के बेटे श्रेयस शिबुलाल ने 10–11 दिसंबर के बीच 19.92 लाख शेयर (0.05% हिस्सेदारी) बेचकर 317 करोड़ रुपये हासिल किए. अब उनकी हिस्सेदारी 0.44% रह गई है. 

NBCC (India)

कंपनी को दो नए प्रोजेक्ट मिले हैं. NALCO से 255.50 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी काम और SAIL बोकारो से 33.89 करोड़ रुपये का एक और प्रोजेक्ट.

Vedanta

कंपनी जेनजाना निकल, क्रोमियम और PGE ब्लॉक के लिए सफल बोलीदाता चुनी गई है. यह जीत क्रिटिकल मिनरल आक्शन – Tranche III का हिस्सा है, जिससे वेदांता के क्रिटिकल मिनरल्स पोर्टफोलियो को और मजबूती मिलेगी.

Tata Power Company

टाटा पावर को REC पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी (REC की सहायक कंपनी) से लेटर आफ इंटेंट मिला है. इसके तहत वह रेजुराई हिंजेवाड़ी पावर ट्रांसमिशन नाम के प्रोजेक्ट SPV को 155.78 करोड़ रुपये में खरीदेगी. 

इस SPV में शामिल है : 115 किमी लंबी 400 kV डबल-सर्किट ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण (जेऊरी से हिंजवाड़ी तक). दोनों जगह सबस्टेशन में 400 kV GIS लाइन बे का विस्तार.

Cyient

कंपनी ने आबू धाबी एंड गल्फ कंप्यूटर एस्ट (ADGCE) का अधिग्रहण किया है. यह अबू धाबी की टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग और डिजिटल सर्विसेज कंपनी है. इससे Cyient को ऊर्जा, यूटिलिटीज, ट्रांसपोर्टेशन और कनेक्टिविटी जैसे महत्वपूर्ण सेक्टर्स में अपनी सेवाएँ बेहतर तरीके से देने में मदद मिलेगी.

Firstsource Solutions

कंपनी की सहायक फर्म ने Pastdue Credit Solutions नाम की यूके-आधारित कलेक्शन एजेंसी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है. यह कंपनी शुरुआती बकाया वसूली, डेट कलेक्शन और रिकवरी सेवाएं देती है. यह डील 22 मिलियन पाउंड में हुई.

Adani Power

अडानी पावर दक्षिण एशियाई देशों में नए थर्मल और हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट लगाने की योजना बना रही है. यह कंपनी के हाल ही में न्यूक्लियर और इंटरनेशनल हाइड्रो प्रोजेक्ट्स में प्रवेश के बाद का कदम है. हाल ही में कंपनी ने भूटान की सरकारी कंपनी Druk Green Power (DGPC) के साथ 50:50 ज्वॉइंट वेंचर में 500 MW हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के लिए MoU साइन किया है.

Stocks In Focus stocks to watch stocks in news Stocks in Focus Today