/financial-express-hindi/media/media_files/2025/03/04/s499rit62XD246rP64Em.jpg)
Trending Stocks Today : उतार चढ़ाव वाले बाजार में आज 4 अगस्त 2025 को कुछ शेयर एक्शन दिखाने को तैयार हैं. (Pixabay)
Stocks in Focus Today : आज यानी 4 अगस्त 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव या निगेटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो पॉजिटिव ट्रिगर वाले इन शेयरों पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में RailTel, Federal Bank, ITC, LIC Housing, PNB Housing Finance, JK Lakshmi Cement, Shree Cement, Marico, Dilip Buildcon, Cholamandalam Investment, ABB India, GR Infraprojects, Graphite India, Shakti Pumps, MCX, Narayana Hrudayalaya, PC Jeweller, Jupiter Life Life Hospitals, Delhivery, Honeywell Automation, Karnataka Bank जैसे शेयर शामिल हैं.
Dilip Buildcon
दिलीप बिल्डकॉन और RBL की साझेदारी (ज्वॉइंट वेंचर) ने गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना के लिए सबसे कम बोली (L-1 bidder) लगाई है. इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 1,503.63 करोड़ रुपये है. इसमें एक वायाडक्ट (ऊंचा पुल) और 14 ऊंचे स्टेशन बनाए जाएंगे.
PNB Housing Finance
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस में जतुल आनंद को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (बोर्ड सदस्य नहीं) और वाली सीकर को अफोर्डेबल बिजनेस के लिए चीफ बिजनेस ऑफिसर नियुक्त किया गया है. दोनों की नियुक्ति 2 अगस्त से प्रभावी हुई है. ये दोनों पहले अपने-अपने विभागों के प्रमुख थे.
RailTel Corporation of India
रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया को भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) से 166.38 करोड़ रुपये की सेवाओं के लिए एक एडवांस वर्क ऑर्डर मिला है.
Shree Cement, Marico
आज Shree Cement और Marico के तिमाही नतीजे जारी किए जाएंगे. इनके अलावा आज Aurobindo Pharma, DLF, Escorts Kubota, Aditya Birla Capital, Ather Energy, Delta Corp, INOX India, Sona BLW Precision Forgings, TBO TEK और Triveni Turbine के भी नतीजे जारी होंगे.
Federal Bank
फेडरल बैंक का मुनाफा जून तिमाही में 15 फीसदी घटकर 862 करोड़ रुपये रह गया. बैंक ने बताया कि मार्जिन में कमी से मुख्य आय प्रभावित हुई और खराब परिसंपत्तियों में बढ़ोतरी के कारण प्रावधान बढ़ गए. फाइनेंशियल ईयर 2026ष की दूसरी छमाही में लोन ग्रोथ में तेजी और नेट इंटरेस्ट मार्जिन में बढ़ोतरी की उम्मीद है. जून तिमाही में नेट इंटरेस्ट इनकम 2 फीसदी बढ़कर 2,337 करोड़ रुपये रही.
ITC
आईटीसी का मुनाफस फाइनेंशिश्ल ईयर 2026 की जून तिमाही में 3.2 फीसदी बढ़कर 5,343.4 करोड़ रुपये रहा है, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 5,177 करोउ़ रुपये का मुनाफा हुआ था. रेवेन्यू सालाना बेसिस पर 17,777.8 करोड़ से बढ़कर 21,494.8 करोड़ रुपये हो गया, जो 20.9 फीसदी की ग्रोथ है.
LIC Housing
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा वित्त वर्ष 2026 की अप्रैल-जून तिमाही में 5 फीसदी बढ़कर 1,359.92 करोड़ रुपये रहा. एलआईसी द्वारा प्रवर्तित हाउसिंग फाइनेंस कंपनी का नेट प्रॉफिट एक साल पहले इसी तिमाही में 1,300.21 करोड़ रुपये रहा था. कुल आय बढ़कर 7,233 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 6,784 करोड़ रुपये थी. कंपनी की ब्याज आय जून तिमाही में बढ़कर 7,113 करोड़ रुपये हो गई.
JK Lakshmi Cement
जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड का मुनाफा जून तिमाही में डबल से अधिक ग्रोथ के साथ 149.88 करोड़ रुपये रहा है. कुल आय 11.8 फीसदी बढ़कर 1,763.14 करोड़ रुपये हो गई. जेके लक्ष्मी सीमेंट का सेल्स वॉल्यूम 3,326 लाख टन रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10 फीसदी अधिक है. जेके लक्ष्मी सीमेंट का कुल व्यय 1,559.26 करोड़ रुपये रहा.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us