scorecardresearch

Reliance Jio IPO: 2026 की पहली छमाही में आएगा रिलायंस जियो आईपीओ! लॉन्च टाइमलाइन से लेकर वैल्यूएशन तक, समझिए पूरी तस्वीर

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 48वीं AGM में निवेशकों को संबोधित करते हुए चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया था कि जियो को 2026 की पहली छमाही तक लिस्ट कराने की तैयारी चल रही है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 48वीं AGM में निवेशकों को संबोधित करते हुए चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया था कि जियो को 2026 की पहली छमाही तक लिस्ट कराने की तैयारी चल रही है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Jio Reuters

अपकमिंग आईपीओ, 2006 में रिलायंस पेट्रोलियम के बाद, मुकेश अंबानी की अगुवाई वाले रिलायंस ग्रुप का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू माना जा रहा है. (Image: Jio)

Reliance Jio IPO likely in first half of 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो प्लेटफ़ॉर्म्स का आईपीओ फिलहाल बाज़ार में सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाली पेशकशों में से एक है. उम्मीद है कि यह इश्यू 2026 की पहली छमाही में लॉन्च होगा. यह आईपीओ, 2006 में रिलायंस पेट्रोलियम के बाद, मुकेश अंबानी की अगुवाई वाले रिलायंस ग्रुप का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू माना जा रहा है.

IPO लॉन्च की टाइमलाइन

29 अगस्त 2025 को रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की 48वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में निवेशकों को संबोधित करते हुए चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया था कि जियो को 2026 की पहली छमाही तक लिस्ट कराने की तैयारी चल रही है.

Advertisment

अंबानी ने शेयरधारकों से कहा था, “मुझे गर्व है कि जियो अपना आईपीओ फाइल करने की सभी तैयारियाँ कर रहा है.”उन्होंने आगे कहा, “हमारी कोशिश है कि जियो को 2026 की पहली छमाही में सूचीबद्ध कर दिया जाए, बशर्ते सभी मंज़ूरियाँ मिल जाएँ. यह लिस्टिंग दिखाएगी कि जियो भी वैश्विक कंपनियों जितनी ही तेज़ी से वैल्यू बना सकता है. यह निवेशकों के लिए एक बेहद आकर्षक अवसर होगा.”

जियो आईपीओ का संभावित वैल्यूएशन

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, जियो का यह मेगा आईपीओ करीब 170 बिलियन डॉलर तक का हो सकता है. तुलना के लिए, जियो की प्रतिद्वंदी भारती एयरटेल की बाज़ार कीमत फिलहाल करीब 140 बिलियन डॉलर है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की जियो प्लेटफ़ॉर्म्स में 66.5% हिस्सेदारी है, और जियो प्लेटफ़ॉर्म्स ही रिलायंस जियो इंफोकॉम की मालिक है.

जियो का बिजनेस ग्रोथ

टैरिफ बढ़ने के बाद से जियो का एवरेज रेवेन्यू पर यूज़र (ARPU) लगातार बढ़ रहा है. FY26 की दूसरी तिमाही में जियो का ARPU 209 रुपये रहा, जो टैरिफ हाइक की शुरुआत के बाद से 63% की बढ़त है.
रेवेन्यू मार्केट शेयर (Revenue Market Share) में जियो 42.3% पर है, जबकि एयरटेल 39.2% के साथ दूसरे स्थान पर है.

जियो के सब्सक्राइबर बढ़ोतरी

FY26 की दूसरी तिमाही में जियो ने एक बड़ा पड़ाव पार किय. उसका कुल उपभोक्ता आधार 50 करोड़ से ऊपर पहुँच गया. कंपनी के पास अब 506 मिलियन से ज़्यादा यूज़र्स हैं.

Ipo Reliance Jio