/financial-express-hindi/media/media_files/2025/03/26/wLhpTuKu0CU26cSB7DRP.jpg)
REC asset quality improvement : कंपनी की एसेट क्वालिटी मजबूत है और स्थिर हो रही है. GS3 रेश्यो गिरकर 1.06%, NS3 रेश्यो गिरकर 0.24% हो चुका है. (Pixabay)
REC Set for 12% CAGR in AUM : आरईसी REC को आने वाले समय में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है, जिसका आधार देश में रिन्यूएबल एनर्जी की बड़ी योजनाएं हैं. H1FY26 थोड़ा कमजोर रहने के बावजूद, मैनेजमेंट को भरोसा है कि पूरे साल में AUM में 11 से 12% की ग्रोथ हासिल हो जाएगी. यह ग्रोथ मजबूत प्रोजेक्ट पाइपलाइन, अच्छी डिस्बर्समेंट ग्रोथ और कम प्रीपेमेंट के कारण संभव मानी जा रही है. यह तेज विस्तार देश के 2030 तक 900 GW क्षमता के लक्ष्य से मेल खाता है.
ब्रोकरेज हाउस मिरे एसेट शेयरखान ने शेयर (REC) में निवेश की सलाह दी है और टारगेट प्राइस 450 रुपये (REC Stock Price) रखा है. यह करंट प्राइस के मुकाबले 24 फीसदी अधिक है. ब्रोकरेज के अनुसार AUM बढ़ रहा है, क्रेडिट कॉस्ट में कमी आई है और एसेट क्वालिटी में सुधार हो रहा है. मैनेजमेंट का अनुमान है कि आगे नेट इंटरेस्ट मार्जिन और मुनाफे में मजबूती आएगी. साथ ही, REC ने अपनी 99 फीसदी विदेशी उधारी पर हेजिंग कर रखी है, जिससे जोखिम काफी कम हो जाता है.
Market Outlook 2026 : इक्विटी के साथ फिक्स्ड इनकम में भी निवेश के मौके, ये हैं 4 पावरफुल थीम
AUM में मजबूत बढ़त की उम्मीद
FY25 से FY28 के दौरान AUM में 12.3% CAGR की उम्मीद है, और इस अवधि के अंत तक AUM लगभग 8 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. मैनेजमेंट को भरोसा है कि FY26 में AUM में 11 से 12% ग्रोथ मिलेगी. इसका कारण है - मजबूत सैंक्शन पाइपलाइन, बढ़ी हुई डिस्बर्समेंट, और प्रीपेमेंट में स्थिरता की वापसी. यह ग्रोथ लंबे समय के निवेश के बड़े अवसर पैदा करती है. हालांकि कम ब्याज दरों और ज्यादा प्रतिस्पर्धा की वजह से निकट भविष्य में NIM पर दबाव रह सकता है, लेकिन अगले दो सालों में इसके 3.5% से 3.75% के बीच रहने की उम्मीद है.
एसेट क्वालिटी का आउटलुक स्थिर और मजबूत
कंपनी की एसेट क्वालिटी अब काफी मजबूत है और लगातार स्थिर हो रही है. GS3 अनुपात गिरकर 1.06%, NS3 अनुपात गिरकर 0.24% हो चुका है, जबकि मार्च 2019 में ये 7.2% और 3.8% थे. यह सुधार रिकवरी, रेजॉल्यूशन और बेहतर नियामक माहौल की वजह से आया है. FY27 तक इन रेश्यो के 0.5% और 0.1% तक गिरने का अनुमान है.
कंपनी फिलहाल 11 NPA प्रोजेक्ट सुलझाने पर काम कर रही है, जिनमें दो Hiranmayee Power और Sinnar Thermal एडवांस स्टेज में हैं और FY26 तक समाधान की उम्मीद है. 10 प्रोजेक्ट NCLT के जरिए और 1 NCLT के बाहर सुलझाया जा रहा है. आगे क्रेडिट कॉस्ट कम रहने की संभावना है, जो सीधे तौर पर कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी सुधारने में मदद करेगा.
Titan, PAGE, UBBL : कंज्यूमर सेक्टर में कहां तेजी का संकेत और किस पर है दबाव? मोतीलाल ओसवाल की राय
मजबूत रिटर्न रेश्यो
पिछले 5 सालों में कंपनी के रिटर्न रेश्यो में लगातार सुधार हुआ है. FY20 में RoA 1.52% था, जो FY25 में बढ़कर 2.74% हो गया. FY26–FY28 के दौरान RoA 2.6%–2.7% के बीच स्थिर रहने की उम्मीद है.
यह सुधार AUM में बढ़त, कम क्रेडिट कॉस्ट और खराब कर्ज (बैड डेट) की रिकवरी से एसेट क्वालिटी बेहतर होने के कारण है. FY28 में RoE 19% से ज्यादा होने की संभावना है.
50 रुपये से सस्ता स्टॉक दे सकता है 63% रिटर्न, उत्कर्ष एसएफबी पर ब्रोकरेज क्यों है बुलिश?
मुख्य जोखिम
ज्यादा प्रीपेमेंट होने पर लोन ग्रोथ धीमी पड़ सकती है.
बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण मार्जिन घट सकता है और AUM ग्रोथ भी प्रभावित हो सकती है.
बिना PPA (पावर परचेज एग्रीमेंट) वाले बिजली प्रोजेक्ट्स में एक्सपोजर बढ़ने से जोखिम बढ़ सकता है.
(Disclaimer: स्टॉक को लेकर सलाह एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us