/financial-express-hindi/media/media_files/g5tNs6uizjUblvAhDFDc.jpg)
Reliance AI Manifesto: मुकेश अंबानी ने एआई के जरिये प्रोडक्टिविटी को 10 गुना बढ़ाने का रोडमैप पेश किया है. (File Photo : Indian Express)
Mukesh Ambani Presents Reliance Industries Artificial Intelligence Manifesto : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने रिलायंस के लिए एक ड्राफ्ट AI मैनिफेस्टो पेश किया है. इस दस्तावेज का मकसद कंपनी को एक AI-नैटिव डीप-टेक एंटरप्राइज (AI-native Deep-tech Enterprise) में बदलना है. अंबानी का कहना है कि इस नई पहल से रिलायंस के 6 लाख से ज्यादा कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी में 10 गुना तक सुधार लाया जा सकता है. साथ ही इसका असर देश की अर्थव्यवस्था और समाज पर भी बड़े स्तर पर दिखेगा.
हर भारतीय तक किफायती AI पहुंचाने का लक्ष्य : अंबानी
मुकेश अंबानी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) को मानव इतिहास की सबसे प्रभावशाली तकनीकी प्रगति बताया. उन्होंने कहा कि जिस तरह रिलायंस ने भारत के डिजिटल बदलाव में अहम भूमिका निभाई थी, उसी तरह अब कंपनी भारत की AI जर्नी की अगुवाई करना चाहती है. उन्होंने कहा कि रिलायंस का लक्ष्य “हर भारतीय के लिए किफायती AI” मुहैया कराना है, जिसमें सुरक्षा, भरोसे और जवाबदेही पर जोर दिया जाएगा.
Also read : Debt Funds in 2025: FD से बेहतर रिटर्न देने वाली टॉप 10 डेट फंड कैटेगरी, एक साल में 11% तक हुई कमाई
AI यानी काम करने का नया तरीका : अंबानी
AI मैनिफेस्टो के पहले हिस्से में रिलायंस के अंदरूनी बदलाव पर जोर दिया गया है. मुकेश अंबानी ने साफ कहा कि यह कोई टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि काम करने का नया तरीका है. कंपनी अपने कामकाज को विभागों के बजाय रिजल्ट्स और पूरे वर्कफ्लो के आधार पर दोबारा डिजाइन करेगी. इसमें खरीद से लेकर भुगतान, ऑर्डर से लेकर वसूली, भर्ती से लेकर रिटायरमेंट और फैक्ट्री से लेकर पोर्ट तक की प्रॉसेस को AI के जरिए आसान और तेज बनाने की योजना है.
AI का उद्देश्य कर्मचारियों को हटाना नहीं : अंबानी
रिलायंस में AI और ऑटोमेशन का इस्तेमाल दोहराए जाने वाले काम को कम करने, फैसलों की क्वॉलिटी सुधारने और काम की रफ्तार बढ़ाने के लिए किया जाएगा. हालांकि, अंबानी ने यह भी साफ किया कि AI का उद्देश्य कर्मचारियों को हटाना नहीं, बल्कि उनकी क्षमता को बेहतर बनाना है. इंसानी निगरानी और जवाबदेही बनी रहेगी.
Also read : NFO Alert : जनवरी 2026 में लॉन्च होंगी म्यूचुअल फंड की 5 इक्विटी स्कीम, हर एनएफओ में क्या है खास
भारत में AI के जरिए बड़े बदलाव का जिक्र
मैनिफेस्टो के दूसरे हिस्से में भारत में AI के जरिए बड़े बदलाव की बात कही गई है. अंबानी का मानना है कि जिस तरह रिलायंस अपने भीतर 10 गुना सुधार कर सकता है, उसी तरह अपने कारोबार और सामाजिक पहल के जरिए भारत पर भी 10 गुना पॉजिटिव असर डाल सकता है. इसमें जियो के करोड़ों यूजर्स, रिटेल नेटवर्क, ऊर्जा, लाइफ साइंसेज, फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया और परोपकारी गतिविधियां शामिल हैं.
Also read : Market 2025 : IPO और Nifty से लेकर स्मॉल कैप तक, बाजार और निवेशकों के लिए कैसा रहा साल
AI पर कर्मचारियों से मांगे सुझाव
मुकेश अंबानी ने कर्मचारियों से 10 से 26 जनवरी के बीच AI से जुड़े अपने सुझाव देने को कहा है. उन्होंने इस दस्तावेज को नारा नहीं, बल्कि एक एक्शन गाइड बताया, जिससे “नए रिलायंस” और “नए भारत” की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us